लॉग इन

मुंह से बदबू आ रही है या हिलने लगे हैं दांत, ये 7 घरेलू उपाय दांतों की समस्याओं से दिला सकते हैं छुटकारा

क्या आप नियमित डेंटल चेकअप करवाती हैं, क्या आपके दांतों में भी रहता है दर्द, क्या आपका भी कोई दांत हिलने लगा है। अगर आप भी इन प्रश्नों के चक्रव्यूह में फंसे है, तो ज़रा ठहरिए। आपके सभी सवालों कें जवाब यहीं पर मिलेंगे।
खाने खाने के बाद अगर आप अपने दांत साफ नहीं करते हैं, तो दांतों पर एक परत जम जाती है। इस चिपचिपी परत से जीवाणु मूंह में पनपने लगते हैं। चित्र अडोबी स्टॉक
ज्योति सोही Published: 20 Jan 2023, 16:03 pm IST
ऐप खोलें

शरीर के बाकी अंगों की तरह ही दांतों की साफ सफाई और देखभाल बेहद ज़रूरी है। अगर हम दांतों को हल्के में लेंगे, तो वो बहुत जल्द हमारा साथ छोड़ देंगे। इसके अलावा दांत कीड़ों(cavity) से घिर जाते हैं और मसूड़े धीरे- धीरे ढीले पड़ने लगते हैं। कभी-कभी दांतों में से खून निकलने की समस्या भी हो जाती है। ऐसी न जाने कितनी समस्याएं हैं, जो आपके दांतों को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए अगर आप भी दांतों में किसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ये उपाय आपके काम आ सकते हैं(how to take care of teeth and gums)

खाने खाने के बाद अगर आप अपने दांत साफ नहीं करते हैं, तो दांतों पर एक परत जम जाती है। इस चिपचिपी परत से जीवाणु मूंह में पनपने लगते हैं। खास बात ये है कि ये जीवाणु दांतों के बीहच में अटकने वाले खाने के प्रोटीन पर जीवित रहते हैं। इसी बीच वे मूंह के अंदर एक प्रकार का लिक्विड बनाते है, जिससे मूंह में दुर्गंध की समस्या पैदा हो जाती है। इससे कई बार दांत दर्द और मसूड़ों में सूजन भी आने लगती है।

यहां हैं 7 घरेलू उपाय जो आपके दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ्य बनाए रख सकते हैं

क्या आप भी ओरल हाइजीन को नजरअंदाज कर देती हैं? 7 प्राकृतिक उपायों के साथ अपने ओरल हेल्थ को रखें संतुलित। चित्र शटरस्टॉक।

1 मस्टर्ड ऑयल और नमक

एक चम्मच मस्टर्ड ऑयल में बारीक छना हुआ एक चुटकी नमक मिलाएं। फिर इससे दांतों की मालिश करें। इससे न केवल आपके दांत चमकदार बनेंगे बल्कि आपके मसूढ़ों को भी इससे मज़बूती मिलती है।

2 तुलसी की पत्तियां

तुलसी की पत्तियों को सुखा लें और फिर उसका बारीक चूरन बना लें। अब उससे रोज़ाना दांतों पर मंजन करें। इससे सांस की दुर्गंध की समस्या अपने आप दूर हो जाती है। इसके अलावा दांत में दर्द और पायरिया की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

3 साबुत फल खाएं

अगर आप सेब, नाशपती, बेर और अमरूद जैसे कड़े फलों को मूंह से काटकर खाते हैं तो ये बेहद फायदेमंइ है। इन्हें चबाने से आपके दांतों का नियमित व्यायाम होता रहता है। इससे आपके दांत लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे और दांतों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

4 टूथ ब्रश को नीम की दातुन से करें रिप्लेस

अगर आप ऑर्गेनिक तरीके से अपने दांतों को मज़बूत रखना चाहते हैं, तो इसके लिए नीम की दातुन एक कारगर उपाय है। इसके लिए दांतों को साफ करने के लिए टूथ ब्रश के स्थान पर नीम की नरम दातुन से दांतों को रगड़े। इससे दांतों पर जमा बैक्टिरियल इंफेक्शन अपने आप खत्म हो जाएगा।

यदि लौंग वाले टूथपेस्ट और माउथ रिंस का प्रयोग किया जाता है, तो 21 दिनों में माइक्रोबियल सीएफयू में महत्वपूर्ण कमी देखी जाती है। चित्र : शटरस्टॉक

5 सेंधा नमक और राई का तेल

अगर दांत हिलने लगें हैं, तो इसके लिए सेंधा नमक और राई के तेल का एक पेस्ट बना लें। इसे दांतों पर रात को सोने से पहले अप्लाई करें। इससे दांतों का हिलना अपने आप कम होने लगता है। इसे अलावा 1 ग्राम सेंधा नमक को 10 ग्राम लौंग में मिलाकर दांतों पर मलने से भी दांत टूटने की समस्या का सामधान हो जाता है।

6 नींबू पानी का सेवन करें

अगर आप दिन भर में दो से तीन बार नींबू पानी पीते हैं, तो आपके मुंह में बैक्टीरियल इफेक्शन पनपने का खतरा कम हो जाता है। इससे जीवाणु दांतों पर प्रहार नहीं कर पाते हैं। आपके दांत न केवल चमकने लगते हैं बल्कि दांत दर्द की समस्या से भी दूर रहते हैं।

वहीं पीपल के पेड़ की छाल का चूरन बनाकर दांतों पर मलें। इसके बाद गर्म व ठंडे पानी से बार बार कुल्ला करें। इससे भी दांतों का हिलना बंद होने लगता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

7 इन चीजों से करें परहेज

अगर आप भी दांतों सेंसिटिविटी से दो चार हो रहे हैं, तो अपने टीथ इनेमल को एक बार ज़रूर चेक करवाएं। साथ ही बहुत ज्यादा ज़ोर से दांत साफ करने से भी बचें। इसके अलावा हाई शुगर कार्ब्स, मीठे पेय पदार्थ और मीठी रेसिपीज़ दांतों के इनेमल को प्रभावित करती हैं। इससे दांतों में ठंडा और गर्म लगने की संभावनाएं बढ़ जाती है। इसलिए इन चीजों से परहेज करना बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें- तंबाकू ही नहीं, कैफीन और मीठे फूड्स भी खराब कर सकते हैं दांतों की रंगत, जानिए इन्हें साफ करने के 4 घरेलू नुस्खे

ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख