शरीर के लिए पानी सबसे जरूरी है। इंसान बिना खाए कुछ दिनों तक जीवित रह सकता है, लेकिन पानी के बिना नहीं। शरीर में पानी की कमी कई शारीरिक समस्याओं की वजह बन सकती है, जिसमें डिहाइड्रेशन (Dehydration) को सबसे घातक माना गया है। यह गर्मियों में होने वाली सबसे आम परेशानी है, जो शरीर में पानी की कमी का संकेत देती है। यह परेशानी किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। यदि इसका इलाज सही वक़्त पर नहीं किया जाए, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है।
डिहाइड्रेशन क्या है और इसका हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है, यह जानने के लिए हमने बात की सिल्वर लाइन हॉस्पिटल में सर्जन डॉ. शोएब इक़बाल से।
डॉ इकबाल के मुताबिक, निर्जलीकरण (Dehydration) तब होता है, जब शरीर में पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ की कमी होने लगती है। डिहाइड्रेशन की समस्या हल्की, मध्यम या गंभीर हो सकती है, जो इस बात पर निर्भर करती है कि आपके शरीर ने कितना तरल खोया है और आपके शरीर में पानी की कितनी कमी हुई है।
डॉ इकबाल के मुताबिक, निर्जलीकरण (Dehydration) से बचने के लिए कुछ सरल घरेलू उपाय करने चाहिए। क्योंकि इसे सही समय पर नहीं रोका जाए, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।
नारियल पानी सोडियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। डिहाइड्रेशन की अवस्था में शरीर में इन दोनों की मात्रा कम हो जाती है। नारियल पानी इन पोषक तत्वों की पूर्ति करने का कार्य करता है। डिहाइड्रेशन के इलाज का यह सबसे प्रभावी तरीका है।
डिहाइड्रेशन में दही का सेवन बेहद लाभकारी होता है। यह आसानी से पच भी जाता है और दही का सेवन आप नमक और भुने हुए जीरे के साथ भी कर सकते हैं।
हमारे शरीर को 70 प्रतिशत पानी की जरूरत होती है, इसलिए सबसे पहले पानी की मात्रा को बढ़ाना चाहिए। दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए।
छाछ एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक है। यह पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों से समृद्ध है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। यह डायरिया जैसी पेट की परेशानी से छुटकारा दिलाने का कार्य करता है। गर्मियों में इसका महत्व अधिक है। यह शरीर में तरल की कमी को पूरा करता है और पेट को ठंडा रखता है। डिहाइड्रेशन के इलाज के लिए छाछ का उपाय कारगर रहेगा।
डिहाइड्रेशन का एक कारण शरीर में पोटैशियम की कमी होना भी है। केले में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है और शरीर में इसकी मात्रा को संतुलित करने व डिहाइड्रेशन के इलाज में केला सहायता कर सकता है।
यह भी पढ़े- आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं ये 2 हेल्दी वेजिटेबल जूस, जानिए कैसे करने हैं तैयार
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।