लॉग इन

Peel off face mask : गर्मी और पसीने में भी स्किन को स्वस्थ रखने के लिए बनाएं ये 3 DIY पील ऑफ फेस मास्क

बाजार से खरीद कर पील ऑफ मास्क तो आपने बहुत इस्तेमाल किए होंगे आज हम आपको बताते है कि आप कैसे इसे अपने घर पर बना सकती है।
घर पर कैसे बनाएं पीलऑफ मास्क जाने। चित्र- अडोबी स्टॉक
संध्या सिंह Published: 12 May 2023, 20:58 pm IST
ऐप खोलें

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए हम कई तरह के पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल करते है। चेहरे से गंदगी निकालने और ब्लैक हेड को हटाने के लिए भी पील ऑफ मास्का का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन दुकान में मिलने वाले मास्क में कई रासायनिक प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है जिसके बाद उसे तैयार किया जाता है। बाजार में मिलने वाले पील ऑफ मास्क के कई तरह से रिएक्सन भी हो सकते है। जिसके वजह से इसे घर पर बनाना (how to make peel off face masks at home) त्वचा के लिए सुरक्षित हो सकता है।

पील ऑफ मास्क लगाने से आपके चेहरे को एक फ्रेशनेस मिलती है और एक आराम भी मिलता है। कई बार आपके पास इतना समय नही होता है कि आप बाजार जाकर अपने लिए मास्क ले पाएं ऐसी स्थिति में भी आप आराम से घर पर रखे सामान से भी इस पीलऑफ मास्क को तैयार कर सकती है। आप अपनी स्किन के हिसाब से भी इसे बना सकते है। तो चलिए जानते है कैसे बनाना है मास्क।

पील ऑफ मास्क लगाने से आपके चेहरे को एक फ्रेशनेस मिलती है। चित्र- अडोबी स्टॉक

अब जानते है कैसे बनाना है पील ऑफ मास्क

1 ऑयली स्किन के लिए चारकोल पील-ऑफ मास्क

स्किन के लिए चारकोल काफी फायदेमंद हो सकता है। यह अतिरिक्त तेल और अशुद्धियों को अवशोषित करने के लिए जाना जाता है, जिससे यह ऑयली स्किन वालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

ये भी पढ़े- बेसन है मेरी मम्मी का पसंदीदा स्किन केयर प्रोडक्ट, दाग-धब्बों से लेकर चेहरे की झुर्रियों तक का है उपचार

ऐसे बनाएं मास्क

सामाग्री

एक्टिवेटिड चारकोल पाउडर 1 बड़ा चम्मच
बेंटोनाइट क्ले 1 बड़ा चम्मच
जिलेटिन 1 बड़ा चम्मच
पानी

बनाने की विधि

चारकोल पील-ऑफ मास्क बनाने के लिए, एक छोटे कटोरे में एक बड़ा चम्मच एक्टिवेटिड चारकोल पाउडर, एक बड़ा चम्मच बेंटोनाइट क्ले और एक बड़ा चम्मच बिना स्वाद वाला जिलेटिन मिलाएं।

एक बड़ा चम्मच पानी डालें और तब तक मिलाएँ जब तक आपको एक चिकना पेस्ट न बन जाए।

मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। एक बार जब मास्क सूख जाए तो इसे किनारों से शुरू करते हुए धीरे से निकालें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

2 एंटी-एजिंग के लिए कॉफी पील-ऑफ मास्क

कॉफी एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है जो समय से पहले एजिंग के संकेतों को कम करता है, सूजन को कम करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है।

ऐसे बनाएं मास्क

सामाग्री

कॉफी बारीक पिसी 1 बड़ा चम्मच
जिलेटिन 1 बड़ा चम्मच
शहद 1 बड़ा चम्मच
पानी

आप अपनी स्किन के हिसाब से भी इसे बना सकते है।

बनाने की विधि

कॉफी पील-ऑफ मास्क बनाने के लिए, एक छोटी कटोरी में एक बड़ा चम्मच बारीक पिसी हुई कॉफी, एक बड़ा चम्मच बिना फ्लेवर वाला जिलेटिन और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं।

एक बड़ा चम्मच पानी डालें और तब तक मिलाएँ जब तक आपको एक चिकना पेस्ट न मिल जाए।

मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। एक बार जब मास्क सूख जाए तो इसे किनारों से शुरू करते हुए धीरे से निकाल लें।

यह मास्क न केवल आपकी त्वचा को चिकना और तरोताजा महसूस कराएगा बल्कि महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करने में भी मदद करेगा।

3 सनबर्न के लिए खीरे का पील-ऑफ मास्क

चिलचिलाती गर्मी और धूप से झुलसना हर रोज आपको परेशान करती होगी। यहीं पर खीरे का पील-ऑफ मास्क काम आता है। खीरा में प्राकृतिक ठंडक देने वाले गुण होते है जो धूप से जली त्वचा को शांत करने और रेडनेस को कम करने में मदद कर सकता है।

सामग्री

खीरा 1
जिलेटिन 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि

खीरे का पील-ऑफ मास्क बनाने के लिए, एक छोटे खीरे को ब्लेंडर में तब तक ब्लेंड करें जब तक कि यह एक स्मूथ पेस्ट न बन जाए।

एक बड़ा चम्मच बिना फ्लेवर वाला जिलेटिन डालें और अच्छी तरह से मिल जाने तक मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं।

ये भी पढ़े- Breastfeeding and bone mass : क्या स्तनपान करवाने से कमजोर हो जाती हैं हड्डियां? जानिए इस पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट

संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख