कच्चे केले का आटा डायबिटीज में है बहुत फायदेमंद, जानिए इसके फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

आप कच्चे केले को सुखाकर, पीस कर पाउडर बना लें, तो आपको कच्चे केले का आटा प्राप्त होगा। अब आप इन्हें अच्छे से स्टोर करके रख सकती हैं। या आप चाहें तो ऑनलाइन या बाजार में कच्चे केले का आटा आसानी से उपलब्ध मिल जाएगा।
banana flour
यह ग्लूटेन-फ्री आटा है, जो गेहूं के आटे के स्वास्थ्यवर्धक विकल्प के रूप में लोकप्रिय है। चित्र : अडॉबीस्टॉक
Published On: 23 Jan 2025, 06:07 pm IST

आजकल लोग अलग-अलग तरह के आटे का प्रयोग कर रहे हैं। गेहूं में ग्लूटेन होता है, इसलिए जिन लोगों को ग्लूटेन से समस्या है, वे ग्लूटेन फ्री आटे की तलाश में होते हैं। ग्लूटेन मुक्त विकल्पों में कच्चे केले का आटा शामिल है। कच्चे केले में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की गुणवत्ता पाई जाती है, और यह आपकी सेहत के लिए विभिन्न रूपों में फायदेमंद होता है। डायबिटीज (banana flour for diabetes) से लेकर हृदय स्वास्थ्य के मरीजों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

यदि आप कच्चे केले को सुखाकर, पीस कर पाउडर बना लें, तो आपको कच्चे केले का आटा प्राप्त होगा। अब आप इन्हें अच्छे से स्टोर करके रख सकती हैं। या आप चाहें तो ऑनलाइन या बाजार में कच्चे केले का आटा आसानी से उपलब्ध मिल जाएगा। यदि आपको अभी तक इसकी विशेषताओं की जानकारी नहीं है, तो आज हम आपको बताएंगे इसके कुछ खास फायदे (banana flour for diabetes)। साथ ही जानेंगे इसे डाइट में शामिल करने का सही तरीका।

पहले जानें क्या है कच्चे केले का आटा?

कच्चे केले को सुखाकर और पीसकर बारीक पाउडर बनाया जाता है। यह ग्लूटेन-फ्री आटा है, जो गेहूं के आटे के स्वास्थ्यवर्धक विकल्प के रूप में लोकप्रिय है। डाइट्री फाइबर, प्रतिरोधी स्टार्च और पोटेशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर, केले का आटा पाचन में सहायता कर सकता है। यह आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है, और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

banana flour
उच्च फाइबर सामग्री आपको लंबे समय तक संतुष्ट रहने में मदद करते हैं. चित्र : अडॉबीस्टॉक

यहां जानें कच्चे केले के आटे के फायदे (banana flour benefits)

1. आंतों की सेहत को बढ़ावा दे

कच्चे केले का आटा रेजिस्टेंस स्टार्च का एक उत्कृष्ट स्रोत है, एक प्रकार का डाइट्री फाइबर जो प्रीबायोटिक के रूप में कार्य करता है। इसका मतलब यह आपके आंतों में लाभकारी बैक्टीरिया का खाना बनता है, और आंतों में स्वस्थ बैक्टीरिया के ग्रोथ को बढ़ावा देता है। इस प्रकार स्वस्थ पाचन तंत्र को बढ़ावा मिलता है। प्रतिरोधी स्टार्च इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है, सूजन को कम करने और संतुष्टि की भावना को बढ़ाकर वेट मैनेजमेंट में सहायता करता है।

2. वेट मैनेजमेंट में मदद करता है

कच्चे केले के आटे में बादाम या जई के आटे जैसे कई अन्य ग्लूटेन-फ्री विकल्पों की तुलना में कैलोरी कम होती है। इसलिए यह उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं। इसकी उच्च फाइबर सामग्री आपको लंबे समय तक संतुष्ट रहने में मदद करते हैं, जिससे आपकी अनहेल्दी क्रेविंग्स नियंत्रित रहती है। वहीं आप आवश्यकता अनुसार खाती हैं।

3. ग्लूटेन-फ्री विकल्प

ग्लूटेन इनटोलरेंस या सीलिएक डिजीज वाले लोगों के लिए, केले के आटे को गेहूं के आटे के विकल्प के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। कच्चा केला आटा पूरी तरह से ग्लूटेन-मुक्त, अनाज-मुक्त और शाकाहारी-अनुकूल है, जो इसे विभिन्न प्रकार की आहार आवश्यकताओं के लिए उपयुक्त बनाता है। ग्लूटेन-फ्री आटे के विपरीत, केले के आटे का उपयोग मीठे और नमकीन दोनों तरह के व्यंजनों में किया जा सकता है।

banana flour
ग्लूटेन इनटोलरेंस या सीलिएक डिजीज वाले लोगों के लिए, केले के आटे को गेहूं के आटे के विकल्प के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। चित्र : अडॉबीस्टॉक

4. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स

कच्चे केले के आटे में मौजूद रेजिस्टेंस स्टार्च ऊर्जा शक्ति को बढ़ावा देते हैं। शरीर में ऊर्जाशक्ति को बनाए रखने के लिए, आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। रिफाइंड आटे का विकल्प रक्त शर्करा में वृद्धि का कारण बन सकता है। केले का आटा निरंतर ऊर्जा प्रदान करता है, जो आपके प्रोडक्टिविटी को बढ़ावा देता है, और सहनशक्ति में सुधार करता है।

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?

5. एक स्वस्थ हृदय के निर्माण में मदद करता है

कच्चे केले के आटे में मौजूद उच्च पोटेशियम सामग्री, हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता करते हैं। जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में कार्य करता है। पोटैशियम सोडियम के नकारात्मक प्रभावों को संतुलित करके, ब्लड वेसल्स की दीवारों को आराम पहुंचता है। इसके अतिरिक्त, केले के आटे में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड वेसल्स में सुधार करके, हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करके हृदय स्वास्थ्य का समर्थन करता है।

6. हड्डियों के स्वास्थ्य का समर्थन करता है

केले के आटे में पाए जाने वाले मैग्नीशियम और पोटेशियम मजबूत हड्डियों के निर्माण में मदद करते हैं। ये मिनरल्स कैल्शियम अवशोषण में सहायता करते हैं, ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों से संबंधित अन्य स्थितियों को रोकने में मदद करते हैं।

कच्चे केले के आटे को डाइट में शामिल करने के तरीके (how to add banana flour into diet)

1. स्मूदी: कच्चे केले के आटे को आप स्मूदी के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। अपनी नियमित स्मूदी में एक चम्मच कच्चे केले का आटा ऐड करें, इससे आपकी स्मूदी में एक क्रीमी टेक्सचर आ जाता है।

कच्चे केले के आटे में मौजूद उच्च पोटेशियम सामग्री, हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता करते हैं। चित्र : अडॉबीस्टॉक

2. चपाती: अपनी नियमित चपाती में केले का आटा ऐड कर सकती हैं। वहीं आप चाहे तो केले के आटे से भी रोटियां तैयार कर सकती हैं। यह आपके ऊपर है कि आप पूरी तरह से केले का आटा इस्तेमाल करना चाहती हैं, या इसे अन्य ऑटो में मिक्स करके अपनी चपाती तैयार करना चाहती हैं।

3. बेकिंग आइटम: अगर आप केक, कुकीज, पैनकेक, मफिंस आदि जैसे बेकिंग आइटम को बनाने में दिलचस्पी रखती हैं, तो इसमें मैदे की जगह कच्चे केले का आटा इस्तेमाल कर सकती हैं। यह एक बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है। आपको केवल आटा बदलना है, बाकी सभी बेकिंग प्रक्रिया को सामान्य रखें।

4 हेल्दी स्नैक्स: कच्चे केले के आटे से अपना पसंदीदा कोई भी स्नैक्स तैयार तैयार कर सकती हैं। इससे नमकीन पूरी आदि तैयार करना एक अच्छा विकल्प है।

5 चीला: बेसन, मूंग दाल और सूजी की तरह आप कच्चे केले के आटे में अपनी पसंदीदा सब्जी ऐड करके इसके बैटर से चीला तैयार कर सकती हैं। यह बेहद स्वदिष्ट और पौष्टिक विकल्प साबित होंगे।

यह भी पढ़ें : Banana Bread Pudding : केले और ब्रेड से बनाएं पुडिंग और एन्जॉय करें अपना चीट डे

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख