पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

Morning routine for healthy heart : हृदय स्वास्थ्य के लिए फाॅलो करें सुबह की ये 6 अच्छी आदतें

हमारे दिन की शुरुआत करने का तौर तरीका हमारे समग्र स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है, विशेष रूप से हृदय स्वास्थ्य पर। इसलिए सुबह की आदतों में सुधार कर आप एक स्वस्थ हृदय का निर्माण कर सकती हैं।
Published On: 19 Oct 2024, 06:00 pm IST
सुबह की आदतों में सुधार कर आप एक स्वस्थ हृदय का निर्माण कर सकती हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक

कार्डियक हेल्थ यानी के हृदय संबंधी समस्याएं आजकल की जनरेशन में चिंता का एक आम विषय है। रोजाना न जाने कितने लोग हार्ट अटैक की वजह से अपनी जान गंवा रहे हैं। आज के समय में दिल की बीमारी केवल बुजुर्गों तक ही सीमित नहीं है, युवाओं में भी इसका खतरा तेजी से बढ़ रहा है। एनर्जी और ब्लड वेसल्स में ब्लॉकेज, यहां तक की हमारी हेक्टिक लाइफस्टाइल तनाव और चिंता हमारे हृदय स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल रही है। इस स्थिति में हम सभी को अपने हृदय स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सचेत रहने की आवश्यकता है। हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए छोटी उम्र से ही आपको अपने हार्ट के प्रति सचेत हो जाना चाहिए, ताकि बाद में पछतावा न हो (morning routine for healthy heart)।

योगा इंस्टीट्यूट की फाउंडर और हेल्थ कोच हंसा जी योगेंद्र ने हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने का एक बेहद सरल तरीका बताया है। हमारे दिन की शुरुआत करने का तौर तरीका हमारे समग्र स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है, विशेष रूप से हृदय स्वास्थ्य पर। इसलिए सुबह की आदतों में सुधार कर आप एक स्वस्थ हृदय का निर्माण कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं, ऐसे ही कुछ हेल्दी मॉर्निंग रूटीन जो कार्डियक हेल्थ को बढ़ावा देने में आपकी मदद करेंगी (morning routine for healthy heart)।

यहां जानें कुछ हेल्दी मॉर्निंग रूटीन (morning routine for healthy heart)

1. उठने के साथ सबसे पहले करें स्ट्रेचिंग

जब आप सुबह उठती हैं तो आपके शरीर में अकड़न महसूस होती है। ऐसा लगता है की बॉडी एक जगह स्थिर हो गई है। इस स्थिति को अवॉइड करने के लिए सुबह उठने के साथ बेड पर बैठे और अपने बॉडी को स्ट्रेच करें। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है, जिससे कि मांसपेशियों को आराम पहुंचता है। वहीं शरीर सामान्य रूप से कार्य करने के लिए तैयार हो जाती है। इसके अलावा यह आपके बॉबेल मूवमेंट को भी नियमित रहने में मदद करता है।

स्ट्रेंचिंग एक्सरसाइज गर्दन मे दर्द दूर करने में ज्यादा असरदार साबित होंगी।चित्र: शटरस्टॉक

2. स्ट्रेचिंग के बाद पिएं गुनगुना पानी

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बाद किचन में जाए और एक गिलास पानी को गुनगुना करके पिएं। हमेशा पानी बैठकर पीने का प्रयास करें। सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने से पाचन क्रिया सक्रिय हो जाती है और ब्लोटिंग, गैस, एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्या नहीं होती। साथ ही साथ इस प्रकार आपको मल त्याग में भी आसानी होती है।

पाचन संबंधी समस्याएं भी हृदय स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं, इसलिए पाचन स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। आप चाहे तो अपनी पानी में नींबू का रस मिल सकती हैं। नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आपके हृदय स्वास्थ्य को प्रोटेक्ट करते हैं।

यह भी पढ़ें : Heart Health : कोर्टिसोल और कोलेस्ट्रॉल दोनों हैं आपके दिल के दुश्मन, जानिए कैसे करना है इनसे बचाव

3. वॉक करने की आदत बनाएं

नियमित रूप से सुबह उठकर वॉक पर जाने की आदत बनाएं। सुबह-सुबह खुले वातावरण में 10 से 15 मिनट की वॉक भी आपकी सेहत को कई फायदे प्रदान करती है। विशेष रूप से यह आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इससे ब्लड प्रेशर रेगुलेट होता है, और मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ जाता है। इस प्रकार एक्स्ट्रा फैट शरीर में जमा नहीं होते और आपकी आर्टिरीज पूरी तरह से स्वस्थ रहती है।

सनलाइट स्लीप साइकिल को रेगुलेट करती है जिससे कि आपको एक बेहतर नींद प्राप्त करने में मदद मिलती है। चित्र – शटरस्टॉक

4. कुछ देर सनलाइट में बिताएं 

रोजाना सुबह उठकर अपना कुछ समय सूरज की किरणों में बिताए। सुबह की सूरज की किरणें अधिक गर्म नहीं होती, शीतल धूप का आनंद लेना बहुत जरूरी है। सनलाइट स्लीप साइकिल को रेगुलेट करती है जिससे कि आपको एक बेहतर नींद प्राप्त करने में मदद मिलती है। एक अच्छी नींद हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए बहुत जरूरी है।

इसके साथ ही ससेरोटोनिनरणें सेरोटोनिन हार्मोन के प्रोडक्शन को बढ़ा देती हैं, जो आपको अंदर से खुश रहने में मदद करता है। इस प्रकार तनाव और चिंता जैसी भावनाओं का प्रभाव आपके ऊपर हावी नहीं होता। सुबह की शीतल धूप में वॉक करने का प्रयास करें। इस प्रकार आप दो कामों को एक साथ कर पाएंगी।

5. ब्रीदिंग एक्सरसाइज

यदि आपको सुबह उठने के साथ जिम जाने की या इंटेंस वर्कआउट करने की इच्छा नहीं होती है, तो अपने दिन की शुरुआत ब्रीदिंग एक्सरसाइ से कर सकती हैं। वॉक पर जाने से पहले या वहां से लौटने के बाद गहरी सांस वाले एक्सरसाइज में भाग लें। यह आपके लिए शारीरिक तथा मानसिक दोनों ही रूपों में बेहद फायदेमंद साबित होगा।

हालांकि, मेडिटेशन करना भी एक अच्छा विकल्प है, पर सभी लोग मेडिटेशन नहीं कर पाते हैं, इसलिए कम से कम आपको डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन के रेगुलेशन को बढ़ावा देता है। नर्वस सिस्टम और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।

मेडिटेशन करना भी एक अच्छा विकल्प है, पर सभी लोग मेडिटेशन नहीं कर पाते हैं, इसलिए कम से कम आपको डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए। चित्र : अडॉबीस्टॉक

6. हेल्दी ब्रेकफास्ट विकल्प चुनें

सुबह उठकर यदि आप तला, भुना खाती हैं, तो इससे हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए स्वास्थ्य व्यंजनों के सेवन की सलाह दी जाती है। ओमेगा 3 फैटी एसिड से युक्त खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें, इसे हृदय स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व के रूप में जाना जाता है। इससे ब्लड प्रेशर के साथ ही शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी सामान्य रहता है। इस प्रकार एक स्वस्थ हृदय स्वास्थ्य के निर्माण में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें : Signs of Heart Blockage: इन संकेतों से जानें शरीर में बढ़ने लगा है हार्ट ब्लॉकेज का खतरा

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख