scorecardresearch

पोषण की कमी से भी कम हो सकते हैं प्लेटलेट्स काउंट, जानिए इन्हें कैसे बढ़ाना है

प्लेटलेट्स हमारे शरीर के ऐसे ब्लड सेल्स होते हैं, जो चोट लगने पर ब्लीडिंग रोकते हैं। अगर किसी व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स काउंट कम हो जाएं, तो उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग होने का खतरा हो सकता है।
Updated On: 20 Oct 2023, 09:42 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
food that helps to reduce fat
पोषक तत्वों से भरपूर भोजन खाना चाहिए। चित्र : शटरस्टॉक

अक्सर आपने देखा होगा अगर कोई व्यक्ति डेंगू की समस्या से ग्रस्त है, तो उसका प्लेटलेट्स काउंट तेजी से गिरने लगता है। यानि उसके शरीर में ब्लड क्लोटिंग होने की शक्ति कम होने लगी है। ऐसा होने पर मरीज को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही व्यक्ति को इंटरनल ब्लीडिंग होने का खतरा बढ़ जाता है। पर यह जरूरी नहीं है कि डेंगू में ही प्लेटलेट्स काउंट कम हो। शरीर में पोषण की कमी होने पर भी यह खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है उन पोषक तत्वों को शामिल करना, जो प्लेटलेट काउंट्स (food to increase platelet count) बढ़ा सकते हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक एक स्वस्थ वयस्क में 1,50,000 से 4,50 000 तक नार्मल प्लेटलेट्स काउंट होता है। लेकिन अगर आपका प्लेटलेट्स काउंट 50,000 से नीचे पहुच गया है, तो ब्रेन और इंटेस्टाइन में ब्लीडिंग होने का खतरा बन सकता है। ऐसी समस्या में व्यक्ति गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में घिर सकता है।

तो चलिए जानते हैं किन मिनरल्स को डाइट में शामिल करने से प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाया जा सकता है (How to increase platelet count)

1. विटामिन b12

शरीर में रेड ब्लड सेल्स और डीएनए बनने के लिए विटामिन b12 आवश्यक है। इसके साथ ही मस्तिष्क के विकास और नर्वस सेल्स के लिए भी यह जरुरी है। इस मिनरल की कमी होने पर शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होने की संभावना हो सकती है। ऑफिस ऑफ डायट्री सप्लिमेंट के अनुसार 14 या उससे बड़ी उम्र के व्यक्ति को डेली इनटेक में 2.4 mcg विटामिन b12 की जरुरत होती है। लेकिन वहीं प्रेगनेंट महिलाएं या किसी स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त व्यक्ति को अपने डेली इनटेक में 2.8 mcg विटामिन b12 की जरुरत होती है।

विटामिन b12 की कमी पूरी करने के लिए आप बादाम मिल्क या सोय मिल्क का सेवन बढ़ा सकते है। इसके अलावा अंड़े, बीफ और फिश जैसे कि सेल्मन या ट्यूना को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं।

यह भी पढ़े – हमारे पास 15 कारण हैं, जो बनाते हैं भीगे हुए खजूर को आपकी सेहत के लिए फायदेमंद

lemon nhi to en aaharo se milega vitamin c
इम्युनिटी पॉवर को बनाए रखने के साथ हमारी हर्ट हेल्थ के लिए भी विटामिन सी फायदेमंद है। चित्र : शटरस्टॉक

2. विटामिन सी

इम्युनिटी पॉवर को बनाए रखने के साथ हमारी हर्ट हेल्थ के लिए भी विटामिन सी फायदेमंद है। प्लेटलेट्स के फंक्शन बनाए रखने के साथ बॉडी मेंं आयरन एब्जॉर्ब करने के लिए भी विटामिन सी मददगार है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने के लिए आप खट्टे फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसके अलावा ब्रोकली और स्ट्राबेरी भी आपकी डाइट का जरुरी हिस्सा हो सकते हैं।

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?

3. आयरन

शरीर में हेल्दी ब्लड सेल्स बनाए रखने के लिए आयरन डाइट का एक आवश्यक मिनरल होता है। शरीर में ब्लड सेल्स की कमी होना भी शरीर में आयरन की कमी कोे दर्शाता है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ की 2012 की रिसर्च के मुताबिक एनिमिया की समस्या में आयरन तेजी से प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में मदद कर सकता है।

अपनी डाइट में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए आप पालक के साथ कद्दु के बीज, सायाबीन, डार्क चोकलेट का सेवन बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा बीफ, सोयाबीन और ऑरगन मीट में भी आयरन की अच्छी मात्रा शामिल होती है।

सेल स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए फोलेट, बहुत महत्वपूर्ण है। चित्र : शटरस्टॉक
स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए फोलेट, बहुत महत्वपूर्ण है। चित्र : शटरस्टॉक

4. फोलेट

फोलेट हमारें शरीर के लिए एक आवश्यक मिनरल है, जिसे विटामिन – बी का अन्य प्रकार भी कहा जाता है। शरीर में सेल्स को रिपेयर करने के साथ नए सेल्स बनाने के लिए फोलेट जरुरी है। अगर शरीर का प्लेटलेट्स काउंट लगातार गिर रहा है, तो फोलेट युक्ट डाइट लेने से काउंट तेजी से बढ़ाया जा सकता है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार एक स्वस्थ वयस्क को अपने डेली इनटेक में 400 mcg तक फोलेट लेना जरुरी है। क्योंकि इससे कम होने पर प्लेटलेट्स काउंट गिरने लगता है।

यह भी पढ़े – निर्जला व्रत के बाद एसिडिटी और गैस से बचा सकते हैं ये 5 फूड्स, जानिए कैसे खोलना है करवा चौथ का व्रत

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता

यंग कंटेंट राइटर ईशा ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े लेख लिखती हैं। ये काम करते हुए तनावमुक्त रहने का उनका अपना अंदाज है।

अगला लेख