scorecardresearch

कैंसर का जोखिम भी कम कर सकते हैं मुनक्का, जानिए क्या है इन्हें आहार में शामिल करने का सही तरीका

शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए अपनी डेली डाइट में शामिल करें मुनक्का। जानिए क्या हैं इसके फायदे और खाने का सही तरीका।
Published On: 4 Nov 2022, 05:00 pm IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Jaane sehat ke liye bhigoye huye munakka ke fayde
एनीमिया के मरीजों को यानी कि शरीर में खून की कमी होने पर भिगोए हुए मुनक्के का सेवन करने की सलाह दी जाती है। चित्र : शटरस्टॉक

मुनक्का (Munakka) एक ड्राई फ्रूट है, जो किशमिश से थोड़ा बड़ा होता है। यह एक तरह सूखा हुये अंगूर की अलग – अलग प्रजाति से बनता है। इसका स्वाद मीठा होता है और आमतौर पर इसका इस्तेमाल औषधीय दवाइयों में किया जाता है। हालांकि लोग इसका ऐसे भी सेवन करते हैं।

ज्यातर लोग इसका सेवन अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए करते हैं, मगर मुनक्के का सेवन करने के और भी कई फायदे होते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह शरीर में वाट और पित्त दोश को संतुलित करने में मदद करता है।

यदि आप भी इसका सेवन करने के बारे में सोच रही हैं, तो जान लें कि क्या है इसके सेवन का सही तरीका। मगर उससे पहले जान लेते हैं इसके फायदे –

जानिए आपके स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है मुनक्का (Munakka khane ke fayde)

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक मुनक्के में पोटेशियम होता है जो रक्त वाहिकाओं में तनाव को कम करने में मदद करता है। इसलिए उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में में बहुत प्रभावी माना जाता है।

कैंसर के जोखिम को कम करे

जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल रिसर्च इंटरनेशनल के अनुसार इसमें ‘कैटेचिन’ और ‘केम्पफेरोल’ होता है, जो कि एक तरह का फ्लेवोनोइड एंटी-ऑक्सीडेंट है। जो कैंसर वाले ट्यूमर के विकास को कम करने में मदद कर सकता है।

munakka khane ka tareeka
जानिए कैसे कैंसर का जोखिम भी कम कर सकते हैं मुनक्का। चित्र : शटरस्टॉक

आंखों के लिए फायदेमंद

मुनक्का पॉलीफेनोलिक का एक अच्छा स्रोत है। यह एक तरह का फाइटोन्यूट्रिएंट है जो आंखों के लिए अच्छा होता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं और आपकी आंखों को ग्लूकोमा, रतौंधी और मोतियाबिंद आदि से बचा सकते हैं।

शारीरिक मजबूती के लिए

न्यू इंग्लैंड जरनल ऑफ़ मेडिसिन के अनुसार मुनक्के में बहुत सारे अमीनो एसिड, विटामिन और फॉस्फोरस जैसे खनिज होते हैं जो शरीर में अन्य पोषक तत्वों को अवशेषित करने में मदद करते हैं। इससे आपकी प्रतिरक्षा को भी बढ़ावा मिल सकता है।

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?

जानिए क्या है मुनक्के को डाइट में शामिल करने का सही तरीका (how to eat munakka)

1. एक स्वस्थ व्यक्ति पूरे दिन में 5 – 6 मुनक्कों का सेवन कर सकता है। आप इन्हें पानी में भिगोकर सुबह उठके खा सकती हैं। इससे आपकी इम्युनिटी बढ़ेगी।

2. मुनक्कों का सेवन करने के लिए आप रात को इन्हें एक गिलास गर्म दूध के साथ भी ले सकती हैं। इस तरह से यह आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखेगा।

3. आप शाम को स्नैक्स की तरह भी अन्य ड्राई फ्रूट्स के साथ मुनक्कों का सेवन कर सकती हैं। इससे आपकी हड्डियों और बालों को मजबूती मिलेगी।

4. आप ड्राई फ्रूट लड्डू बनाते समय मुक्कों को एड कर सकती हैं और हर रोज़ एक से दो लड्डू का सेवन कर सकती हैं। इस तरह ये प्रेगनेंसी में आपको सही पोषण देने में मदद करेंगे।

5. सूखी खांसी से तुरंत राहत पाने के लिए मुनक्के, काली मिर्च और खजूर को बराबर मात्रा में लेकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट का एक चम्मच दिन में 3 बार सेवन करें।

6. ध्यान रखें कि मुनक्का खाते समय इसके बीज को निकाल दें और इसे अच्छे से चबाकर खाएं। आप डॉक्टर से पूछकर इसकी दवाई भी ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें : नाश्ते में प्रोटीन एड करना है, तो ट्राई करें ये राजमा-आलू टिक्की की हेल्दी रेसिपी, माही विज भी हैं इसकी फैन

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख