डाइजेशन के लिए अधिक प्रयोग में लाई जाने वाली इसबगोल की भूसी वजन भी कम करने में मददगार है। कई लोगों को ऐसा करते हुए भी आपने देखा होगा, क्योंकि इसमें वेट लॉस सप्लीमेंट्स मौजूद हैं। आज के दौर में हर कोई फिटनेस पर अधिक ध्यान दे रहा है। इसके लिए लोग डाइटिंग के साथ अन्य घरेलू नुस्खों को ट्राई कर रहे हैं। और तो और वेट लॉस करने के लिए सप्लीमेंट भी ले रहे हैं। साथ ही सुबह शाम जिम में पसीना बहा रहे हैं। इतना सब करने के बाद भी वजन कम नहीं हो पा रहा है तो आज आपको नई विधि बताई जाने वाली है। इसे पढ़ कर आजमा कर देखें। वजन कम करने वालों को अब किसी बात की चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट अनुभव सक्सेना वजन घटाने की ट्रीक बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें स्वाद ही नहीं बढ़ाते, त्वचा में निखार भी ला सकते हैं हींग और शहद, जानिए इस्तेमाल का तरीका
इसबगोल प्लांटागो ओवाटा नाम के पौधे के ऊपर लगे हुए सफेद पदार्थ को कहा जाता है। इसमें 70 प्रतिशत घुलने वाला फाइबर और 30 प्रतिशत न घुलने वाला फाइबर मौजूद रहता है। इन्हीं दोनों के कारण यह आपकी सेहत की कई समस्याओं का समाधान बन सकता है। अकसर इसबगोल का प्रयोग जड़ी-बूटी के तौर पर भी किया जाता हैा
कानपुर के डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट अनुभव सक्सेना बताते हैं वजन कम करने के लिए जरूरी है कम कैलोरी लेना साथ ही हेल्दी फूड का सेवन करना। इसके साथ ही हर रोज़ व्यायाम और वर्कआउट करना भी जरूरी होता है। अनुभव कहते हैं जिन्हें अपना वजन जल्दी और हेल्दी तरीके से कम करना है तो इसबगोल का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपका वजन भी कम होगा और पोषक की कमी भी नहीं होगी।
अनुभव बताते हैं कि इसबगोल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह हमारे शरीर में लैक्सेटिव के तौर पर काम करती है। इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शून्य होती है। इसका सेवन कोई भी कर सकता है। वैसे इसका सेवन दस्त, मोटापा, पेचिस, कब्ज, डायबिटीज, डिहाइड्रेशन की समस्याओं किया जाता है। इसका प्रयोग इलाज के तौर पर एलोपैथी के साथ आयुर्वेदिक में भी किया जाता है। वजन कम करने के लिए इसका प्रयोग उत्तम है।
वजन कम करने के लिए इसबगोल की भूसी अधिक फायदेमंद है। छाछ तो वैसे भी पेट के लिए लाभकारी है, लेकिन इसबगोल की छाछ वजन कम करने में अपकी मददकर सकती है। इसके लिए थोड़ा सा पुदीना लेना होगा और इसे पीस कर एक ग्लास छाछ में इसबगोल की भूसी मिला पीना होगा। इससे पेट साफ करने में मदद मिलेगी साथ ही लंग्स की सफाई भी हो जाएगी। अनुभव बोलते हैं
छाछ में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है। इसके प्रयोग से मेटाबोलिज्म भी सही होता है, जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है।
इसबगोल की भूसी का सेवन जूस के साथ भी किया जा सकता है। इसके लिए एक ग्लास जूस में दो से तीन चम्मच इसबगोल की भूसी मिला कर पांच से दस मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से भूसी जूस में फूल जाएगी और इसके बाद आप इसे पी सकते हैं। इसके अलावा आप गुनगुना पानी के साथ भी पी सकते हैं।
सुबह के वक्त दूध में इसबगोल की भूसी दो से तीन चम्मच मिलाकर पीने से वजन कम होता है साथ ही सेक्सपावर भी बढ़ती है। इसबागोल को जब दूध के साथ सेवन किया जाए तो कोशिश रहे कि दूध गुनगुना हो। ऐसे इसका असर जल्दी और बेहतर देखने को मिलता है।
दही के साथ इसबगोल का सेवन करने से पेट को राहत मिलती है। जिसे भूख कम लगती है वह इसका सेवन कर सकता है साथ ही ऐसे आप अधिक खाने से भी बचते हैं। दस्त को रोकने के लिए आप इसबगोल के साथ दही का सेवन कर सकते हैं, इसके सेवन से डायरिया की समस्या में राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें आपकी आंखें भी अकसर लाल रहती हैं, जानिए इसका कारण और घरेलू उपचार