scorecardresearch

बेसन है त्वचा का बेस्ट फ्रेंड, जानिए कैसे करना है चेहरे पर इसका इस्तेमाल

त्वचा विशेषज्ञों से लेकर दादी-नानी के नुस्खों तक, त्वचा पर बेसन का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अत्यधिक लाभ पाने के लिए बेसन का इस्तेमाल कैसे करना है?
Published On: 1 Aug 2022, 10:00 pm IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
besan chehre pr kaise lgaaye
कच्ची हल्दी को मलाई में मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन टोन में बदलाव आने के सासथ साथ पोर्स में जमा गंदगी से बनने वाले ब्लैकहेड्स की समस्या हल हो जाती है। चित्र :शटरकॉक

बालों की हेल्दी ग्रोथ से लेकर त्वचा को प्राकृतिक निखार देने तक, घरेलू नुस्खों के रूप में बेसन का इस्तेमाल करना आज भी पसंद किया जाता है। क्योंकि यह त्वचा को प्राकृतिक निखार देने के साथ त्वचा सम्बन्धी कई समस्याओं का निवारण भी करता है। अक्सर बेसन को कई फेस पैक और हेयर मास्क के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? तो आइए जानते हैं त्चचा के लिए बेसन (Besan benefits for skin) के फायदे और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका (How to use besan for skin) ।

यहां हैं त्वचा पर बेसन लगाने के फायदे

आयुर्वेद के अलावा कई त्वचा विशेषज्ञों का मानना है कि त्वचा पर बेसन का इस्तेमाल करने से चेहरे की टैनिंग दूर होती है। बेसन त्वचा की रंगत में सुधार लाने के साथ पिंपल्स की समस्या से भी निजात दिलाता है। बेसन लगाने से त्वचा से डेड सेल्स हटने के साथ त्वचा कोमल रहती है।

आपने बेसन के कई फेस पैक के बारें में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानती है कि त्वचा का ग्लो कई गुना बढ़ाने के लिए बेसन से फेशियल भी किया जा सकता है। तो चलिए आप आपको बताते हैं कि आप बेसन के जरिए फेशियल कैसे कर सकती हैं।

इन स्टेप्स के साथ त्वचा के लिए इस्तेमाल करें बेसन

1. बेसन से करें क्लीनजिंग

क्लीनजिंग करने से त्वचा पर जमी धूल-मिट्टी और ऑयल बाहर निकल आती है। बेसन दरदरा होता है, जिससे वह त्वचा में जमे बारीक धूल के कण भी बाहर निकाल लाता है।

ऐसे बनाएं क्लींजर

बेसन से क्लींजर बनाने के लिए आपको एक बाउल में दो चम्मच बेसन लेना है। अब इसमें एक चम्मच कच्चा दूध मिलाकर अपने पूरे चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ देना है। इसके बाद ठंडे पानी से मुह धो लें। आप दूध की जगह दही भी ले सकती हैं।

scrubbing krna n bhulen.
बेसन से करें स्क्रबिंग चित्र:शटरस्टॉक

2. स्क्रबिंग भी है फायदेमंद

बेसन से स्क्रबिंग करने से आपका चेहरा अच्छी तरह क्लीन हो जाएगा। इसके अलावा आपके चेहरे के डेड स्किन सेल्स भी अच्छी तरह साफ हो जाएंगे। इसलिए बेसन एक बेहतरीन प्राकृतिक स्क्रब है।

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?

ऐसे बनाएं स्क्रब

बेसन से स्क्रब बनाने के लिए आपको दो चम्मच बेसन लेना है। अब इसमें एक चम्मच चावल का आटा या एक चम्मच पिसे हुए ओट्स मिलाएं। अब इस मिश्रण को 10 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर रखें और हल्के हाथ से 2-3 मिनट तक स्क्रब करें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।

3. मसाज के लिए भी है बेस्ट

मसाज करना फेशियल का तीसरा और बेहद जरूरी स्टेप होता है। जिससे आपकी त्वचा के नए सेल्स भी उभर कर आते हैं। बेसन की मसाज क्रीम से आपके चेहरे पर ग्लो आता है। साथ ही इससे मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।

ऐसे बनाएं बेसन से मसाज क्रीम

बेसन से मसाज क्रीम बनाने के लिए आपको एक बाउल में 2 चम्मच बेसन लेना है। अब इसमें 2 चम्मच दही और 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस मिश्रण से धीरे-धीरे चेहरे और गर्दन पर कम से कम 5-10 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद अपना चेहरा ठण्डे पानी से धो लें।

patch test jaroor kare
ऐसे बनाएं बेसन से फेस पैक चित्र: शटरस्‍टॉक

4. अब फेस पैक बनाएं

बेसन का फेसपैक आपकी स्किन की टैनिंग हटाने के साथ उसे ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। बेसन का फेसपैक लगाने से त्वचा की कई समस्याओं में राहत मिलती है।

ऐसे बनाएं बेसन से फेस पैक

बेसन का फेसपैक बनाने के लिए एक बाउल में 2 चम्मच बेसन लें। अब इसमें 1 चम्मच चंदन पाउडर लें। अब इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर डालें साथ ही 2 चम्मच दही और एक चम्मच एलोवेरा जेल के साथ अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं रखे। मिश्रण के सुखने के बाद ठन्डे पानी से धो लें और फर्क देखें।

यह भी पढ़े – फेशियल के बाद भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, उम्र से पहले बूढ़ी लगने लगेंगी आप

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता

यंग कंटेंट राइटर ईशा ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े लेख लिखती हैं। ये काम करते हुए तनावमुक्त रहने का उनका अपना अंदाज है।

अगला लेख