scorecardresearch facebook

पीरियड की डेट होली के साथ क्लैश कर रही है, तो ये 7 टिप्स हैं आपके लिए

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनको होली खेलना बेहद पसंद है लेकिन पीरियड्स आ जाने के कारण आप होली खेलने से हिचकिचा रही हैं तो आइए जानते हैं कि ऐसे में आप होली कैसे खेलें।
Holi ke rang kaise remove karein
आप पीरियड्स के समय भी होली खेल सकती हैं। लेकिन आपको इस दौरान कुछ बातों का ख्याल रखने की जरूरत है। चित्र अडोबी स्टॉक
Updated On: 6 Mar 2025, 04:27 pm IST

होली में रंग खेलना तो हर किसी को पसंद होता है। कुछ लोग होली का पूरे साल इंतजार करते हैं कि होली में रंग खेलेंगे। लेकिन अगर आपको होली के दिन ही पीरियड्स आ जाएं, (holi during period) ऐसे समय में होली खेलना या ना खेलना बेशक आपकी पर्सनल चॉइस है। अगर आप पीरियड्स के दौरान भी होली खेलना चाहती हैं, तो कैसे कम्फर्टेबल होकर होली खेलें, ये सोचकर क्या आप परेशान हैं? तो आइए जानते हैं कि आप पीरियड्स के समय भी आसानी से होली कैसे खेल सकती हैं।

पीरियड्स में होली खेलें या नहीं

अगर आप भी इस कारण परेशान हैं कि पीरियड्स के समय होली खेल सकती हैं या नहीं तो आपके इस समस्या का हल है। आप पीरियड्स के समय भी होली खेल सकती हैं। लेकिन आपको इस दौरान कुछ बातों का ख्याल रखने की जरूरत है।

Holi hair
सिंथेटिक के बजाय जैविक और प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें। चित्र- अडोबी स्टॉक

पीरियड्स में होली खेलते समय इन बातों का रखें ख्याल

1. सही से करें कपड़ों का चुनाव

होली खेलते समय वैसे भी आपको आरामदायक और ढीले कपड़े पहनने चाहिए। अगर आप पीरियड्स के समय में होली खेल रही हैं (holi during period) तो इसके साथ-साथ कपड़ो के रंग का भी खास ख्याल रखना होगा। आप हल्के रंग के कपड़े ना पहनें इससे आपको हर वक्त कपड़ों में दाग लगने की चिंता होगी। इसलिए होली खेलने के लिए डार्क कलर के कपड़ो को चुनें।

2. सेफ्टी के लिए चुनें सही विकल्प

पीरियड्स के टाइम होली खेलते समय आपको लीकेज या दाग लगने की टेंशन नहीं लेना है, तो आपकी सेफ्टी के लिए टैम्पून, मेंस्ट्रुअल कप, पैड्स, या फिर पीरियड्स पैंटीज जैसे ऑप्शन हैं। आप जिसमें कम्फर्टेबल हों और जिसे आपने पहले भी ट्राई किया हो उसका ही इस्तेमाल करें। किसी और के कहने पर कुछ नया बिल्कुल ट्राई ना करें।

3. खाने का रखें ख्याल

पीरियड्स के समय चिड़चिड़ापन होना एक आम बात है। इसके साथ ही बॉडी में एनर्जी लेवल का कम होना, दर्द जैसी समस्याएं बेहद आम बात होती हैं। इसलिए ये (holi during period) बात जरूरी है, कि होली खेलते समय खुद को हाइड्रेट रखें और बीच-बीच में कुछ हल्का-फुल्का खाती रहें। इससे आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी और आपको होली खेलते समय परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

holi per allergy
होली के रंग कई बार आंखों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। आइए जानते है किस तरह से रंगों के इस त्योहार में करें आंखों की देखभाल।
चित्र : शटरस्टॉक

4. ब्रेक लें

होली खेलते वक्त अगर आपको थकान और कमजोरी महसूस हो तो कुछ देर का ब्रेक लें और आराम करें। इससे आपको अच्छा महसूस होगा और आप होली खेलने का मजा अच्छे से ले सकती हैं।

5. हाइजीन का रखें खास ख्याल

इस दौरान (holi during period) होली में रंग खेलते समय साफ-सफाई का भी पूरा ख्याल रखना बेहद जरूरी है। पीरियड्स के दौरान आपको जल्दी इंफेक्शन हो सकता है। ऐसे में आपको अपने हाइजीन का भी ख्याल रखना चाहिए।

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?

6. अपने साथ रखें छोटा बैग

पीरियड्स के समय अगर आपका होली खेलने का प्लान बन रहा है, तो आप अपने पास एक छोटा बैग रखें जरूर रखें और इसमें पैड्स, टिश्यूज, वेट टिश्यूज, पेन किलर्स और हो सके तो पानी की एक बॉटल और कुछ खाने के लिए रखें।

7. गुनगुने पानी से नहाएं

पीरियड्स के दौरान (holi during period) हाइजीन का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में होली में रंग खेलने बाद उसे छुड़ाने के लिए आप गुनगुने पानी से ही स्नान करें। इससे आपकी बॉडी पर लगा रंग भी छूट जाएगा और यूटीआई इंफेक्शन का खतरा भी कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें-Makhana Side Effects : हद से ज्यादा मखाना खाना दे सकता है ये 6 समस्याएं, जानिए सही मात्रा और सही तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
रूबी शुक्ला
रूबी शुक्ला

रूबी शुक्ला युवा हिंदी कंटेट क्रिएटर हैं। वे स्किन केयर, हेयर केयर, हेल्दी लाइफस्टाइल और पारंपरिक उपचार पद्धति के बारे में लिखती हैं।

अगला लेख