हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने के लिए हेल्दी खाने से लेकर हेल्दी स्लीप और एक फिक्स्ड स्लीप शेड्यूल होना जरूरी है। लेकिन, जिस तेजी से लाइफस्टाइल के बदलने से लोगों का रहन-सहन बदल रहा है, उसके चलते समय पर सोना और समय पर उठना भी मुश्किल होता जा रहा है। रात में देर से सोना और सुबह देर से उठना, ये ज्यादातर लोगों के रूटीन में शामिल हो गया है। लेकिन, डॉक्टर्स से लेकर बड़े-बुजुर्ग भी समय पर सोने और समय पर उठने को लेकर जोर देते रहे हैं।
दरअसल, समय पर सोने और सुबह जल्दी उठने से हमारा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। लेकिन, बदलती लाइफस्टाइल और काम के चलते कई लोगों के लिए समय पर सोना मुश्किल होता जा रहा है, जिसके कारण सुबह जल्दी उठने में भी समस्या होती है।
कई लोगों के लिए तो सुबह उठना एक बड़ा टास्क होता है। लेकिन, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को ठीक बनाए रखने के लिए जिस तरह समय पर सोना जरूरी है, उसी तरह समय पर उठना भी महत्वपूर्ण है। इससे आपके स्लीप साइकल में भी सुधार होगा और दिन भर महसूस होने वाले आलस से भी छुटकारा मिलेगा। लेकिन, कई लोग चाहकर भी सुबह जल्दी नहीं उठ पाते। जल्दी उठने के नाम से ही उन्हें रात में नींद आना तक बंद हो जाती है। अगर आपको भी सुबह जल्दी उठने में दिक्कत होती है, तो चलिए आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं, जिन्हें अपनाने से आपकी नींद खुद ब खुद समय पर खुलने लगेगी।
छत्रपति शिवाजी सुभारती हॉस्पिटल मेरठ की कंसल्टेंट जनरल मेडिसिन डॉ. त्रेहन प्रशांत बताते हैं कि, सुबह जल्दी उठने में आलस आना एक आम समस्या है, लेकिन कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इसे दूर कर सकती हैं। सबसे पहले, रात को समय पर सोने की कोशिश करें और सुबह के लिए एक निश्चित समय निर्धारित करें। सुबह उठने के लिए अलार्म सेट करें, लेकिन अलार्म को बिस्तर से दूर रखें ताकि आपको उठने के लिए बिस्तर से निकलना पड़े। सुबह उठने के बाद, तुरंत बिस्तर से निकलें और कुछ हल्का व्यायाम या योगा करें। साथ ही सुबह की धूप में बैठना स्वस्थ के लिए लाभदायक है । इन टिप्स को अपनाकर आप सुबह जल्दी उठने की आदत डाल सकती हैं और अपने दिन की शुरुआत ऊर्जा और उत्साह के साथ कर सकती हैं।
अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें रात में फोन, लैपटॉप या टीवी चलाने की आदत है तो सबसे पहले आपको अपना स्क्रीन टाइम कम करना होगा। दिमाग को शांत और स्टेबल रखने के लिए समय पर मोबाइल और लैपटॉप से दूरी बना लें। रात 9-10 बजे का समय आप निर्धारित कर सकते हैं, जिसके बाद आप अपने गैजेट्स को खुद से दूर रख दें। इससे आपको समय पर नींद भी आएगी और क्वालिटी स्लीप मिलने से सुबह जल्दी उठने में मदद मिलेगी।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए 7-8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है। अगर आपको सुबह जल्दी जगना है तो इसके लिए जल्दी सोना भी जरूरी है। इससे आप पूरा दिन फ्रेश रहेंगे क्योंकि नींद भी पूरी होना चाहिए। तो आप रात में समय से सोने की कोशिश करें और सुबह जल्दी उठें।
कहा जाता है कि ब्रेकफास्ट हैवी और रात का खाना हल्का होना चाहिए। हल्का डिनर करने से भोजन को पचने में कम समय लगता है, जिससे नींद अच्छी आती है। और एसिडिटी जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। हल्का खाना खाने और सही नींद लेने के बाद सुबह जल्दी उठने में मदद होती है।
आपको जल्दी उठना है तो इसके लिए आप एक ठोस कारण जरूर बनाए ताकि आप जल्दी उठ सकें। अगर आपके पास कारण नहीं है तो आप कितनी भी कोशिश कर लें आप सुबह नहीं उठ पाएंगे। इसके लिए आप एक रूटीन बनाएं जो आपके सुबह जल्दी उठने का कारण बन सकता है। इससे आपको सुबह उठने आसानी होगी।
सोने से पहले स्नैकिंग बेहद हानिकारक होती है। खाना खाकर सीधा सो जाने से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे मोटापा बढ़ता है,थकान और पेट से जुड़ी समस्या हो करती है। इस कारण देर रात स्नैकिंग से बचें और समय पर सोने की कोशिश करें इससे आपको सुबह उठने में मदद मिलेगी। आप सुबह उठकर फ्रेश महसूस कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें-थकाऊ और बोरिंग मंडे को एक्टिव और एनर्जेटिक बना सकते हैं ये 6 टिप्स, स्टेप बाय स्टेप करें फॉलो
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।