लॉग इन

World Digestive Health Day : पाचन को दुरूस्त रखना है तो इन 9 तरीकों से करें कोलन की सफाई

पाचन तंत्र मजबूत होने पर ही पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। इसके लिए बड़ी आंत की सफाई जरूरी है। एक्सपर्ट के बताये इन 9 तरीकों को अपनाकर बड़ी आंत की सफाई आसानी से की जा सकती है।
बड़ी आंत यानी कोलन की सफाई के लिए प्रति दिन 6-8 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसके अलावा, मौसमी फल तरबूज, खरबूज और खीरा- टमाटर जैसे पानी से भरपूर सलाद की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। चित्र : अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Updated: 23 Oct 2023, 09:28 am IST
ऐप खोलें

संपूर्ण शरीर हेल्दी हो, इसके लिए जरूरी है आंतों का स्वस्थ होना। नियमित मल त्याग (Bowel movement) स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए जरूरी है। हर व्यक्ति के शरीर का सिस्टम अलग होता है। लेकिन रोजाना बोवेल मूवमेंट जरूरी होता है। असामान्य इंटेस्टिनल हैबिट खराब स्वास्थ्य का संकेत दे सकती हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि नियमित रूप से कोलन को क्लीन करना जरूरी है। कोलन को कैसे क्लीन रखा जाये (how to clean colon), इसके लिए हमने बात की वेलबीइंग हेल्थ सेंटर, बेंगलूरू के फाउंडर और वेलनेस एक्सपर्ट डॉ. विनय सिंह से।

वर्ल्ड डाइजेस्टिव हेल्थ डे (world Digestive Health day 29 May)

विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस या वर्ल्ड डाइजेस्टिव हेल्थ डे (world Digestive Health day) हर साल 29 मई को दुनिया भर में मनाया जाता है। आम लोगों को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हेल्थ और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज के प्रति (GI) जागरूक करने, उन्हें अपने स्वास्थ्य के लिए बेहतर निर्णय लेने में मदद करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। इसकी शुरुआत विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी संगठन द्वारा की गई है।

विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस की थीम

इस वर्ष विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस की थीम (world Digestive Health day 2023 theme) योर डाइजेस्टिव हेल्थ: ए हेल्दी गट फ्रॉम द स्टार्ट (Your Digestive Health: A Healthy Gut From the Start) है। इसके माध्यम से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल फ़ंक्शन और माइक्रोबायोम स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए स्वस्थ आहार (Healthy Diet ) की जरूरत को रेखांकित करना है।

पाचन के लिए क्यों जरूरी है कोलन की सफाई (Colon clean) 

डॉ. विनय के अनुसार, कोलन की सफाई जरूरी है। गैस्ट्रोइनटेस्टिनल ट्रैक्ट में मौजूद टोक्सिंस गठिया (Arthritis) और उच्च रक्तचाप (High Blood pressure) जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। कोलन की सफाई करने पर टोक्सिंस हटा दिए जाते हैं। इससे न सिर्फ ऊर्जा बढ़ती है, बल्कि प्रतिरक्षा प्रणाली (Boost Immune system) भी मजबूत होती है। कोलन को क्लीन करने पर स्किन भी चमकदार बन जाती है।

आइये एक्सपर्ट से जानते हैं कि आप प्राकृतिक तरीकों से कैसे कर सकती हैं अपनी आंतों की सफाई

1 6-8 ग्लास गुनगुना पानी (Lukewarm water for colon)

हम सभी जानते हैं कि ढेर सारा पानी पीना और हाइड्रेटेड रहना पाचन तंत्र को साफ़ करने का सबसे आसान तरीका है। बड़ी आंत यानी कोलन की सफाई के लिए प्रति दिन 6-8 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसके अलावा, मौसमी फल तरबूज, खरबूज और खीरा- टमाटर जैसे पानी से भरपूर सलाद की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए।

2 साॅल्ट वाॅटर फ्लश (Salt Water Flush)

दो चम्मच सी साल्ट या गुलाबी नमक (Pink Salt) को गुनगुने पानी में मिलाकर खाली पेट पीने से लाभ होता है। यह कुछ ही मिनटों में कोलन मूवमेंट को उत्तेजित कर सकता है। यह दिन में दो बार किया जा सकता है।

3 उच्च फाइबर आहार (High Fiber Content)

फाइबर आवश्यक पोषक तत्व है, जो फल, सब्जियां, अनाज, नट, बीज(seeds) और अन्य खाद्य पदार्थों में मौजूद होता है। फाइबर कोलन में अतिरिक्त पदार्थ को बल्क करने में मदद करते हैं। वे कब्ज और अति सक्रिय आंत को नियंत्रित कर सकते हैं। ये गुड बैक्टीरिया को भी बढ़ावा देते हैं।

4 नींबू पानी और शहद (Lemon and Honey for Colon)

नींबू और शहद दोनों कोलन को साफ़ करने में मदद कर सकते हैं। ताजा नींबू का 1 टेबल स्पून रस, एक चम्मच शहद और एक चुटकी नमक लें। इन तीनों को गर्म पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं।

5 प्रोबायोटिक्स (Probiotics)

प्रोबायोटिक्स कोलन को साफ करते हैं और आंत में अच्छे बैक्टीरिया संख्या बढ़ा सकते हैं। दही, अचार, सेब का सिरका और अन्य फेर्मेंटेड खाद्य पदार्थ अच्छे प्रोबायोटिक्स माने जाते हैं।

प्रोबायोटिक्स कोलन को साफ करते हैं और आंत में अच्छे बैक्टीरिया संख्या बढ़ा सकते हैं। चित्र : शटरस्टॉक

6 हर्बल चाय (Herbal Tea)

कुछ हर्बल चाय से पाचन स्वास्थ्य को ठीक करने में मदद मिल सकती है। रेचक जड़ी-बूटियां जैसे कि साइलियम, एलोवेरा और मार्शमैलो रूट (Marshmelon root) कब्ज को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

7 जूस और स्मूदी (Juice and Smoothie)

फल और सब्जियों का जूस कोलन की अच्छी तरह सफाई करता है। सेब, नींबू और एलोवेरा से बने जूस कोलन की सफाई में मदद कर सकते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं

8 मछली का तेल (Fish Oil)

मछली के तेल को सप्लीमेंट के रूप में भी लिया जा सकता है। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो कोलन की सफाई के लिए प्रभावी होता है

मछली के तेल को सप्लीमेंट के रूप में भी लिया जा सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

9 उपवास (Fast)

कुछ भी न खाना भी कोलन की सफाई का एक तरीका है। यह किडनी और लिवर को शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। उपवास के दौरान पीने का पानी, ताजा सब्जियों का रस या ताजे फलों का रस इसमें मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- Supplements for 30s : उम्र के तीसरे दशक से महिलाओं के लिए जरूरी हैं ये 5 सप्लीमेंट्स लेना, एक्सपर्ट बता रहे हैं कारण

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख