हिक्की या लव बाइट किसी इंटेंस सेक्स सेशन या हैंगआउट की मीठी याद हो सकती है। हालांकि इसका पता आपको उस वक्त नहीं चलता, पर बाद में गहरे लाल रंग के ये निशान आपके लिए संकोच या शर्मींदगी का कारण बन सकते हैं। खासतौर से तब जब अगली सुबह या अगले दिन आपको ऑफिस जाना हो। दोस्तों या कलीग्स के बीच ये लव बाइट आपको संकोच महसूस न करवाएं इसके लिए इन्हें ठीक से कवर करना या छुपाना जरूरी है। पर हर बार फाउंडेशन की एक्स्ट्रा लेयर इसके लिए काम नहीं कर सकती। हेल्थ शॉट्स पर यहां हैं 5 ऐसे सुपर इफेक्टिव उपाय जो लव बाइट को छुपाने (How to hide hickey) में आपकी मदद कर सकते हैं।
जब भी आप अपने पार्टनर के साथ मेकआउट करने है या एक इंटेंस सेक्स सेशन होता है तो हिक्की बहुत ही आम है। ये आपको बहुत अच्छा भी महसूस करा सकती है, लेकिन कभी-कभी दूसरों के सामने इस लेकर जाना आपको थोड़ा शर्मिंदा भी कर सकता है। हिक्की आमतौर पर दर्दनाक नहीं होते हैं। मगर आपके कार्यस्थल पर या यदि आप माता-पिता से मिल रहे हैं, तो यह चिंता का कारण हो सकता है।
आपको ये बहुत अच्छा लग सकता है, लेकिन शायद दूसरों को लिए ये उतना सहज न हो। यदि आपने भी अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा टाइम स्पेंड किया है और आपको भी ये हिक्की मिली हो तो हम आज आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप आपनी हिक्की को छुपा सकते है।
हिक्की को छुपाने का सबसे आसान और सरल तरीका है कि आप ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर के उस हिस्से को कवर कर लें जहां पर लव बाइट है। अगर आपकी गर्दन में लव बाइट है, तो आप टर्टल नैक या स्कार्फ ले सकती हैं। अगर आपके छाती या कंधों पर हिक्की है तो आप ऊंची नेकलाइन वाले टॉप, ब्लाउज या शर्ट पहन सकती हैं। हिक्की आपके कंधों या बाहों पर है तो लंबी बाजू की शर्ट या कोई जैकेट पहनें। ऐसे कपड़ों का चुनाव करें जो अवसर के अनुरूप हो और आपकी हिक्की को भी छिपा सकें।
ये भी पढ़े- झुर्रियों और फाइन लाइंस से भी छुटकारा दिलाता है खरबूजा, जानिए गर्मियों के इस खास फल के 5 फायदे
हिक्की को खत्म करने के लिए आप किसी ठंडी चीज से इसे दबा सकती हैं। अगर हिक्की अभी ताज़ा है तो ठंडी चम्मच इस पर काम कर सकती है। इसके लिए एक चम्मच को फ्रिज में ठंडा होने दें। जब चम्मच अच्छी तरह ठंडी हो जाए, तो इसे हिक्की प्रभावित क्षेत्र पर लगा कर दबाएं।
इससे आप थोड़ा असहज महसूस कर सकती हैं। ठंडक मिलने से त्वचा में वाहिकाओं से ब्लड के रिसने को कम करने में मदद मिलेगी। सूजन को कम करने के लिए इस प्रक्रिया को पूरे दिन में कई बार कर सकती है।
अर्निका एक फूलों से बनी जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग वर्षों से खरोंच लगने या कटने-फटने के लिए किया जाता रहा है। अर्निका में हेलेनालिन में एक मुख्य घटक होता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। चोट या हिक्की के निशान के कम होने तक हर दिन एक बार आर्निका क्रीम जरूर लगाएं।
जब लव बाइट गाल पर या होंठों के बिल्कुल पास हो, तो उसे कपड़ों से छुपाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि फेस मास्क पहनकर आप चेहरे के कुछ हिस्से को छुपा सकती हैं। पर शेष हिस्से के लिए आपको मेकअप की मदद लेनी होगी। इस उपाय को आप तब भी आजमा सकती हैं, जब आपको कोई रिविलिंग ड्रेस पहननी है या किसी पार्टी में जाना हो।
कंसीलर जिससे आपके डार्क सर्कल को हाइड करती हैं, उसे अपनी हिक्की को छुपाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप एक फुल कवरेज का फाउंडेशन भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बस आपको इसे अपनी हिक्की पर लगाना है और एक नम स्पंज की सहायता से इसे ब्लेंड करना है। उसके बाद फेस पाउडर से इसे सेट करें।
भले ही आप इस पर यकीन न करें, लेकिन गो-टू रिमूवल मेथड के रूप में लव बाइट पर बर्फ बहुत अच्छा काम कर सकती है। वास्तव में इंटेंस किस करने या दांत लगने से त्वचा के नीचे की रक्त वाहिकाएं टूट जाती हैं। जिससे त्वचा के ऊपर गहरा लाल, नीला या बैंगनी निशान बन जाता है।
इन फैली हुई रक्त वाहिकाओं को संकुचित करने के लिए बर्फ का उपयोग बेहतरीन है। जितना जल्दी आप हिक्की पर बर्फ का इस्तेमाल करेंगी उनके हल्के होने की संभावना और बढ़ जाएगी। इसके लिए बर्फ को किसी कपड़े में लपेटकर इस्तेमाल करें। सीधे त्वचा पर बर्फ लगाने से स्किन बर्न हो सकता है। और आप ऐसा तो नहीं चाहेंगी न!
तो ऊपर बताइए इन 5 टिप्स के साथ लव बाइट छुपाएं और अपनी लव लाइफ को एन्जॉय करें। हैप्पी हिक्की!
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।