घुटनों में दर्द रहना एक सामान्य समस्या है, जो गलत जूते पहनने और उंची नीची सड़क पर चलने समेत कई कारणो से बढ़ने लगता है। उम्र भी घुटनों में बढ़ने वाली समस्या का एक मुख्य कारण है। इसके कारण चलने फिरने और उठने बैने में तकलीफ का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग मांसपेशियों में बढ़ने वाली ऐंठन और सूजन को दवा खाकर दूर करने का प्रयास करते हैं। मगर कुछ आसान एक्सरसाइज़ इस समस्या को हल करने में मददगार साबित हो सकती है। जानते हैं घुटनों के दर्द को दूर करने के लिए आसान एक्सरसाइज़ (exercise to relieve knee pain)।
जर्नल अमेरिकन फैमिली फिजिशियन की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 25 फीसदी लोगों को घुटने में दर्द का अनुभव होता है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 20 वर्षों में घुटने के दर्द के मामलों में 65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
आर्थराइटिस फाउंडेशन के अनुसार, ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण घुटने के दर्द का सामना करना पड़ता है। उम्र से पहले हड्डियों की कमज़ोरी के कारण महिलाओं और वृद्ध वयस्कों में ये समस्या सामान्य रूप से पाई जाती है। इसके अलावा घुटने में अचानक चोट आना, कमज़ोर मांसपेशियों, ओबेसिटी और मसल्स इंबैलेंस होने भी इस समस्या को बढ़ा देता है।
हिप्स और ग्लूट्स को मज़बूती प्रदान करने वाली क्लैम शैल एक्सरसाइज़ को करने से चलने और उठने बैठने में मदद मिलती है। इसके नियमित अभ्यास से घुटनों की मांसपेशियों में लचीलापन बना रहता है, जिससे दर्द की समस्या हल हो जाती है।
साइड लेग रेज एक बॉडीवेट एक्सरसाइज है, जिसे लेटकर या फिर खड़े होकर दोनों तरह से किया जा सकता है। इसे करने से ग्लूट्स, कोर और हैमस्ट्रिंग को मज़बूती मिलती है। इससे पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों पर प्रैशर बढ़ने लगता है।
थाइज़ में सामने की ओर मौजूद मीस्ल को क्वाड्रिसेप्स मांसपेशियां कहा जाता है। इस व्यायाम को करने से इन मसल्स में खिंचाव आता है, जिससे ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ने लगता है। इसे लेटकर या फिर खड़े होकर किया जा सकता है। इससे घुटनों के दर्द को कम किया जा सकता है।
हैमस्ट्रिंग मांसपेशियों की मज़बूती के लिए इस व्यायाम का अभ्यास करें। इससे शरीर का संतुलन बना रहता है और पीठ के निचले हिस्से के मसल्स रिलैक्स हो जाते है, जिससे दर्द व सूजन को कम किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।