Follow Us on WhatsApp

बदलते मौसम में बदलने लगी है त्वचा की रंगत, तो जानिए इससे निपटने के कुछ घरेलू उपाय

साल भर में तीन से चार बार मौसम बदलता है और हर बार इसका असर आपकी त्वचा पर महसूस होता है। अब जब तापमान बढ़ने लगा है, तब यह आपकी त्वचा की रंगत छीन सकता है। इसलिए जरूरी है अभी से कुछ टिप्स को फाॅलो करना।

Angur ka face pack laaye twacha mei nikhaar
अंगूर का फेस पैक चेहरे से संबधित कई चिंताओं से मुक्ति दिलाने का काम करता है। चित्र अडोबी स्टॉक
ज्योति सोही Updated: 15 Mar 2023, 08:59 am IST
  • 142

मौसम में बदलाव के साथ ही स्किन पर कई तरह के चेंज़िज़ नज़र आने लगते है। ऐसे में अधिकतर लोग रूखी त्वचा की समस्या से परेशान रहते हैं। कोलेजन की कमी के कारण स्किन की परेशानी बढ़ने लगती है। इससे बाहर निकलने के लिए अंगूर का फेस पैक (Grape’s face pack) चेहरे से संबधित कई चिंताओं से मुक्ति दिलाने का काम करता है। खाने में स्वादिष्ट अंगूरों को पल्प की फॉर्म में चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे अन्य इंग्रीडिएंटस के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन पर ग्लो नज़र आने लगता है (weather changes effect on skin)

विटामिन्स, मिनरल्स, पोटेशियम और एंटी ऑक्सीडेंटस से भरपूर अंगूर शरीर को हाइडेटिड रखने का काम करते हैं। विटामिन सी से भरपूर अंगूर में पाए जाने वालेएंटी ऑक्सीडेंटस स्किन को हेल्दी और यूथफुल बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं।

बदलते मौसम में होने वाली स्किन संबंधी समस्याएं और उनके समाधान

1. अनइवन टोन की समस्या

चेहरे पर दिखने वाले दाग धब्बे, टैनिंग और अनइवन टोन को नॉर्मल करने के लिए कीवी एंड ग्रेप पल्प अप्लाई करें। इसे बनाने के लिए दो बड़े चम्मच दही लें। उसमें एक कीवी कटी हुई और 5 से 6 अंगूर मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर उंगलियों की मदद से लगाएं। इससे कुछ मिनटों तक यूं ही छोड़ दें। फिर नॉर्मल पानी से इसे धो लें।

dark circles
अंगूर के पल्प को ओवरनाईट आंखों के नीचे लगाकर सोने से काले घेरों से मुक्ति् मिल जाती है।। चित्र : शटरस्टॉक

2. डार्क सर्कल्स होंगे दूर

अंगूर के पल्प को ओवरनाईट आंखों के नीचे लगाकर सोने से काले घेरों से मुक्ति् मिल जाती है। इसके अलावा आंखों के नीचे ग्रेप सीड ऑयल लगाने से भी आइज़ के आसपास की स्किन को नरिश किया जा सकता है।

3. रूखी त्वचा को करें माइश्चराइज़

स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए इसे माइश्चराइज़र के तौर पर इस्तेमाल करें। आधा कटोरी अंगूरों को 5 से 6 स्ट्रॉबेरी के साथ मिक्स कर लें। उसके बाद उनका एक थिक पेस्ट बनाकर चेहरे पर अप्लाई करें। करीबन 10 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने के बाद इसे धो दें। इससे चेहरे पर न केवल निखार नज़र आएगा बल्कि ओपन पोर्स की समस्या भी समाप्त हो जाएगी।

4. अनचाहे ब्लैमिशिज को हटाएं

विटामिन ए से भरपूर अंगूर स्किन में कोलेजन बढ़ाने का काम करते हैं। एक उम्र के बाद चेहरे पर दिखने वाले ब्लैमिशिज को ग्रेप्स फेस पैक से हटाया जा सकता है। इसके लिए एक टमाटर और तीन से चार अंगूरों को पीस लें और पल्प बना लें। इस मिश्रण में गुलाब जल की कुछ बूंदे मिलाएं। आप इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

यह भी पढ़े – डल, ड्राई और डैमेज बालों का समाधान है एग हेयर मास्क, जानिए कैसे बनान है और लगाना है

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
kaise banaye apni skin ko glowing
कुदरती निखार बनाए रखने के लिए आपकी त्वचा को पोषण की खास जरूरत होती है। चित्र अडोबी स्टॉक

5. इस्टेंट ग्लो के लिए

इसके लिए एक चम्मच कैमोमाइल का रस लें और उसे अंगूर के पल्प में मिक्स कर दें। इसमें एक चम्मच गन्ने का रस भी मिलाएं। अब इस घोल का चेहरे पर लगा लें। इस मिश्रण को अप्लाई करने के बाद बैठ जाएं और इसे कुछ देर तक सूखने दें। पूरी तरह से सूखने के बाद चेहरे को धो लें। आप सप्लाह में दो बार इस पल्प को चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं।

6. ऑयली स्किन की समस्या

इसके लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। उसमें एक चम्मच गुलाब जल मिला लें। अब इसमें दो स्पून अंगूर का पल्प मिक्स कर दें। इन सबको मिलाकर एक पेस्ट बन जाएगा। इस पेस्ट को आप गर्दन और चेहरे पर लगा लें। 5 से 10 मिनट तक इसे चेहरे पर लगे रहने दें। इससे स्किन में मौजूद अधिक ऑयल की समस्या हल हो जाएगी। साथ ही चेहरे पर समय से पहले नज़र आने वाली झुर्रियों की समस्या अपने आप समाप्त होने लगेगी।

ये भी पढ़ें – नाचो नाचो, क्योंकि डांसिंग का 30 मिनट का एक सेशन आपको देता है अद्भुत फायदे

  • 142
लेखक के बारे में
ज्योति सोही ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख