पर्सनल हो या प्रोफेशनल, ये 5 साधारण सी चीजें आपका सम्मान बढ़ा सकती हैं
क्या कभी आपने ये नोटिस किया है कि आपके आसपास के लिए कुछ लोगों का बहुत सम्मान किया जाता है। क्या आपने ये सोचा है कि उनमें ऐसा क्या है जो आप में नहीं है? उनके पास ऐसा क्या है जो आपके पास नहीं है? ये बात अलग है कि कई बार लोगों का पावरफुल होना उन्हें सम्मान के योग्य बना सकता है। और वो पावर किसी भी रूप में हो सकती है। लेकिन पावर के बिना भी आप सम्मान पा सकते है लेकिन ये रातों रात नहीं होता बल्कि आपको कुछ छोटी छोटी चीजों का अपनी आदतों में शामिल करने की जरूरत होती है।
अगर आप भी चाहते है कि वर्कप्लेस पर, आप किसी से मिलने जाएं, अपने रिलेशनशिप में, किसी मीटिंग में, किसी कार्यक्रम में जहां कई लोगों से आप मिलेंगे वहां लोग आपकी इज्जत करें और आप एक अलग तरह के इंसान दिखें तो आप रिलेशनशिप एक्सपर्ट रुचि रुह की बताई गई इन बातों को अपने ध्यान में रख सकते हैं।
सम्मान कमाने के लिए इन आदतों को बनाएं अपने व्यवहार का हिस्सा
1 सबसे पहली बात, आप जो हैं वही रहें
देखिए आज कल लोग नकली और दिखावटी लोगों से इतनी भरी हुई है कि लोगों सच में जीना भूल चुके है। आप वास्तव में जैसे है खुद को वैसे ही पेश करें। इससे दूसरे लोगों को कुछ नया और ताजा देखने को मिलेगा। आप जितना नकली बनने की कोशिश करेंगे उतना ही थके हुए महसूस करेंगे और वो चीज फिर एक समय के बाद आपके व्यवहार में साफ झलकने भी लगेगी। आप जो है वो रहें वही आपको लोगों में लोकप्रिय बनाता है।
2 अपना आत्मविश्वास बनाए रखें
रुचि रुह बताती है कि जिन लोगों में दूसरे व्यक्ति को आत्मविश्वास दिखता है उन लोगों का व्यक्तिव लोगों को बहुत पसंद आता है। आत्मविश्वास से भरे हुए लोगों को पता होता है कि उन्हे जीवन में क्या चाहिए। इसलिए वे लोग उसे पाने के लिए काम करते है उसे हासिल कर लेते है। ऐसे लोग दूसरों को भी सही मार्गदर्शन देते है जिससे उन्हें दूसरों से काफी सम्मान मिलता है। इसलिए आपको अपने आत्मविश्वास पर काम करने की जरूरत होती है।
3 एक एक्टिव लिसनर बनें
कई लोग किसी से बात करते है तो या तो वो केवल बोलते रहते है और अपनी बाते सुनाते है या फिर सिर्फ सुनने का दिखावा करते है। अगर आप किसी की बात सुनने का केवल दिखावा करते है तो ये बहुत ही अहंकारी और असभ्य होते हैं। इसमें एक और बात ये होती है कि सामने वाला व्यक्ति का आप सम्मान नहीं कर रहें है। यदि आप किसी से सम्मान पाना चाहते है तो ये जरूरी है कि आप पहले उन्हें खुद सम्मान दें।
4 विश्वास जीतना सीखना होगा
कभी भी विश्वसनीय होने के महत्व को कम नहीं समझना चाहिए। जब कोई जानता है कि वे अपनी कमिटमेंट और वादों को पूरा करने के लिए आप पर भरोसा कर सकते हैं, तो यह बहुत बड़ी बात है। इसका मतलब है कि वे आप पर भरोसा कर सकते हैं और मुसीबत के समय में वे आपके पास आने में संकोच नहीं करेंगे। विश्वसनीय होना निश्चित रूप से एक ऐसी चीज़ है जिससे लोग आपका सम्मान करेंगे।
5 कम्युनिकेशन स्किल में सुधार लाएं
ये बात सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है इसे आपको सबसे पहले याद रखना है कि आपका कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छा होना चाहिए। रुचि रुह बताती हैं कि उन लोगों को बहुत ध्यान से सुना और देखा जाता है, जिनका कम्युनिकेशन स्किल अच्छा होता है। अच्छे कम्युनिकेशन स्किल का मतलब है अपने विचारों और इरादों को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पाना, शांत रहना और दूसरे पक्ष को सुनना है। अच्छे कम्युनिकेशन स्किल पैदा करने का मतलब केवल ये नहीं है कि आपको केवल बोलते रहना है।
ये बी पढ़े- पेशाब करते हुए जलन महसूस होती है, तो ये 5 कारण हो सकते हैं इसके लिए जिम्मेदार
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।