scorecardresearch

मेटाबॉलिज्म है आपकी सेहत का किंग, जानिए इसे कैसे बढ़ाना है

मेटाबॉलिज्म शरीर में होने वाली एक केमिकल प्रक्रिया है, जो हमारे द्वारा खाए जाने वाले खाने को तोड़कर एनर्जी में बदलती है। पर क्या इसे घटाया या बढ़ाया जा सकता है? आइए जानते हैं -
Published On: 4 Feb 2023, 12:30 pm IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Slow metabolism ke karan
हेल्थ कंडीशन, जेनेटिक्स और जीवनशैली सहित कई चीजें चयापचय की गति को निर्धारित करते हैं। चित्र : शटरस्टॉक

मेटाबॉलिज्म शरीर में होने वाली रासायनिक प्रक्रिया को कहा जाता है। जो आपके शरीर को काम करने की ऊर्जा देता है और जीवित रहने में मदद करता है। आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन से पोषक तत्वों को उर्जा में बदलने का काम मेटाबॉलिज्म ही करता है। शरीर में होने वाली सारे फंक्शन मेटाबॉलिज्म पर निर्भर करते हैं। आपके शरीर का सांस लेना, भोजन को पचाना, ब्लड सर्कुलेशन, बॉडी को मूव करना, क्षतिग्रस्त ऊतकों और कोशिकाओं की मरम्मत के लिए ऊर्जा प्रदान करना। यानी मेटाबॉलिज्म आपकी सेहत का किंग है। तो आइए जानते हैं कि आप इसे कैसे बढ़ा (How to increase metabolism) सकती हैं।

आपका मेटाबॉलिज्म रेट जितना अधिक होगा उतनी अधिक कैलोरी को आप बर्न कर पाएंगे। आयु, पोषण, स्वास्थ्य भी आपके मेटाबॉलिज्म रेट को प्रभावत कर सकती है।
मेटाबॉलिज्म हमारे द्वारा ली जाने वाली कैलोरी को बर्न करता है और उसे उर्जा में बदलता है। आपकी मेटाबॉलिज्म जितना अच्छे से काम करेगा उतनी ही तेजी से कैलोरी को बर्न करता है।

एक्सपर्ट बता रहीं हैं मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के तरीके

न्यूट्रिशनिस्ट और वेलनेस एक्सपर्ट करिश्मा शाह नें बताया कि हमारी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों में काम का का बहुत ज्यादा स्ट्रेस होता है। जिसके परिणामस्वरूप ऊर्जा की ज्यादा खपत होती है। ऐसे में मेटाबॉलिज्म को संतुलित करना जरूरी है।

दिन में केवल 3 बार भोजन करने से स्वस्थ रहने में मदद नहीं मिलेगी, इसके लिए पूरी तरह से चार्ज होने के लिए थोड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। साथ कुछ ऐसी चीजें है जिससे आप अपना मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकती है।

metabolism boost kare
आपका मेटाबॉलिज्म जितना अच्छे से काम करेगा उतनी ही तेजी से कैलोरी को बर्न करता है।
चित्र : शटरस्टॉक

ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर पाचन क्रिया को मजबूत बनाए रखता है सॉरक्रॉट, यहां जानें इसकी स्वादिष्ट रेसिपी

1 भोजन में भरपूर प्रोटीन लें

खाना खाने से आपका मेटाबॉलिज्म कुछ घंटों के लिए अस्थायी रूप से बढ़ सकता है। इसे भोजन का थर्मिक प्रभाव कहा जाता है। यह आपके भोजन में पोषक तत्वों को पचाने, अवशोषित करने और संसाधित करने के लिए आवश्यक अतिरिक्त कैलोरी के कारण होता है।

2 अधिक पानी पिएं

जो लोग शक्कर वाले ड्रिंक पीने के बजाय पानी पीते हैं वे अक्सर वजन कम करने में अधिक सफल होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि शक्कर वाले ड्रिंक में कैलोरी होती है, इसलिए इसकी जगह पानी पीने से आपकी कैलोरी की मात्रा अपने आप कम हो जाती है।

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?

3 हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करें

हाई इंटेंसिटी इंट्रवल ट्रेनिंग में बहुत ज्यादा हैवी वर्क आउट शामिल है। यदि इस प्रकार का व्यायाम आपके लिए सुरक्षित है, तो यह आपका मेटाबॉलिज्म दर को बढ़ाकर अधिक वसा जलाने में सहायता कर सकता है।

4 भारी वस्तुएं उठाना

वसा की तुलना में मांसपेशियां अधिक चयापचय रूप से सक्रिय होती हैं। मांसपेशियों का निर्माण आपके चयापचय को बढ़ाने में मदद कर सकता है, जिससे आपको आराम करने पर भी हर दिन अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। वजन उठाने से आपको मांसपेशियों को बनाए रखने और वजन घटाने के दौरान होने वाली चयापचय में गिरावट का मुकाबला करने में भी मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- कैसे बनाएं कैल्शियम को अपनी डाइट को हिस्सा, ये पांच फूड करें अपनी डाइट में शामिल

क्या मेटाबॉलिज्म को बढ़ा कर वजन घटाया जा सकता है

मायो क्लीनिक के अनुसार कैफीन मेटाबॉलिज्म में थोड़ी वृद्धि कर सकता है, लेकिन यह लंबे समय तक वजन घटाने पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं होता है। मेटाबॉलिज्म को बढ़ा देने का दावा करने वाले सप्लीमेंट्स का बहुत कम या कोई लाभ नहीं हो सकता है और इसमें ऐसे पदार्थ हो सकते हैं जिनके गंभीर दुष्प्रभाव होते हैं।

वजन कम करने के लिए, आप जितनी कैलोरी लेते है उससे अधिक बर्न करने की ज़रूरत है। आपके द्वारा खाए जाने वाले कैलोरी की संख्या को कम करने के कई तरीके हैं, जिसमें अतिरिक्त शर्करा और सेट्युरेटिड और ट्रांस फैट को सीमित करना, और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के बजाय फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और स्वस्थ वसा लेनी शामिल है।

ये भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार इन 5 चीजों में छुपा है लंबे और स्वस्थ जीवन का राज़, मुश्किल नहीं है इन्हें फॉलो करना

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख