scorecardresearch

फर्टिलिटी मेंटेन करने में आपकी मदद करेंगे एक्सपर्ट के बताए ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

प्यूबर्टी के बाद फर्टिलिटी संबंधी समस्या आपको किसी भी उम्र में प्रभावित कर सकती है। इसलिए शुरुआत से ही इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है, ताकि आप भविष्य में एक स्वस्थ एवं सुरक्षित प्रेगनेंसी एंजॉय कर सके (tips to maintain fertility)।
Published On: 9 Nov 2024, 04:00 pm IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
ayurveda fertility badhate hain.
फर्टिलिटी पर ध्यान देना बहुत जरूरी है, ताकि आप भविष्य में एक स्वस्थ एवं सुरक्षित प्रेगनेंसी एंजॉय कर सके। चित्र : अडोबी स्टॉक

आज के समय में बहुत सी महिलाओं को फर्टिलिटी संबंधी शिकायतें रहती हैं। महिलाओं को फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का पता तब चलता है, जब वे कंसीव करने की कोशिश करती हैं। हमारे देश में महिलाएं फर्टिलिटी को लेकर जागरूक नहीं है, जिसकी वजह से उन्हें आगे चलकर फैमिली प्लानिंग में परेशानी होती है। प्यूबर्टी के बाद फर्टिलिटी संबंधी समस्या आपको किसी भी उम्र में प्रभावित कर सकती है। इसलिए शुरुआत से ही इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है, ताकि आप भविष्य में एक स्वस्थ एवं सुरक्षित प्रेगनेंसी एंजॉय कर सके (tips to maintain fertility)।

त्वचा और बाल की देखभाल की तरह महिलाओं को फर्टिलिटी से जुड़ी जानकारी होनी चाहिए (tips to maintain fertility)। सेक्सुअल हेल्थ एजुकेटर, गाइनेकोलॉजिस्ट, एंब्रॉलजिस्ट डॉक्टर तान्या नरेंद्र ने 5 महत्वपूर्ण फर्टिलिटी टिप्स दिए हैं (tips to maintain fertility), जिनका ध्यान रखते हुए आप अपनी फर्टिलिटी को पूरी तरह से सुरक्षित रख सकती हैं।

यहां जानें 5 महत्वपूर्ण फर्टिलिटी टिप्स (tips to maintain fertility)

1. फर्टिलिटी के प्रति खुद को पूरी तरह से जागरूक करें

हेल्दी फर्टिलिटी मेंटेन करने के लिए डॉक्टर सबसे पहले फर्टिलिटी के प्रति जागरूक होने की सलाह देती हैं। डॉक्टर की माने तो सभी महिलाओं को रिप्रोडक्टिव हेल्थ और फर्टिलिटी से जुड़ी परेशानी, बीमारी एवं उन्हें स्वस्थ रखने के टिप्स मालूम होने चाहिए। आज के समय में सभी सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब आदि जैसे अन्य प्लेटफार्म पर एक्टिव हैं, आप वहां से आसानी से फर्टिलिटी संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा इस विषय में अधिक गंभीरता से समझने के लिए किसी भी ट्रस्टेड गाइनेकोलॉजिस्ट को विजिट करें।

diabetes aur heart health
ब्लड टेस्ट की मदद से फर्टिलिटी के बारे में जाना जा सकता है। चित्र: शटरस्टॉक

2. नियमित ब्लड टेस्ट बहुत जरूरी है

एक नियमित अंतराल पर या डॉक्टर द्वारा दिए गए टाइम पीरियड के गैप पर फर्टिलिटी संबंधी जरूरी जांच करवाए। ताकि इससे आपको मालूम रहे कि आपकी फर्टिलिटी और रिप्रोडक्टिव ऑर्गन कितने हेल्दी और कितने लंबे हैं। इनकी मदद से आपको अपनी सेहत की जानकारी तो होती ही है, साथ ही आपके लिए यह सुनिश्चित करना आसान हो जाता है की फैमिली प्लानिंग कब करनी है। किसी भी ट्रस्टेड लैब में फर्टिलिटी ब्लड टेस्ट करवाएं, यह आपके खून में हार्मोंस की जांच करता है। हार्मोंस का स्तर प्रजनन क्षमता संबंधित जरूरी जानकारी प्राप्त करने में आपकी मदद करता है।

3. एचपीवी वैक्सीन लगवाएं

एचपीवी वैक्सीन आपकी बॉडी को तमाम तरह की समस्याओं से प्रोटेक्ट करते हैं। जैसे कि यह कैंसर सेल्स के ग्रोथ को रोक सकते हैं, इसके साथ ही ये गाइनेकोलॉजिकल इश्यूज जैसे कि सर्वाइकल कैंसर, सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इनफेक्शन, इत्यादि से बचाव में आपकी मदद करते हैं।एक हेल्दी फर्टिलिटी के लिए आपके रिप्रोडक्टिव हेल्थ का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है, इसमें HPV वैक्सीन आपकी मदद कर सकते हैं।

4. स्मोकिंग से दूर रहें

महिलाओं में स्मोकिंग की आदत उनकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती है। स्मोकिंग करने से महिलाओं के लिए कंसीव करना मुश्किल हो जाता है। सिगरेट में पाई जाने वाले निकोटिन और इसकी स्मोक रिप्रोडक्टिव हार्मोंस को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए एक हेल्दी फर्टिलिटी और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बनाए रखने के लिए आपको अपने सिगरेट को हमेशा के लिए अलविदा कह देना चाहिए।

condom allergen ka pata lagana jaroori hai.
जोखिम को कम करने के लिए लगातार सुरक्षित सेक्स का अभ्यास करना जरूरी है। चित्र : अडॉबी स्टॉक

5. कंडोम को प्राथमिकता दें

आपका यह सोचना जायज है, कि आखिर कंडोम फर्टिलिटी कैसे बढ़ा सकता है! जी हां आप बिल्कुल सही हैं, कंडोम का आपकी फर्टिलिटी पर कोई सीधा असर नहीं होता। परंतु कंडोम एक हेल्दी फर्टिलिटी मेंटेन करने में आपकी मदद जरूर कर सकता है। मेल और फीमेल कंडोम प्रेगनेंसी अवॉइड करने के लिए बैरियर मेथड के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं, जो स्पर्म को एग के साथ फर्टिलाइज होने से रोकते हैं।

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?

कंडोम का इस्तेमाल न करने से आपमें सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इनफेक्शन सहित अन्य रिप्रोडक्टिव इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। जिसकी वजह से फर्टिलिटी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसके अलावा कई बार बैरियर मेथड इस्तेमाल न करने के कारण महिलाएं, प्रेग्नेंट हो जाती हैं। उसके बाद वे प्रेगनेंसी अवॉइड करने के लिए कांट्रेसेप्टिव पिल्स और अबॉर्शन जैसे विकल्प अपनाती हैं। यह सभी विकल्प फर्टिलिटी पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं, इसलिए हमेशा सेफ सेक्स की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें : Fertility Myth : डियर कपल्स प्रेगनेंसी प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लें फर्टिलिटी से जुड़े इन 5 मिथ की सच्चाई

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख