स्किन की कई समस्याओं से राहत दिला सकता है कपूर, जानें इसके 5 DIY पैक

कपूर एक जादुई नुस्खा है। इसमें मौजूद खास एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व आपको कील-मुंहासों और त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बों से छुटकारा दिला सकते हैं। जानिए त्वचा के लिए कैसे करना है कपूर का इस्तेमाल।
स्किन के लिए कपूर का इस्तेमाल फायदेमंद है। चित्र शटरस्टॉक
निशा कपूर Published: 17 Nov 2022, 14:55 pm IST
ऐप खोलें

आपने अपने घर में पूजा-पाठ में कपूर (Camphor) का इस्तेमाल होते हुए जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी चेहरे के लिए इसके फायदे के बारे में सुना है। कपूर आपकी स्किन पर होने वाली कई परेशानियों से निजात दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। इसलिए आप स्किन केयर के लिए कपूर का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं फेस स्किन के लिए कपूर के फायदे और इसे कैसे इस्तेमाल (How to use Camphor for skin) करना है।

सबसे पहले जानते हैं कपूर कैसे है आपकी स्किन के लिए फायदेमंद

1. खुजली से निजात दिलाता है

कपूर में एंटीप्रायटिक (खुजली कम करने वाला), एंटीसेप्टिक (घाव के संक्रमण से बचाव) और रूबेफेसीएंट (सूजन कम करने वाला) गुण शामिल होते हैं। ये सभी गुण स्किन की प्रॉब्लम से राहत दिलाने में सहायता करते हैं। इसका इस्तेमाल स्किन पर होने वाली खुजली की परेशानी में मददगार होता है।

कपूर स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाता है। चित्र : शटरस्टॉक

2. जलन से भी देता है राहत

कपूर में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण शामिल होते हैं। जिससे घाव तेजी से भर सकता है। स्टेट पर्सन की रिसर्च के मुताबिक, यदि जले हुए घाव पर कपूर लगाया जाए तो इससे रक्त का संचार बढ़ जाता है। और घाव भरने की प्रक्रिया काफी तेज हो जाती है और जलन से भी राहत मिलती है।

एनसीबीआई की साइट पर पब्लिश एक रिसर्च के मुताबिक, जलने के घाव ठीक करने वाली मेडिसिन में तिल के तेल, शहद और कपूर का भी इस्तेमाल किया जाता है।

3. एक्जिमा की समस्या में कारगर

एक्जिमा को चर्म रोग भी कहा जाता है। यह एक स्किन प्रॉब्लम जिसमें स्किन पर खुजली, रैशज जैसी परेशानी होने लगती है। यह अक्सर मौसम बदलने पर बढ़ जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए कपूर का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि कपूर में पाए जाने वाले गुण इस समस्या से राहत दिलाने का कार्य करते हैं।

यह भी पढ़े- प्रदूषण और बदलते मौसम में जानिए कैसे रखना है अपने बालों का ख्याल

4. कील-मुंहासों (Acne) से बचाता है

तैलीय त्वचा वालों को अक्सर कील मुहांसों की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कपूर का इस्तेमाल करके एक्ने की समस्या से राहत मिल सकती है इसके साथ ही एक्ने से होने वाले निशान को भी दूर करने में मदद मिलती है।

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस तरह करें कपूर का इस्तेमाल

1. कपूर और अरंडी का तेल

एक बाउल में 1 चम्मच कपूर (कपूर के दो क्यूब पीस लें) का पाउडर लें और इसमें दो चम्मच अरंडी का तेल मिक्स करें। अब इस मिश्रण को साफ़ चेहरे पर करीब 15 से 20 मिनट तक के लिए लगाए और फिर सादा पानी से फेस साफ़ करलें। इसे आप सप्ताह में 1 बार लगा सकते हैं।

2. कपूर और बादाम का तेल

1 कटोरी में 1 चम्मच कपूर का पाउडर और 1 चम्मच बादाम का तेल मिलाए। इस पैक को पुरे फेस पर लगाए और करीब आधे घंटे बाद बाद हल्के गुनगुने पानी से फेस को साफ़ कर लें। इस उपाय को आप हफ्ते में 1 बार ट्राई कर सकते हैं।

आपकी त्वचा में कुदरती निखार लाएगा कपूर। चित्र: शटरस्टॉक

3. कपूर और मुल्तानी मिट्टी

1 चम्मच कपूर का पाउडर, 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और आवश्यकतानुसार गुलाबजल को एक बाउल में मिलाए। इस पेस्ट को पुरे चेहरे पर लगाएं और लगभग 20 मिनट के बाद फेस को धो लें। सप्ताह में 1 बार इस नुस्खे को आजमा सकते हैं।

4. कपूर और नारियल का तेल

एक बाउल में 1 चम्मच कपूर का पाउडर और 2 चम्मच नारियल का तेल मिक्स कर लें। अब इसे करीब 15 से 20 मिनट के लिए लगाए और फिर सादा पानी से चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में 1 बार इस पैक को लगाया जा सकता है।

5. कपूर और बेसन

एक कटोरी में 1 चम्मच कपूर का पाउडर, 2 चम्मच बेसन और 2 चम्मच नारियल का तेल मिला लें और साफ़ चेहरे पर करीब आधे घंटे के लिए लगाए। फिर हल्के हाथ से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से फेस साफ़ कर लें। सप्ताह में 1 बार इस पैक को लगाएं।

यह भी पढ़े- हेल्थ के लिए पॉवर पैक है उबली हुई मूंगफली का सलाद, नोट कीजिए रेसिपी

लेखक के बारे में
निशा कपूर

देसी फूड, देसी स्टाइल, प्रोग्रेसिव सोच, खूब घूमना और सफर में कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, यही है निशा का स्वैग। ...और पढ़ें

Next Story