आपकी पसंदीदा ड्रेस पहनने से रोक रहा है साइड फैट, तो इन एक्सरसाइज से करें इसे गायब
साइड फैट बर्न करने के लिए डाइट के साथ साथ एक्सरसाइज़ भी बेहद फायदेमंद है। इससे न केवल चर्बी को कम किया जा सकता है बल्कि शरीर एक्टिव बना रहता है। जानते हैं साइड फैट को बर्न करने के लिए कुछ आसान एक्सरसाइज़
साइड फैट बढ़ने से वेटगेन का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रशियन ट्विस्ट की मदद से अतिरिक्त कैलोरीज़ को बर्न किया जा सकता है।
अनहेल्दी डाइट और सिडेंटरी लाइफस्टाइल (sedentary lifestyle) से शरीर में कैलोरी इनटेक का खतरा बढ़ जाता है। इससे राहत पाने के लिए लोग डाइट में कई प्रकार के परिवर्तन करते है, मगर साइड फैट की समस्या (tips to reduce side fat) ज्यों की त्यों बनी रहती है। ऐसे में एक्सरसाइज़ की मदद से न केवल लव हैंडल्स पर जमा चर्बी यानि साइड फैट (side fat exercise) को बर्न किया जा सकता है बल्कि शरीर एक्टिव बना रहता है। जानते हैं साइड फैट को बर्न करने के लिए कुछ आसान एक्सरसाइज़ (Exercises to reduce side fat) ।
एक्सरसाइज़ की मदद से न केवल लव हैंडल्स पर जमा चर्बी यानि साइड फैट को बर्न किया जा सकता है बल्कि शरीर एक्टिव बना रहता है। चित्र : अडॉबीस्टॉक
इन एक्सरसाइज़ से करें साइड फैट को कम (Exercises to reduce side fat)
1. रशियन ट्विस्ट (Russian twist)
लव हैंडल्स (love handles) यानि साइड फैट बढ़ने से वेटगेन का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रशियन ट्विस्ट की मदद से अतिरिक्त कैलोरीज़ को बर्न किया जा सकता है। बिना इक्विव्मेंट के की जाने वाली इस एक्सरसाइज़ से पेट और ग्लूट्स मसल्स (glute muscles( को मज़बूती मिलती है।
जानें इसे करने की विधि
इसे करने के लिए मैट पर बैठ जाएं और टांगों को सीधा कर लें। अब टांगों को घुटनों से मोड़ते हुए उपर कीओर उठाएं।
उसके बाद दोनों हथेलियों को आपस में पकड़ लें और फिर मुट्ठी बनाकर बारी बारी से दाईं और बाईं ओर घूमें।
इस दौरान अपनी कोहनी को ज़मीन से छूएं और सांस पर नियंत्रण बनाकर रखें। 30 बार 2 सेट्स में इसका अभ्यास करें।
रशियन ट्विस्ट करने के दौरान अपनी नज़रें हाथों पर टिकाकर रखें। इससे एक्सरसाइज़ को करने में मदद मिलती है।
2. वुड चॉप एक्सरसाइज़ (Woodchop exercise)
कोर मसल्स को स्ट्रेंथ प्रदान करने के लिए वुडचॉप एक्सरसाइज़ (tips to do woodchop exercise) फायदेमंद है। इससे पेट की मांसपेशियों में स्ट्रेच stretching muscles) बढ़ता है, जिससे साइड फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। इससे कंधों और टांगों की मसल्स को भी मज़बूती मिलती है।
जानें वुडचॉप एक्सरसाइज करने की विधि़
इसे करने के लिए मैट पर खड़े हो जाएं और दोनों पैरों के मध्य गैप बनाकर रखें। अब शरीर की क्षमता के अनुसार वज़न को दोनों हाथों से उठाएं।
उसके बाद दोनों बाजूओं को एकसाथ उपर उठाएं और दाईं ओर ले जाएं। फिर उन्हें नीचे लाते हुए बाएं ओर रखे।
वुडचॉप एक्सरसाइज़ को 15 से 20 बार 3 सेट्स में करें। इससे मांसपेशियों में बढ़ने वाली ऐंठन दूर होती है और मसल्स की मोबीलिटी बढ़ने लगती है।
नियमित रूप से इसका अभ्यास करने से शरीर में बढ़ने वाला खिंचाव कम होने लगता है।
3. साइड लाइंग लेग रेज़ (Side lying leg raise)
थाइज़ और हिप्स के मसल्स को टोन (muscles toning tips) करने के लिए साइड लाइंग लेग रेज़ फायदेमंद एक्सरसाइज़ है। इससे पोश्चर में सुधार आता है और शरीर में जमा कैलोरीज़ को बर्न करने में मदद मिलती है। इससे काफ मसल्स को मज़बूती मिलती है।
इस एक्सरसाइज़ को करने के लिए मैट पर लेट जाएं और दाईं ओ करवट लें। अब सिर के नीचे पिलो या बाजू को रखें।
इसके बाद दोनों टांगों को सीधा कर लें और एक के उपर एक टिका कर रखें। अब हाथ को कमर पर रख लें।
उसके बाद टांग को उपर उठाएं और फिर दूसरी टांग के उपर लाकर रख दें। इस एक्सरसाइज़ को शुरूआत में धीमी गति से करें।
थाइज़ और हिप्स के मसल्स को टोन करने के लिए साइड लाइंग लेग रेज़ फायदेमंद एक्सरसाइज़ है।
4. साइड बेन्ड एक्सरसाइज़ (Side bend exercise)
शरीर के पोश्चर में सुधार लाने के लिए स्ट्रेंचिंग और बेन्डिंग एक्सरसाइज़ की मदद ली जाती है। इससे लव हैंडल्स पर जमा चर्बी को बर्न करने में मदद मिलती है। इससे शारीरिक अंगों में होने वाली ऐंठन को भी दूर किया जा सकता है।
जानें साइड बेन्ड करने की विधि
इसे करने के लिए मैट पर सीधे खड़ें हो जाएं और फिर दोनों टांगों के मध्य गैप बनाकर रखें।
अब दाएं हाथ को कमर पर टिका लें और शरीर को बाई ओर झुकाएं। उसके बाद अपनी पोज़िशन में वापिस आ जाएं।
इसके बाद शरीर को इसी तरह से दाईं ओर झुकाएं। इससे शरीर में लचीलापन बढ़ने लगता है और दर्द व ऐंठन कम हो जाती है।
रोज़ाना 20 बार 2 सेट्स में इसका अभ्यास करने से शरीर के मसल्स को मज़बूती मिलने लगती है।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।
लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।