एलोवेरा होममेड कंडीशनर दिला सकता है सभी हेयर प्रोब्लम्स से छुटकारा, जानिए इसे कैसे बनाना है

ऑयली बाल को आपको अधिक बार धोना पड़ सकता है, इसके लिए आप ड्राई शैंपू का इस्तेमाल कर सकते है लेकिन ये बहुत अधिक काम नही कर सकता है। एलोवेरा जेल इसके लिए आपकी मदद कर सकता है।
एलोवेरा जेल इसके लिए आपकी मदद कर सकता है। यह बालों की शाफ्ट को धीरे से साफ करता है। चित्र- अडोबी स्टॉक
Published On: 23 Jul 2024, 02:24 pm IST

हमें आपको एलोवेरा की खूबियों के बारे में बताने की ज़रूरत नहीं है। इस पौधे की उपचारात्मक और सुखदायक शक्तियां के कारण ये विश्वप्रसिद्ध है। ये आपके बालों और स्किन के लिए काफी कमाल कर सकता है। मानसून में अकसर आपके बाल उलझे रहते है और नमी के कारण बेजान से भी लगने लगते है। इसके लिए आपको कंडीशनर की जरूरत होती है। बाजार में मिलने वाले कंडीशनर कैमिकल से भरे होते है जिससे आपके बालों को पोषण मिलने की बजाय ये और अधिक डैमेज हो जाते है। इसलिए आज हम आपको एलोवेरा का कंडीशनर घर (How to make aloe vera hair conditioner at home) पर बनाना सिखाएंगे।

एलोवेरा (aloe vera) को काफी पुराने समय से इस्तेमाल किया जा रहा है और इसे सूखे बालों के लिए एकदम सही मॉइस्चराइज़र के रूप में काम करने के लिए जाना जाता है। जिन्हें अपने बालें के लिए हाइड्रेशन (hydration) की बहुत अधिक जरूरत है उनके लिए ये एलोवेरा जेल कमाल का काम कर सकता है। और, एक और कारक जो एलोवेरा को लोकप्रिय बनाता है वह यह है कि यह अधिकांश बालों के प्रकारों के लिए काफी अच्छा काम करता है।

बाहर जाने से पहले अपने बालों के लिए एलोवेरा का उपयोग करने से आपको सूरज से सुरक्षा मिलती है। चित्र- अडोबी स्टॉक

एलोवेरा आपके बालों के लिए कैसे फायदेमंद है (benefits of aloe vera for hair)

1 बालों को ऑयली होने से बचाता है

ऑयली बाल को आपको अधिक बार धोना पड़ सकता है, इसके लिए आप ड्राई शैंपू का इस्तेमाल कर सकते है लेकिन ये बहुत अधिक काम नही कर सकता है। एलोवेरा जेल इसके लिए आपकी मदद कर सकता है। यह बालों की शाफ्ट को धीरे से साफ करता है। यह आपके स्कैल्प से अतिरिक्त सीबम और पोल्यूशन को हटाता है और बिल्ड-अप से छुटकारा दिलाता है जो आपके बालों की चिकनाई को बढ़ा सकता है।

2 बालों को लंबे बनाने में फायदेमंद

बालों के लिए एलोवेरा के सबसे आकर्षक लाभों में से एक यह है कि यह आपको लंबे और मजबूत बाल देता है। एलोवेरा आपके स्कैल्प को धीरे से साफ करता है और आपके बालों को कंडीशन करता है, जिससे बालों के टूटने की संभावना कम हो जाती है। यह बालों के झड़ने को भी कम करता है। यह पौधा विटामिन सी, ई, बी-12, फोलिक एसिड और कोलीन से भरपूर होता है जो बालों को लंबा करने में मदद कर सकता है।

सूरज की क्षति से बालों को बचाता है

बाहर जाने से पहले अपने बालों के लिए एलोवेरा का उपयोग करने से आपको सूरज से सुरक्षा मिलती है। एलोवेरा आपके बालों के चारों ओर एक प्राकृतिक सुरक्षात्मक परत बनाता है और पूरे दिन उन्हें हाइड्रेट रखता है। इसके अलावा, यह आपके बालों को अन्य पर्यावरण से होने वाले नुकसान से भी बचने में मदद करता है।

3 बालों को मज़बूत बनाने में मदद करें

आपको सिर्फ यहीं त जानने के बाद ही एलोवेरा के फायदों पर फूलस्टॉप लगाने की जरुरत नहीं है। यह बालों को मज़बूत बनाने में मदद कर सकता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी और ई होते हैं, जो बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं

नोट करें होममेड एलोवेरा कंडीशनर बनाने का तरीका (homemade aloe vera gel)

कंडीशनर बनाने के लिए आपको चाहिए

ताजा एलोवेरा जेल 2 बड़े चम्मच
नारियल का तेल 1 बड़ा चम्मच
शहद 1 बड़ा चम्मच
एसेंशियल ऑयल 2-3 बूंदें

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?
Balon ke liye conditioner ka santulit istemal bahut jaruri hai.
बालों के लिए कंडीशनर का संतुलित इस्तेमाल जरुरी है। चित्र: शटरस्टॉक

कैसे बनाएं एलोवेरा कंडीशनर (Steps to make aloe vera homemade conditioner)

  • एलोवेरा की पत्ती काटें और चम्मच से जेल निकाल लें। आपको लगभग 2 बड़े चम्मच ताज़ा जेल की जरूरत होगी।
  • एक ब्लेंडर में, एलोवेरा जेल, नारियल तेल और शहद को मिलाएं। तब तक ब्लेंड करें जब तक आपको एक चिकना, मिश्रण न मिल जाए। एसेंशियल ऑयल डालकर कुछ सेकेंड का लिए फिर मिलाएं।
  • अपने बालों को शैम्पू करने के बाद, अपने नम बालों पर एलोवेरा कंडीशनर लगाएं। जड़ों पर बहुत अधिक लगाने से बचें ताकि स्कैल्प ऑयली न हो जाए।
  • कंडीशनर को अपने बालों में लगभग 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। आप कंडीशनिंग प्रभाव को बढ़ाने के लिए अपने बालों को शॉवर कैप से ढक सकते हैं।
  • कंडीशनर को हटाने के लिए अपने बालों को हल्के गर्म पानी से धो सकते है।

ये भी पढ़े- आपकी त्वचा के लिए मैजिकल साबित हो सकता है मिसेलर वॉटर, जानें कैसे करना है इसका इस्तेमाल

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख