scorecardresearch

6 आयुर्वेदिक औषधियां जो वेट लॉस जर्नी को और आसान बना सकती हैं, जानिए कैसे करना है सेवन

आयुर्वेद में कई तरीके बताए जाते हैं जो वज़न कम करने के संतुलित और स्वस्थ तरीके है। इसके अलावा शरीर को और भी कई फायदे मिलते है। अगर आप भी वज़न को संतुलित रखने के साथ खुद को हेल्दी और फिट रखना चाहती हैं, तो इन टिप्स को अवश्य फॉलो करें।
Published On: 15 Mar 2025, 06:00 pm IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Inn ayurvedia upayon se khud ko swasth rakhein
आयुर्वेंदिक हर्ब्स की मदद से आप बढ़ रहे वजन को आसानी से कंट्रोल कर सकती हैं। चित्र : शटरस्टॉक

अधिकतर लोग वेटलॉस के लिए कई तरह के उपायों की खो करते हैं। जहां कुछ लोग तरह तरह के डाइट प्लांट फॉलो करते हैं, तो कुछ मील स्किप करने लगते है। इससे शरीर में पोषण की कमी बढ़ने लगती है। ऐसे में आयुर्वेदिक टिप्स बेहद मददगार साबित होती है। इनकी मदद लेकर न केवल कैलोरीज़ को बर्न किया जा सकता है बल्कि संतुलित वज़न को भी मैनेज किया जा सकता हैं। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic remedies for weight loss), जिससे वेटलॉस में मदद मिलती है।

वेटलॉस के लिए आहार पर फोकस करने के अलावा संतुलित जीवनशैली, तनाव प्रबंधन और क्रियाशीलता भी आवश्यक है। इस बारे में आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ अंकुर तंवर बताते हैं कि वजन कम करने के लिए आयुर्वेद में कई तरीके बताए जाते हैं, जो वज़न कम करने के संतुलित और स्वस्थ तरीके है। इससे वेटलॉस (Ayurvedic remedies for weight loss) के अलावा मधुमेह, रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित किया जा सकता है।

ayurvedic tips hai faydemand
आयुर्वेद में कई तरीके बताए जाते हैं, जो वज़न कम करने के संतुलित और स्वस्थ तरीके है। चित्र- अडोबीस्टाॅक

वेटलॉस के लिए इन आयुर्वेदिक टिप्स को अपनाएं (Ayurvedic remedies for weight loss)

1. त्रिफला का करें सेवन

औषधिय गुणों से भरपूर त्रिफला का चूरन आंवला, बहेड़ा और हरितकी को मिलाकर तैयार किया जाता है। इससे पाचन को मज़बूती मिलती है और शरीर में कैलोरीज़ को स्टोर होने से भी रोका जा सकता है। नियमित रूप से इसे खाली पेट गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच खाने से वेटलॉस में मदद मिलती है। इसके सेवन से ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या हल होती है और बॉवल मूवमेंट नियमित बना रहता है। नियमित रूप से इसका सेवन शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है।

2. आंवला का जूस

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आंवले के रस में विटामिन सी की उच्च मात्रा पाई जाती है। इससे जहां डिटॉक्सीफिकेशन में मदद मिलती है, तो शरीर में फ्री रेडिकल्स का प्रभाव कम हो जाता है। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स और टैनिन की मात्रा पोषक तत्वों के अवशोषण में मददगार साबित होता है। इसके अलावा शरीर में जमा फैट को दूर किया जा सकता है। इससे पाचन मज़ूबत बनता है और वेटलॉस में मदद मिलती है।

Amla juice ke fayde
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आंवले के रस में विटामिन सी की उच्च मात्रा पाई जाती है। चित्र अडोबी स्टॉक

3. धनिए का पानी पीएं

वज़न को नियंत्रित करने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना आवश्यक है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस मेंटेन रहता है और कैलोरीज़ को बढ़ने से भी रोका जा सकता है। इससे गट हेल्थ बूस्ट होती है जिससे आंतों में गुड बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ने लगती है। इसे आहार में शामिल करने से फायदा मिलता है और ओवरइटिंग की समस्या भी हल हो जाती है।

4. शहद को दालचीनी में मिलाएं

चम्मच भर शहद में चुटकी भर दालचीनी को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इसे गुनगुने पानी के साथ पीएं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और वेटलॉस (Ayurvedic remedies for weight loss) में भी मदद मिलती है। इसके अलावा शरीर को मौसमी संक्रमण से बचाए रखने में भी मदद मिलती है। साथ ही शरीर हेल्दी और एक्टिव बना रहता है।

Honey ke fayde
इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और वेटलॉस में भी मदद मिलती है।

5. एलोवेरा जूस

विटामिन और मिनरल से भरपूर एलोवेरा जूस शरीर को कई फायदे प्रदान करता है। स्किन केयर के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एलोवेरा जूस को वेटलॉस के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर न केवल डिटॉक्स होता है बल्कि हाइड्रेट रहता है। इसमें विटामिन सी और ई की मात्रा पाई जाती है, जिससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो जाता है।

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?

6. मेथीदाना का करें सेवन

एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर मेथीदाना का सेवन करने से शरीर में संक्रमण का प्रभाव कम होने लगता है। इसके अलावा पाचन में भी सुधार होता है। फैट बर्निंग प्रापर्टीज़ से भरपूर मेथीदाना को रोस्ट करके या भिगोकर खान से शरीर का फायदा मिलता है। इससे स्किन और बालों को भी फायदा मिलता है।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ज्योति सोही
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख