लूज मोशन या दस्त होने की वजह से आप कमजोर और सुस्त हो जाते हैं। शरीर में होने वाली कमजोरी का करण ये है कि शरीर में पानी की मात्रा लगातार कम होती जाती है और ये डायरिया होने के कई कारण होते हैं। ये दूषित पानी, फूड एलर्जी या तनाव के कारण हो सकता है। कई बार ये दवाओं के कारण भी हो सकता है। दस्त होने पर आप पेट को फूला हुआ, पेट के निचले हिस्से में दर्द के साथ बेचैनी महसूस करते हैं और कभी-कभी उलटी भी होती हैं। इसके कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी दस्त या पेचिश से परेशान हैं तो जानिए इन्हें बंद करने (How to stop loose motion) के लिए आपको क्या करना चाहिए।
अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल कानपुर के सीनियर कंसल्टेंट जनरल सर्जरी एंड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. साद अनवर बताते हैं कि, अगर आपको दस्त हो जाएं (How to stop loose motion), तो सबसे जरूरी है कि शरीर में पानी की कमी न हो। ज्यादा से ज्यादा पानी, ओआरएस, नारियल पानी या छाछ पिएं ताकि शरीर में नमक और पानी की मात्रा बनी रहे। हल्का और सादा खाना खाएं, जैसे खिचड़ी, दही-चावल या साबुदाना। तला-भुना और मसालेदार खाना न खाएं क्योंकि यह पेट को और खराब कर सकता है।
कैफीन और दूध से बनी चीजों से बचें क्योंकि ये दस्त बढ़ा सकते हैं। अगर दस्त बहुत ज्यादा (How to stop loose motion) हो रहे हैं, खून आ रहा है, तेज बुखार है या कमजोरी महसूस हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अपने हाथ साफ रखें और बाहर का दूषित खाना खाने से बचें ताकि संक्रमण न हो। घरेलू उपाय जैसे अदरक की चाय या पके हुए केले भी फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन अगर आराम न मिले तो दवा लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लूज मोशन के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन से बचाने में नारियल पानी मदद कर सकता है। ये शरीर को एनर्जी देने के साथ ही खनिजों की भरपाई करता है। ये पेट में होने वाली एसिडिटी को भी कम करने में मदद करता है। दस्त से राहत पाने के लिए 1-2 गिलास नारियल पानी का सेवन करें।
डायरिया (How to stop loose motion) होने पर पानी के साथ जरूरी मिनरल्स भी शरीर से बाहर निकलने लगते हैं। यही वजह है कि बहुत ज्यादा कमजोरी होती है और बिस्तर पकड़ने की नौबत आ जाती है। इसलिए जरूरी है कि शरीर में पानी का लेवल बना रहे। वरना इस वजह से आपको डिहाइड्रेशन की दिक्कत हो सकती है। इसके लिए आप इलेक्ट्रॉल पाउडर को पानी में घोलकर पिएं। इलेक्ट्रॉल न हो तो आप 1 गिलास पानी में 1 चम्मच चीनी और एक चुटकी नमक डालकर अच्छी तरह से घोल लें और इस घोल को पूरे दिन थोड़ी-थोड़ी देर में पीते रहें।
जब लूज मोशन (How to stop loose motion) हो रहे हों तो दही आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें प्रोबायॉटिक पाए जाते है। प्रोबायॉटिक बैक्टीरिया वाला दही, शरीर में मौजूद इंफेक्टेड बैक्टीरिया को शरीर से बाहर निकालने में सहायता करता है जिस कारण डायरिया की दिक्कत सही हो जाती है। मोशन्स होने पर दिनभर आप दही का सेवन कर सकती हैं ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
डायरिया होने पर पोटैशियम वाले फल और सब्जियों का सेवन करने से आपको इस समस्या में राहत मिल सकती है। पोटैशियम से भरपूर 2 फूड आइटम्स हैं केला और आलू। केले में पोटैशियम के साथ ही जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी पाए जाते हैं। जो लूज मोशन के कारण शरीर को हो रहे नुकसान की भरपाई करने में सहायता करते हैं और आपको एनर्जी देने का काम करते हैं। इसके लिए कच्चा नहीं, पका हुआ केला ही खाएं। वहीं, आलू भी लूज मोशन्स में में बेहद फायदेमंद हो सकती है इसके लिए आलू को उबाल कर उसे मैश कर लें और उसमें नमक मिलाकर खाएं।
खट्टे फल जैसे- संतरा, नींबू, मौसमी, अंगूर जैसे फल शरीर में पाए जाने वाले टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायता करते है। हालांकि लूज मोशन्स में आप इस तरह के खट्टे फल का खा सकती हैं। लेकिन इन फलों को खाली पेट में न खाएं। ऐसा करने से आपको ब्लोटिंग की दिक्कत हो सकती है।
लूज मोशन होने पर आपको कई चीजों से परहेज करना चाहिए। ये भी जानना जरूरी है कि पेट खराब होने पर आपको क्या नहीं खाना चाहिए।
1 फाइबर से भरपूर फल और फूड आइटम्स से दूरी बनाकर रखें।
2 सेब, आलूबुखार, जामुन, अमरूद,नाशपाती, संतरा, केला, स्ट्रॉबेरी, रसभरी, एवोकाडो, अंजीर और कीवी ऐसे फलों का सेवन न करें।
3 दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स से परहेज करें।
4 पनीर, चीज, चना, और गर्म तासीर वाले खाने से दूर रहें।
यह भी पढ़ें- डाइजेशन से लेकर सांसों तक असर करता है पान, भोजन के बाद इसे खाने से हेल्थ को मिलते हैं कई फायदे
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।