पेट की गैस ने कर दी है गड़बड़, तो इन 5 तरीकों से पाएं इंस्टेंट रिलीफ

क्या आपको कभी यह महसूस हुआ है कि आपका दिल डूब रहा है? या फिर आपको सांस लेने में तकलीफ होने के साथ - साथ ब्लोटेड महसूस हुआ है? यदि हां... तो यह सब गैस बनने के कारण हो सकता है।
gas ki samsya ho sakti hai
पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचा सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

जी हां… गैस (Gas) की समस्या देखने में छोटी लगती है, मगर आपको परेशान कर सकती है। इतना ही नहीं, इसे अगर नज़रअंदाज़ किया जाए, तो यह अन्य समस्याओं को भी जन्म दे सकती है। औसत वयस्क दिन में 13 से 21 बार गैस पास करता है। गैस पाचन प्रक्रिया का एक सामान्य हिस्सा है। लेकिन अगर आपकी आंतों में गैस बन जाती है और आप इसे बाहर नहीं निकाल पा रहे हैं, तो आपको दर्द और बेचैनी महसूस होने लग सकती है। ऐसे समय में आपको गैस रिलीज करने के लिए कुछ इंस्टेंट (How to get rid of gas instantly) उपायों की जरूरत होती है। यहां जानिए पेट में फंसी हुई गैस को रिलीज करने के उपाय (Tips for gas release)।

पहले जानिए गैस बनने का कारण (Causes of gas and acidity)

दस्त या कब्ज का कारण बनने वाली किसी भी चीज़ से गैस का दर्द, सूजन और पेट फूलने की समस्या बढ़ सकती है। गैस बनने के कारणों में शामिल हैं-

  1. ज्यादा खाना
  2. खाते या पीते समय हवा निगलना
  3. च्युइंगगम चबाना
  4. सिगरेट पीना
  5. कुछ खाद्य पदार्थ खाना

यहां हैं गैस से निजात पाने के त्वरित उपाय (How to get rid of gas instantly)

स्टेप 1 : चहलकदमी करें

शरीर को चलाने से और पूरे दिन गतिविधि बनाए रखने से पेट में गैस नहीं बनती। खाना खाकर सीधे बैठ जाना भी गैस बनने का एक प्रमुख कारण है। इसलिए यदि गैस बन रही है, तो तुरंत चहलकदमी शुरू कर दें।

healthy rahne ke liye balance food exercise aur bharpur nid le
फिट रहने के लिए भरपूर सोएं, संतुलित भोजन खाएं और एक्सरसाइज करें । चित्र : शटरस्टॉक

स्टेप 2 : मसाज करें

जब पेट में गैस बनती है, तो दर्द भी हो सकता है और पेट फूला हुआ महसूस होता है। इसलिए, जब भी गैस बने तो दर्द वाले क्षेत्र पर हल्के हाथों से मसाज करें।

gas banne par pet ko halke haathon se sehlaaen
गैस बनने पर पेट को हल्के हाथों से सहलाएं। चित्र ; शटरस्टॉक

स्टेप 3 : कुछ खास हर्ब्स को पानी में मिलाकर पिएं

मोटी सौंफ़, जीरा, धनिया, हल्दी, पुदीना, ये सारे मसाले गैस से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
इन पिसी हुई जड़ी-बूटियों में से किसी भी एक को एक गिलास गर्म पानी में मिलाएं और गैस बनने पर पिएं।

ayurvedic herbs for gas
तुलसी एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है। चित्र : शटरस्टॉक

स्टेप 4 : सेब का सिरका

एक गिलास पानी में 1 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर घोलकर पीने से गैस बनना बंद हो जाती है। यह काफी पुराना घरेलू उपाय है।

aapke liye faydemand hai seb ka sirka
आपके लिए फायदेमंद है सेब का सिरका। चित्र ; शटरस्टॉक

स्टेप 5 : पवनमुक्तासन करें

अपनी पीठ के बल लेट जाएं और अपने पैरों को एक साथ सीधा ऊपर उठाएं।
अपने घुटनों को मोड़ें और अपनी बाहों को उनके चारों ओर रखें।
घुटनों को अपनी छाती तक खींचें।
साथ ही सिर को घुटनों तक खींच लें। आप अपने सिर को सपाट भी रख सकती हैं, अगर यह अधिक आरामदायक हो।
20 सेकंड या उससे अधिक समय तक इस मुद्रा में रहें।

यह भी पढ़ें : गैस बनने का कारण हो सकता है पेट में मौजूद इन 5 तरह की वायु का असंतुलन, इन योगासनों से करें उन्हें संतुलित

  • 100
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख