scorecardresearch

फेस मास्क से लेकर टोनर तक, जानिए कैसे करना है ऑल इन वन एंटी एजिंग ग्लिसरीन का इस्तेमाल

ग्लिसरीन एक बेहद लाभकारी सामग्री है। इसलिए ज्यादातर स्किन केयर प्रोडक्ट में इसे शामिल किया जाता है। पर क्या आप इसे सीधे अपने चेहरे पर अप्लाई करना चाहती हैं?
Updated On: 20 Oct 2023, 09:23 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
glycerin ka karein twacha par istemaal
ये एक प्रकार का मॉइस्चराइजिंग एजेंट है जो स्किन की लेयर्स में नमी बरकरार रखता है। चित्र : शटरस्टॉक

कई स्किन केयर प्रोडक्ट ऐसे हैं, जिनका प्रयोग वर्षों से किया जा रहा है। ग्लिसरीन (Glycerin) उन प्रोडक्ट में से एक है। स्किन के लिए ग्लिसरीन के फायदे सालों से देखे जा रहे हैं। इतना ही नहीं, अक्सर ग्लिसरीन का प्रयोग कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। तो जरा सोचिए कि सीधे तौर पर त्वचा के लिए ग्लिसरीन का प्रयोग करना कितना फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं आपकी स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है ग्लिसरीन और कैसे किया जाना चाहिए इसका इस्तेमाल (how to use glycerine on face)।

स्किन के लिए क्यों खास है ग्लिसरीन

ग्लिसरीन का वैज्ञानिक नाम ग्लिसरॉल (glycerol) है। इसका प्रयोग कई प्रकार के बॉडी लोशन और हाइड्रेटिंग क्रीम में किया जाता है। यह स्किन को हाइड्रेट रखने से लेकर, स्किन में होने वाली जलन या खुजली के साथ ही स्किन के घाव भरने में भी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण एटोपिक डर्मेटाइटिस जैसे स्किन संक्रमण के लिए भी उपयोगी हो सकता है। यही वजह है कि कई स्किन केयर प्रोडक्ट के रूप में इसका प्रयोग किया जाता है।

यहां हैं स्किन के लिए ग्लिसरीन इस्तेमाल करने के लाभ

1 एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर

ग्लिसरीन का उपयोग स्किन पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए किया जा सकता है। कई एंटी-एजिंग क्लींजर में भी ग्लिसरीन का प्रयोग किया जाता है। इसमें मौजूद ह्यूमेक्टेंट यानी मॉइस्चराइज करने वाला गुण और एमोलिएंट यानी स्किन को आराम देने वाला गुण स्ट्रेटम कॉर्नियम यानी त्वचा की बाहरी परत में नमी बनाए रख सकता है। इससे स्किन के एजिंग के प्रभाव पर असर पड़ सकता है।

2 एंटी इरिटेंट

स्किन के लिए ग्लिसरीन के लाभ की बात करें, तो यह स्किन इर्रिटेशन की परेशानी में भी फायदेमंद हो सकता है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिसर्च में भी इस बात की पुष्टि होती है। यह चूहों पर की गयी रिसर्च है, जिसमें SLS जो कि एक प्रकार का केमिकल है, की वजह से स्किन में होने वाली जलन और इर्रिटेशन में ग्लिसरॉल का प्रयोग सहायक पाया गया है।

GLYCERIN FOR SKIN
एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है ग्लिसरीन: चित्र शटरस्टॉक

3 त्वचा को हाइड्रेट करने में लाभदायक

ग्लिसरीन का प्रयोग स्किन को हाइड्रेट रखने में मददगार हो सकता है। एक रिसर्च के मुताबिक, एटोपिक डर्मेटाइटिस जो एक प्रकार का एक्जिमा है, इसमें ग्लिसरीन युक्त क्रीम का प्रयोग स्किन को हाइड्रेट करता हुआ पाया गया।
वहीं, इसमें स्किन को नमी प्रदान करने वाले गुण की पुष्टि हुई है, जिस वजह से इसका प्रयोग स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए किया जा सकता है।

4 सोरायसिस रोग के लिए

सोरायसिस रोग स्किन से जुड़ी परेशानी है। इसमें स्किन में खुजली और स्किन लाल हो सकती है। यह एक संक्रामक चर्म रोग है। ग्लिसरीन का प्रयोग सोरायसिस में फायदेमंद हो सकता है। असल में, एक रिसर्च में सोरायसिस के मरीजों में ग्लिसरीन युक्त जेल का इस्तेमाल प्रभावकारी साबित हुआ। भले ही सोरायसिस रोग में ग्लिसरीन का प्रयोग फायदेमंद पाया गया है, लेकिन सोरायसिस रोग में ग्लिसरीन का प्रयोग करने से पहले त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

5 मुंहासों के लिए

मुंहासों की परेशानी को दूर करने के लिए ग्लिसरीन का प्रयोग लाभदायक हो सकता है। इसकी बात की पुष्टि रिसर्च से होती है। NCBI पर उपलब्ध पहले रिसर्च में बताया गया है कि एक्ने पर ग्लिसरीन लगाने से इससे राहत मिल सकती है।

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?

6 तैलीय त्वचा के लिए परफेक्ट टोनर

ड्राई स्किन वालों के लिए ग्लिसरीन का प्रयोग लाभकारी होता है, लेकिन ऑयली स्किन वाले लोग भी इसका इस्तेमाल टोनर के रूप में कर सकते हैं। असल में, यह बिना सीबम के उत्पादन को बढ़ाए तैलीय त्वचा को हाइड्रेट कर सकता है। यही वजह है कि ऑयल फ्री फेशियल मॉइस्चराइजर में इसका प्रयोग किया जाता है।

जानिए कैसे करना है स्किन और फेस के लिए ग्लिसरीन का प्रयोग

स्किन के लिए ग्लिसरीन के लाभ के बारे में तो हम बात कर ही चुके हैं। तो अब सवाल यह है कि स्किन और फेस के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल कैसे किया जाए। तो चलिए जानते हैं घर पर ग्लिसरीन फेस पैक बनाने का तरीका।

1 ग्लिसरीन फेस मास्क

सामग्री- ग्लिसरीन आवश्यकतानुसार, रुई

प्रयोग करने का तरीका-

अपने चेहरे को सादा पानी से साफ़ कर लें।
अब चेहरे को किसी मुलायम और साफ तौलिये से पोंछ लें।
फिर रुई में जरूर के मुताबिक ग्लिसरीन लें।
अब इसे चेहरे पर लगा लें।
इसे करीब 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें।
फिर पानी से चेहरा साफ़ करें।

2 टोनर के रूप में ग्लिसरीन

BEST TONER FOR OILY SKIN
ऑयली स्किन के लिए बेस्ट टोनर है ग्लिसरीन: चित्र शटरस्टॉक

सामग्री- ग्लिसरीन आधा चम्मच, गुलाब जल एक से दो चम्मच, रुई

प्रयोग करने का तरीका-

एक कटोरी में ग्लिसरीन और गुलाब जल को मिला लें।
अब रुई की सहायता से इसे चेहरे पर लगाएं।
फिर अपने चेहरे को सादा पानी से साफ़ करें।

3 ग्लिसरीन एंटी-एजिंग फेस पैक

सामग्री- ग्लिसरीन एक चम्मच , शहद एक चम्मच, एक अंडा

प्रयोग करने का तरीका-

एक बाउल में अंडे का सफेद भाग लें और इसे तब तक फेंटें जब तक कि यह झागदार न हो जाए।
इसके बाद इसमें ग्लिसरीन और शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा लें।
पैक को चेहरे पर तब तक लगा रहने दे जब तक यह सूख न जाए।
जब यह पैक सूख जाए, तो गुनगुने पानी से चेहरा साफ़ कर लें।

यह भी पढ़े:  50 के बाद क्या खाएं और क्या न खाएं, यहां है आपके एजिंग पेरेंट्स के लिए कम्प्लीट गाइड 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
निशा कपूर
निशा कपूर

देसी फूड, देसी स्टाइल, प्रोग्रेसिव सोच, खूब घूमना और सफर में कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, यही है निशा का स्वैग।

अगला लेख