वज़न, ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल चारों को कंट्रोल रखती है सूजी, जानिए कैसे करना है आहार में शामिल

ब्रेकफास्ट, लंच हो या डिनर आप हर बार सूजी को अलग-अलग तरीके से आहार में शामिल कर सकती हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्वस्थ तरीके से आपका वजन कंट्रोल रखते हैं।
suji health benefits
यहां जानिए सूजी से होने वाले स्वास्थ्य लाभ और उसे आहार में शामिल करने का तरीका। चित्र शटरस्टॉक।
अंजलि कुमारी Published: 16 Sep 2022, 18:25 pm IST
  • 148

कई व्यंजनों में सूजी का इस्तेमाल मुख्य सामग्री के रूप में किया जाता है। यह लगभग हर भारतीय रसोई में मौजूद होती है। पोषक तत्वों से भरपूर सूजी आपकी स्वादिष्ट व्यंजनों की सामग्री होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद (Suji benefits) है। आपकी पाचन क्रिया से लेकर हार्ट हेल्थ तक के लिए फायदेमंद है। साथ वजन और कोलेस्ट्रॉल दोनों को नियंत्रित रखती है। तो हलवे से आगे बढ़ें और इन खास तरीकों से सूजी (How to add suji or rava in diet) की गुडनेस का लाभ।

तो चलिए जानते हैं, आखिर क्या है सूजी के फायदे और किस तरह आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।

पोषक तत्वों का खजाना है सूजी (Rava Nutritional Value)

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित एक डेटा के अनुसार सूजी कैलोरी, कार्ब्स, प्रोटीन, थायमिन, फाइबर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, आयरन, मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है। यह सभी पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इनके लिए जरूरी है कि आप सूजी से बने व्यंजनों को अपनी डाइट में शामिल करें। यदि आप वेट लॉस पर हैं, तो भी यह आपके लिए एक हेल्दी विकल्प साबित हो सकता है।

Suji aor rava healthy brreakfast ka hissa hona chahiya
सूजी को आपकी डेली डाइट का हिस्सा होना चाहिए। चित्र: शटरस्टॉक

यहां हैं सेहत के लिए रवा या सूजी के 4 फायदे

1. हार्ट हेल्थ को बनाए रखे

सूजी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो हार्ट डिजीज की संभावना को कम कर देता है। वहीं यह एलडीएल (Bad Cholesterol) कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर (Blood pressure) और सूजन (Inflammation) को कम करता है। जो कि हार्ट हेल्थ को स्वस्थ रहने में मदद करते हैं। पब मेड सेंट्रल द्वारा प्रकाशित डेटा के अनुसार सूजी का नियमित सेवन दिल से जुड़ी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

2. ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखे

पब मेड सेंट्रल के अनुसार सूजी मैग्नीशियम और डाइटरी फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। जो ब्लड शुगर लेवल को इंप्रूव करने में मदद करते हैं। फाइबर ब्लडस्ट्रीम में कार्ब्ज की मात्रा को कम कर देता है, जो कि ब्लड शुगर लवर को अचानक बढ़ने से रोकते हैं।

3. पाचन क्रिया को संतुलित रखे

फाइबर से युक्त सूजी पाचन क्रिया को संतुलित रखती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक यह डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में गट फ्रेंडली बैक्टीरिया की ग्रोथ को प्रमोट करती है। जिस वजह से पाचन क्रिया संबंधी समस्याएं जैसे कि अपच, कब्ज इत्यादि आपको परेशान नहीं करती।

weight loss me kargar hai suji
वेटलॉस में मदद करे। चित्र: शटरस्टॉक

4. वजन को नियंत्रित रखने मे मददगार

यदि आप वेट लॉस प्लान कर रही हैं तो, अपनी डाइट में सूजी को शामिल कर सकती हैं। पोषक तत्वों से भरपूर सूजी थायमिन, फोलेट और विटामिन बी का एक अच्छा स्रोत है। सूजी का सेवन आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है और आप ओवरईट नहीं करती। जिससे वजन को नियंत्रित रखना आसान हो जाता है।

सूजी में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है। वेट लॉस डाइट में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करना बहुत जरूरी है। शरीर में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा फैट लॉस को प्रमोट करती है।

अब जानें सूजी को डाइट में शामिल करने के कुछ हेल्दी तरीके

1. सूजी का इस्तेमाल सामान्य रूप से आटे की जगह कर सकती हैं। जैसे कि चपाती, चीला जैसे खाद्य पदार्थों को बनाने में इसका प्रयोग करें।

2. सूजी को लगभग सभी साउथ इंडियन फूड्स को बनाने में इस्तेमाल कर सकती हैं। सूजी से बना उपमा, डोसा, इडली, इत्यादि को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। ये सभी सेहत को बनाए रखने में आपकी मदद करेंगे।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
south indian recipes
इन साउथ इंडियन डिसेज को बनाने में करें सूजी का प्रयोग। चित्र : शटरस्टॉक

3. आप हेल्दी डेजर्ट जैसे कि हलवा और खीर बनाने में भी सूजी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे हेल्दी रखने के लिए चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें।

4. चाहें तो घर पर सूजी की मदद से बेक करके हेल्दी और टेस्टी कुकीज, केक और ब्रेड बना सकती हैं।

5. सूजी को सूप और अन्य प्रकार की सब्जियों में उन्हें गाढ़ा करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें :  पूप का कलर और प्रकार भी देता है कोलोरेक्टल कैंसर का संकेत, क्या आपने चेक किया? 

  • 148
लेखक के बारे में

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख