scorecardresearch

छींकना भी है जरूरी, यहां जानिए फंसी हुई छींक से छुटकारा पाने के 3 उपाय

नाक की सफाई करने के लिए हम छींकते हैं। चाहकर भी यदि आप छींक नहीं पा रही हैं, तो इन 3 घरेलू उपायों को आजमा सकती हैं।
Published On: 31 Aug 2022, 11:00 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Aapki saliva aur sneeze se nahi failta hai dengue
कई बार स्ट्रेस या मेंटल हेल्थ प्रभावित होने पर भी छींक नहीं निकल पाती है।चित्र:शटरस्टॉक

कभी-कभार हमें सर्दी-खांसी नहीं भी होती है, फिर भी हमें छींक आती है। छींक आना शरीर की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। कभी-कभार हमारी नाक में पोलेन ग्रेन, जर्म, या वायुमंडल में मौजूद धूल कण चले जाते हैं और हमें छींक आती है। क्या आपको कभी इस बात का एहसास हुआ है कि आपकी नाक में खुजली होती है और आपको ऐसा लगता है कि छींकना है, लेकिन आप ऐसा नहीं कर पाती हैं। छींक नहीं आने के कारण आप परेशान हो जाती हैं। तो जानिए कैसे आप इस स्थिति से निजात पाने के लिए सही तरह से छींकने के उपाय। 

पहले जानिए क्यों आपके लिए जरूरी है छींकना 

छींकना शरीर की एक सुरक्षात्मक प्रतिक्रिया है। इससे नाक में मौजूद जलन, गंदगी, एलर्जी, वायरस या किसी भी तरह के बैक्टीरिया की सफाई हो जाती है। मस्तिष्क को जब इस सफाई का संकेत मिलता है, तो नाक में उत्तेजना होती है और आप छींकने लगती हैं। यदि नाक में किसी प्रकार की गंदगी या बहुत छोटी-सी वस्तु या फिर फंगल स्पोर्स फंस जाते हैं, तो शरीर इसे बाहर निकालने की कोशिश करने लगता है। 

कभी-कभी वह असफल भी हो सकता है। कई बार स्ट्रेस या मेंटल हेल्थ प्रभावित होने पर भी छींक नहीं निकल पाती है। यह भी हो सकता है कि छींकने की जरूरत होने के बावजूद शरीर असहमति जता देता है।

यहां हैं जरूरत पड़ने पर छींक लाने के 3 उपाय

यदि आपको लगता है कि आपको वास्तव में छींकने की जरूरत है और यह आपको नहीं आ पा रही है। इससे आप परेशान हो रही हैं, तो छींकने के इन घरेलू उपायों को आजमा सकती हैं।

1 सूंघें स्ट्रॉन्ग स्पाइस को

आपने देखा होगा कि लाल मिर्च या काली मिर्च ग्राइंड करने पर छींक आने लगती है। काली मिर्च, दालचीनी, लाल मिर्च जैसे मसाले छींक को ट्रिगर कर सकते हैं। यह नाक में मौजूद नर्व एंडिंग को इरिटेट कर देता है और आपको छींक आने लगती है। इसे आजमाते समय ध्यान देना है कि इन तीखे मसालों को अपने नाक के अंदर न ले जाएं, वर्ना तेज जलन होने लगेगी। मसालों को नाक से कुछ दूरी पर ही रखें।

2 नाक के अंदर गुदगुदी

किसी मुलायम टिश्यू पेपर को माचिस की तीली की तरह महीने रूप से मोड़ें। इसे सावधानी पूर्वक नाक में डालें। इससे नाक के अंदर उत्तेजित करने का प्रयास करें। यह नाक के नर्व एंडिंग में गुदगुदी करता है, जिससे छींक आ जाती है। नाक के बहुत अंदर इसे ले जाने का प्रयास न करें। चोट भी लग सकती है।

candles ke dhuyen se aa sakti hai cheenk
नाक के अंदर टिश्यू पेपर से गुदगुदी करने पर छींक आ सकती है।। चित्र : शटरस्टॉक

3 तेज रोशनी में अचानक जाना

यह घरेलू उपाय कुछ लोगों में ही कारगर हो सकता है। कुछ लोग अचानक तेज रोशनी में आने पर छींकने लगते हैं। इसे फोटिक स्नीजिंग भी कहा जाता है। यह न्यूरल रिफ्लेक्स को उत्तेजित करता है।

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?

यह भी पढ़ें:-घुटनों के दर्द ने डिस्टर्ब कर दिया है वर्कआउट रुटीन, तो ये 4 आसन कर सकते हैं आपकी मदद 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख