अंडे अक्सर लोगों की डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। लोग इसे सुबह नाश्ते में या लंच में खाना पसंद करते हैं। अंडे कई प्रकार से आपकी सेहत के लिए अच्छे होते हैं। अंडे प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स का रिच सोर्स हैं, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, अंडों में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। नियमित रूप से अंडे खाने से वजन प्रबंधन में भी सहायता मिल सकती है। मगर बाजार में आज कल नकली अंडे बेचे जा और यह आपके स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज हेल्थशॉट्स में हम एक्सपर्ट से जानेंगे अंडे के स्वास्थ्य लाभ, नकली अंडे की पहचान और इससे होने वाले नुकसान।
पबमेड सेंट्रल में 2023 में प्रकशित एक रिपोर्ट बताया गया है कि अंडे एक पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ हैं जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं। धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल, दिल्ली में चीफ डाइटिशियन, पायल शर्मा के बताए अनुसार इनमें शामिल हैं:
अंडों में मौजूद प्रोटीन शरीर के टिश्यूज, विशेषकर मांसपेशियों, को बनाए रखने और मरम्मत में मदद करता है। इसके अलावा, अंडों में सभी आवश्यक एमिनो एसिड होते हैं, जो मांसपेशियों को बढ़ाने और दोबारा बनाने मेें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंडे में ऐसे विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम के सही कार्य के लिए आवश्यक हैं। इन विटामिन्स में विशेष रूप से बी विटामिन्स, जैसे कि बी12 और फोलिक एसिड, शामिल हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, अंडों में मौजूद कोलीन नर्वस सिस्टम के विकास और कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित रूप से अंडे खाने से याद्दाश्त और संज्ञानात्मक कार्यक्षमता में सुधार हो सकता है।
ये भी पढें : आपकी मम्मी के लिए भी फायदेमंद है हर रोज़ अंडे खाना, यहां जानिए ब्रेन हेल्थ के लिए इसके फायदे
अंडों में प्रोटीन, विटामिन B2 (राइबोफ्लेविन) और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो ऊर्जा उत्पादन में महत्वपूर्ण होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर की मेटाबॉलिज्म को सुचारू रखते हैं, जिससे आपको पूरे दिन सक्रिय रहने में मदद मिलती है। इसके अलावा, अंडों का सेवन एनर्जी लेवेल को बनाए रखने में भी सहायक होता है।
अंडे आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनमें उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन, विटामिन A, D, और B12, और मिनरल्स जैसे सेलेनियम और जिंक पाए जाते हैं, जो सभी मिलकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। अंडों में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो इन्फेक्शन से लड़ने और सेल्स को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। नियमित रूप से अंडे खाने से आप अपनी इम्यूनिटी को बेहतर बना सकते हैं।
अंडों में मौजूद कोलीन अमीनो एसिड होमोसिस्टीन को तोड़ने में मदद करता है, जो दिल की बीमारी का जोखिम बढ़ा सकता है। इसके अलावा, यह ब्लड हेल्थ को सुधारने और ब्लड वैसेल्स के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण है। नियमित रूप से अंडे खाने से दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
अंडों में फोलैट होता है, जो जन्मजात विकारों, जैसे कि स्पाइना बिफिडा, को रोकने में मदद कर सकता है। फोलैट शरीर में सेल डिवीजन और विकास के लिए आवश्यक है, विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए। इसलिए, नियमित रूप से अंडे खाने से माताओं और फीटस दोनों के स्वास्थ्य में सुधार होता है।
अंडों में ल्यूटिन और ज़ियाक्सैंथिन होते हैं, जो उम्र से संबंधित दृष्टिहीनता का मुख्य कारण, मैकुलर डिजनरेशन, से बचाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं और दृष्टि को बेहतर बनाते हैं। नियमित रूप से अंडे खाने से आंखों की बीमारियों का जोखिम कम होता है, खासकर बुजुर्गों में।
अंडों में प्रोटीन लंबे समय तक तृप्ति का अनुभव कराता है, जिससे नाश्ता करने की इच्छा कम होती है और कुल कैलोरी सेवन घटता है। इससे वजन प्रबंधन में मदद मिलती है और अधिक खाने से बचने में सहायता होती है। इसके अलावा, प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अंडों में कुछ विटामिन और मिनरल्स स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देने में मदद करते हैं और शरीर के टिश्यूज को टूटने से रोकते हैं। विटामिन E और ज़िंक जैसे तत्व त्वचा की चमक को बढ़ाते हैं और उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करते हैं। इसके अलावा, एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली व्यक्ति को ऊर्जा और सक्रियता महसूस कराने में मदद करती है।
डाॅ. पायल आगे बताती है कि “नकली अंडे अक्सर प्लास्टिक या सिंथेटिक चीजों से बनाये जाते हैं। ये असली अंडों से काफ़ी अलग होते हैं और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर इसके नकारात्मक प्रभावों की बात करें तो नकली अंडों में रसायन और प्लास्टिक जैसे हानिकारक तत्व हो सकते हैं, जो शरीर में टॉक्सिकिटी का कारण बन सकते हैं।
यह पाचन तंत्र, लीवर और किडनी पर बुरा असर डाल सकते हैं। लंबे समय तक इनका सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए, अंडे खरीदते समय उनकी गुणवत्ता की जांच करना बेहद जरूरी है। अगर अंडे का स्वाद या गंध सामान्य से अलग लगे, तो उसे तुरंत फेंक दें और ऐसी जगह से ही अंडे खरीदें जहां ताजे और असली अंडों की गारंटी हो।”
नकली अंडों की पहचान करने के कुछ तरीके हैं जिन्हें ध्यान देकर आप नकली अंडों की पहचान कर सकते हैं। निम्नलिखित तकनीकों से करें पहचान।
ये असली और नकली अंडों के बीच अंतर जानने और अंडों की शुद्धता चेक करने के कुछ आसान तरीके हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के लिए अपने आहार को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। हमारा स्वास्थ्य पूरी तरह हमारे खान पान पर निर्भर इसीलिए इसमें लापरवाही हानिकारक हो सकती है। बाहर का खाना या सब्जी, फल कोई भी खाद्य पदार्थ लेते समय उससे अच्छे से परख लेना बेहतर है। पेट में दर्द या जलन जैसी कोई भी असुविधा जो कि सामान्य न हो महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
ये भी पढें : ऑमलेट के साथ खतरनाक हो सकता है चाय-काॅफी पीना, यहां जानिए अपने पसंदीदा ब्रेकफास्ट के बारे में 5 जरूरी तथ्य
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।