scorecardresearch

हेयर फॉल से लेकर डैंड्रफ तक का इलाज है प्याज़ का रस, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल

मां, नानी और दादी के नुस्खों के नाम पर आज हर हेयर केयर प्रोडक्ट में प्याज का रस शामिल होने का दावा किया जा रहा है। यहां हम आपके लिए लाए हैं आपकी रसोई में मौजूद प्याज के रस को इस्तेमाल करने का तरीका।
Published On: 16 Jun 2022, 09:19 pm IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
onion hair ke liye faydemand
प्याज के रस में सल्फर का स्तर ज्यादा होता है, जिससे बालों में डैंड्रफ कम होने लगता है। चित्र: शटरस्टॉक

बदलता मौसम, धूल – मिट्टी प्रदूषण, यह सब आपके बालों को कई तरह से प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से आपके बाल झड़ सकते हैं, कमजोर होकर टूट सकते हैं, बेजान दिख सकते हैं और स्प्लिट एंड्स (split ends) भी बन सकते हैं। इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाना आसान नहीं है। इसलिए हर कोई केमिकल प्रॉडक्ट का सहारा लेता है, क्योंकि हर किसी को एक मात्र यही विकल्प नज़र आता है। मगर ऐसा नहीं है! हेयर फॉल से लेकर डैंड्रफ तक आपके बालों की कोई भी समस्या हो प्याज का रस इसका इलाज कर सकता है। यही वजह है कि आज ज्यादातर कंपनियां अपने हेयर केयर प्रोडक्ट्स में प्याज का रस होने का दावा कर रहीं हैं। पर इन दावों पर भरोसा करने से पहले आइए आपको बता देते हैं कि आप घर पर ही कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं प्याज का रस (How to use onion for hair)।

कैमिकल वाले प्रोडक्ट से बेहतर हैं घरेलू नुस्खे

बालों की समस्याओं से निजात पाने के लिए आपको घरेलू उपायों का सहारा लेना चाहिए। यह बालों की सभी समस्याओं को जड़ से खत्म करते हैं और इसके लिए सबसे अच्छा है प्याज़ का रस। आयुर्वेद की मानें तो बालों के लिए प्याज़ का रस बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। प्याज़ के गुण और पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाने से लेकर, इन्हें घना बनाने में भी मदद कर सकते हैं।

तो चलिये थोड़ा विस्तार से जानते हैं कि आपके बालों के लिए कैसे फायदेमंद है प्याज़

बालों की ग्रोथ में मदद करे

अपने स्कैल्प पर प्याज के रस को लगाने से एंजाइम नामक एक एंटीऑक्सिडेंट को बढ़ावा मिलता है। यही वजह है कि आप बालों के विकास में तेजी से वृद्धि देख पाएंगी।

बालों को झड़ने से बचाए

प्याज में सल्फर की मात्रा बालों को पोषण देने में मदद करती है। साथ ही, बालों के झड़ने को कम करने और बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए बेजान बालों के रोम को उत्तेजित करती है।

स्कैल्प के रक्त संचार को सुधारे

बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए शुद्ध प्याज के रस का उपयोग करना एक शानदार तरीका है। यह बालों के रोम को उत्तेजित करने में मदद करता है और क्षेत्र में रक्त परिसंचरण में सुधार करके स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देता है।

Scalp ke swasthya mein sudhar karta hai
स्कैल्प के स्वास्थ्य में सुधार करता है। चित्र: शटरस्टॉक

बालों को डैमेज होने से बचाए

चूंकि प्याज का रस एंटीऑक्सिडेंट का एक बड़ा स्रोत है, इसलिए यह डैमेज को रोकने में मदद करता है। इसका मतलब है कि नियमित रूप से प्याज के रस से सिर की मालिश करने से बालों में डैमेज कम करने में मदद मिलती है।

मजबूत बालों के लिए

प्याज के रस के जीवाणुरोधी गुण बालों के स्वस्थ विकास को सुनिश्चित करते हुए स्कैल्प के संक्रमण को दूर रखते हैं। इसके अतिरिक्त, नियमित रूप से प्याज का रस लगाने से बालों का झड़ना निश्चित रूप से कम हो जाता है।

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?

अब जानिए कैसे करना है बालों के लिए प्याज़ के रस का इस्तेमाल

स्टेप 1

एक कटोरी में एक प्याज को घिस कर के प्याज़ का रस निकाल लें और उसमें एक कॉटन पैड डुबोएं।

faydemand hai pyaaj ka ras
फायदेमंद है प्याज का रस। चित्र : शटरस्टॉक

स्टेप 2

साफ और धुले हुए बालों के अलग-अलग पार्टिशन करें

स्टेप 3

प्याज के रस में डूबे कॉटन पैड को अपने पूरे स्कैल्प पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें।

स्टेप 4

अपने बालों को माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर से धोएं।

स्टेप 5

धोने के बाद, आप प्याज की तेज गंध से निपटने में मदद करने के लिए किसी भी एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदों को अपने बालों पर लगाएं।

यह भी पढ़ें : आईलैशेज घने बनाने से लेकर स्ट्रेच मार्क्स हटाने तक, इन 5 तरीकों से करें कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख