समर डे में बिजी गर्ल्स के लिए परफेक्ट है मोनाेक्रोमेटिक मेकअप, इन स्टेप्स के साथ मिनटों में हों तैयार

फ्रेश और आकर्षक दिखने के लिए न बहुत ज्यादा मेकअप प्रोडक्ट्स की जरूरत होगी और न ही लगेगा बहुत ज्यादा टाइम, जब आप मोनोक्रोमेटिक लुक ट्राई करेंगी।
Monochronic make up kaise karein
मोनोक्रोमेटिक मेकअप लुक से न सिर्फ पूरे मेकअप को एनहांस कर सकती हैं बल्कि खुद को एक पॉलिश्ड लुक दे सकती हैं। चित्र अडोबी स्टॉक
ज्योति सोही Published: 26 Apr 2023, 16:22 pm IST
  • 141

चाहे पार्टी हो या ऑफिस गेट टुगेदर हर जगह खुद को अलग दिखाने के लिए हम कई प्रयास करते हैं। अपने लुक को एनहांस करने के लिए आई मेकअप से लेकर हेयर टाई तक हर चीज़ का बारीकी से ख्याल रखते हैं। फिर भी जल्दबाज़ी में कुछ न कुछ चूक हो ही जाती है। अगर आप जल्दी और बेहतर मेकअप की टिप्स को खोज रही हैं, तो मोनोक्रोमेटिक मेकअप लुक (monochromatic makeup look) आपकी इस तलाश को खत्म कर सकता है। इस लुक में आप एक सिंगल प्रोडक्ट (Single product) और शेड के सहारे अपने पूरे मेकअप को न केवल एनहांस कर सकते हैं बल्कि खुद को एक पॉलिश्ड लुक दे सकते हैं। जानते हैं क्या है मोनोक्रोमेटिक मेकअप  लुक (monochromatic makeup look) और आप इसे कैसे अप्लाई कर सकती हैं।

इस बारे में मेकअप एक्सपर्ट मंजू रावत का कहना है कि इसे ऑल इन वन मेकअप भी कहा जाता है। इसमें आप किसी एक लिपस्टिक की मदद से पूरा मेकअप बहुत ही बेहतर तरीके से कर सकते हैं। इसमें लिप कलस को आइशेडो और ब्लशर के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्मी के मौसम के लिए आप पिंक, न्यूज ब्राउन, पीच और रात के समय प्लम शेड का भी प्रयोग कर सकते हैं। वहीं सर्दियों में आप ग्लॉसी और मैटेलिक शेड्स प्रयोग कर सकते हैं। इसमें आप डार्क शेड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मोनोक्रोमैटिक मेकअप लुक क्या है

मोनोक्रोमैटिक मेकअप लुक यानि वो लुक जिसमें चेहरे के कई क्षेत्रों में एक ही रंग और आमातैर पर एक ही उत्पाद का इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप लिप्स, चीक्स और आंखों पर लगा सकते हैं। इससे न केवल आपका मेकअप क्विक होता है। साथ ही वो संतुलित और सहज लगता है। इससे आपको एक क्लासी लुक मिलता है। ये आमतौर पर ऑफिस गोइंग महिलाओं और कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए बिल्कुल सटीक है।

Monochronic make up kare ke tips
आप किसी एक लिपस्टिक की मदद से पूरा मेकअप बहुत ही बेहतर तरीके से कर सकते हैं।

मोनोक्रोमेटिक मेकअप लुक के फायदे

घंटों तक मोनोक्रोमेटिक मेकअप लुक टिका रहता है और बार-बार टचअप की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

गर्मी में स्वैटिंग से मेकअप उतरने या फैलने का खतरा नहीं रहता है। आपको मेकअप को स्टेबल रखने के लिए पूरा वक्त एयरकंडीशन की आवश्यकता नहीं होती है।

सीमित मात्रा में कास्मेटिक का प्रयोग आपके चेहरे को फ्रेश महसूस करवाता है। साथ ही चेहरे पर क्रेक्स नज़र नहीं आते हैं। इससे आपको नेचुरल लुक मिल जाता है।

क्लीन एंड क्लीयर स्किन के लिए आप कहीं पर भी मिनटों में मेकअप को आसानी से अपने आप अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी पार्लर की आवश्यकता नहीं पडे़गी।

इसमें मल्टीपल प्रोडक्ट्स की जगह आप सिंगल शेड की मदद से भी मेकअप अप्लाई कर सकती हैं।

ubtan
मेकअप करने से पहले अपनी त्वचा को इसके लिए तैयार करना भी बहुत जरूरी है। चित्र शटरस्टॉक।

मोनोक्रोमैटिक मेकअप लुक के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

1. इसके लिए सबसे पहले अपने पूरे चेहरे पर मेकअप बेस लगा लें और उसे ब्लैण्ड कर दें। अब पी साइज़ फाउंडेशन लेकर माथे, चीक बोन, नोज़, आंखों और होठों के पास लगा लें। अब इसे स्पॉन्ज से मर्ज कर लें।

2. पूरी तरह से ब्लैण्ड करने के बाद अब फेस पाउडर से फाउंडेशन को सेट कर लें। चीक बोन्स को वॉल्यूम देने के लिए डल पीज शेड का प्रयोग करें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

3. उसी शेड को आप टॉप आई लिड पर लागने के लिए प्रयोग कर सकती हैं। शेड को लगाने के बाद इसे ब्रश की मदद से मर्ज करने का प्रयास करें, ताकि रंग फैलने से बच सके।

4. लैश लाइन से लेकर ब्रो लाइन तक के स्पेस में आप इसका प्रयोग कर सकती हैं। इसे ज्यादा फिनिशिंग देने के लिए ब्राउन मस्कारा लगाएं। इसके अलावा आप ग्रीन या ब्लू मस्कारा भी अप्लाई कर सकती हैं।

5. अब इसी क्रीमी ब्लशर के शेड को लिपस्टिक के तौर पर भी लगा सकती हैं। इसमें शाईन और ग्लॉस क्रिएट करने के लिए ऊपर न्यूड शेड का लिप ग्लॉस लगा सकती हैं।

6. एनिगेंट लुक के लिए बालों को अपनी सुविधा के मुताबिक टाई करें। कुछ लोग हेयर कलर के हिसाब से भी मेकअप का शेड चुनते हैं। डे और नाइट के हिसाब से रंगों का चुनाव ज़रूरी होता है।

ये भी पढ़ें- चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगी हैं फ्रोन लाइन्स, तो इस तरह से करें उनका उपचार

  • 141
लेखक के बारे में

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख