किसी को पसंद करने लगी हैं और चाहती हैं कि वह भी आपको पसंद करें, तो ये 7 बातें आएंगी आपके काम

वे लोग जो जीवन में अपने प्यार को पाना चाहते हैं और उन्हें अपने जीवन का हिस्सा बना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ खास बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। जानते हैं, लव मेनिफेस्टेशल के लिए किन टिप्स को फॉलो करें (Tips to manifest love in your life)।
Manifestation ke liye inn tips ko follow karein
जीवन में अपने टारगेट्स को पूरे फोकस्ड होकर अचीव करने की प्रक्रिया को मेनिफेस्टेशन कहा जाता है। चित्र- अडोबी स्टॉक
ज्योति सोही Published: 9 Mar 2024, 18:30 pm IST
  • 140

अक्सर लोगों को ये कहते हुए सुना है कि आप जो चाहेंगे, वहीं आपको प्राप्त होगा, फिर चाहे वो नफरत हो या प्यार। इसमें कोई दोराय नहीं कि जीवन में हर किसी को प्यार की आवश्यकता है। अगर आप भी चाहते हैं कि लोग आपकी ओर आकर्षित हों, तो कुछ खास बातों का ख्याल रखना बेहद ज़रूरी है। वे लोग जो पॉजिटिव माइंडसेट के साथ आगे बढ़ते हैं और अपने अनुभवों से सीखने लगते हैं। उनके लिए कोई भी चीज़ मुश्किल नहीं है, फिर चाहे वो प्यार हो या कामयाबी। वे लोग जो जीवन में अपने प्यार को पाना चाहते हैं और उन्हें अपने जीवन का हिस्सा बना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ खास बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिएं। जानते हैं, लव मेनिफेस्टेशन के लिए किन टिप्स को फॉलो करें (Tips to manifest love in your life)।

मेनिफेस्टेशन किसे कहते हैं

इस बारे में हेल्थशॉटस से बातचीत करते हुए मनोचिकित्सक डॉ अंकिता प्रियदर्शनी का कहना है कि जीवन में अपने टारगेट्स को पूरे फोकस्ड होकर अचीव करने की प्रक्रिया को मेनिफेस्टेशन कहा जाता है। अपने इरादों, चाहतों और विश्वास को पूरा करने के लिए जब आप भरपूर कोशिया करते हैं, तो आप अपने सपनों को आसानी से पूरा कर पाते हैं। दरअसल, मेनिफेस्टेशन के अंर्तगत कुछ पाने की इच्छा विचारों को वास्तिविकता से जोड़ने लगती है और सोच को आकार मिलने लगता है।

menifestation kise kehte hain
मेनिफेस्टींग पर ध्यान केंद्रित करने से वास्तव में हमें मदद की तुलना में अधिक नुकसान हो सकता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

जीवन में प्यार को आकर्षित करने के टिप्स

1. खुद से प्यार करें

वे लोग जो अपने आप से प्यार नहीं करते हैं, उन्हें जीवन के मकसद को खोजने में कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दूसरों में प्यार की तलाश करने से पहले अपने अंदर खुद प्यार की खोज करें और उसे स्वीकारें भी। जब आप खुद से प्यार करने लगते हैं, तो अपनी गलतियों और अच्छी बातों के बारे में जानकारी मिलने लगती है। ऐसे लोग सेल्फ रियलाइजे़शन को अपनाने लगते हैं, जिससे दूसरों के साथ स्वस्थ संबंध बनाना आसान हो जाता है।

2. खुलकर बात करें और सुनें

एक्सपर्ट के अनुसार कम्यूनिकेशन किसी मज़बूत रिश्ते का आधार माना जाता है। ऐसे में दूसरों से प्यार की चाहत करने से पहले सच्चाई से आगे बढ़ने और किसी भी रिश्ते में आगे बढ़ने के लिए ईमानदारी को अपनाएं। रिश्ते के हेल्दी बनाने के लिए अपनी बातों को कहने के साथ साथी की भी सुनें। हेल्दी कम्यूनिकेशन से रिश्ते में मत़बूती बढ़ने लगती है।

3. आभार व्यक्त करें

अगर ध्यान से सोचा जाए, तो दिनभर में हर व्यक्ति को ऐसे कई मौके मिलते हैं, जिसमें वे अपने पार्टनर से लेकर रिलेटिव्स और प्रकृति का आभाव व्यक्त कर सकते हैं। किसी भी चीज़ के मिलने पर उसका शुक्र गुज़ार होने से जीवन में सकारात्मकता बढ़ने लगती है, जिससे अन्य लोगों का प्यार और विश्वास आपकी ओर आकर्षित होने लगता है।

Har kaam ke liye thankful hona jaruri hai
किसी भी चीज़ के मिलने पर उसका शुक्र गुज़ार होने से जीवन में सकारात्मकता बढ़ने लगती है। चित्र- अडोबी स्टॉक

4. मूल्यों को समझें

प्यार में आगे बढ़ने से पहले अपने मूल्यों को समझें और जानने का प्रयास करें कि रिश्ते में आपके लिए सबसे ज़रूरी क्या है। इसकी मदद से व्यक्ति समान विचारधारा के व्यक्ति को आसानी से खोज पाता है। इससे प्यार की नींव मज़बूत बनने लगती है, जिससे रिलेशनशिप में गलतफहमियों से बचा जा सकता है।

5. सच्चाई का मार्ग अपनाएं

अगर प्यार के रिश्ते में मज़बूती चाहते हैं, तो वास्तविकता को जीवन का उद्देश्य बना लें। किसी भी व्यक्ति से भावनात्मक तौर पर जुड़ने के लिए सच के मार्ग पर आगे बढ़े। इससे रिश्तों में आने वाली खटास बचा जा सकता है। साथ ही जीवन में प्यार की प्राप्ति होती है।

6. इमोशनली कनेक्टिड रहना

किसी भी रिलेशन को मज़बूत बनाए रखने के लिए उसमें इमोशनल कंपैटेबीलिटी का होना ज़रूरी है। इससे एक दूसरे की भावनाओं में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता। वे लोग जो एक दूसरे के इमोशंस की रिस्पेक्ट करते हैं। उनका रिश्ता लॉन्ग लास्टिंग रहता है।

7. पॉजिटीविटी बनाए रखें

हर पल पॉजिटिव और फोकस्ड रहने से जीनव में सभी उद्देश्यों की पूर्ति होने लगते हैं। सकारात्मक विचारधारा रखने से उसी प्रकार के लोग आपकी ओर आकर्षित होने लगते हैं। ऐसे लोग बेहद आसानी से किसी भी समस्या का सामना कर लेते हैं।

ये भी पढ़ें- Energy Blockers : आपको सुस्त और कमजोर बनाते हैं ये 5 एनर्जी ब्लॉकर, जानिए कैसे

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

  • 140
लेखक के बारे में

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख