अनियमित लाइफस्टाइल ने हमारे जीवन में बीमारियों और समस्याओं की गुंजाइश बढ़ा दी है। हम आए दिन इसी वजह से छोटी से लेकर बड़ी समस्याओं का सामना भी करते हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक है पेट दर्द। ये समस्या आपको दिन से लेकर रात कभी भी हो सकती है। कई बार ये किसी बीमारी की वजह से हो सकती है। लेकिन अगर आप स्वस्थ हैं, आपको कोई बीमारी नहीं फिर भी आप अक्सर पेट दर्द से जूझ रहे हैं तो इसका कारण आपकी अनियमित दिनचर्या ही है। कुछ घरेलू उपाय हैं जिनके सहारे पेट दर्द की इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। आज हम उन्हीं उपायों (How to relieve stomach pain) के बारे में आपको बताने वाले हैं।
अदरक पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट के अंदर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। वेस्टन आउटपेशेंट सर्जिकल सेंटर की रिपोर्ट कहती है कि अगर आपको पेट में दर्द हो तो आप एक छोटा सा टुकड़ा अदरक का छीलकर चबाकर खा सकते हैं या फिर अदरक की चाय बना कर पी सकते हैं।यह (How to relieve stomach pain) आपके पेट को आराम देगा और गैस, ऐसिडिटी जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
बीएमजे एविडेंस बेस्ड मेडिसिन नाम की एक संस्था की रिपोर्ट के अनुसार हल्दी एक नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी है, जो पेट के दर्द में बहुत फायदेमंद हो सकती है। आप एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी डालकर पी सकते हैं। हल्दी पेट की सूजन को कम करती है और पेट की अन्य समस्याओं से राहत देती है। ये घरेलू उपाय (How to relieve stomach pain) पेट दर्द के लिए एक बेहतरीन उपचार हो सकता है।
3. पुदीना की चाय ( Mint)
पुदीना भी पेट दर्द में बहुत आराम पहुंचा सकता है। नेशनल सेंटर फॉर कॉम्पलीमेट्री एण्ड इंटीग्रेटीव हेल्थ की रिपोर्ट कहती है कि पुदीना में मेन्थोल होता है, जो पेट की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है और गैस याअपच जैसी समस्याओं को कम करता है। आप पुदीने की चाय बना कर पी सकते हैं या फिर पुदीना का रस और शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे (How to relieve stomach pain) पेट दर्द और एसिडिटी दोनों से राहत मिलती है।
न्यूट्रीशन थेरेपीस्ट विक्रम सिंह मीना के अनुसार, हींग, पेट दर्द के लिए एक और कारगर घरेलू उपाय है। इसमें बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत होती है। कई बार जब हमारे खाने के जरिए हमारे पेट में बैक्टीरिया चला जाता है। इससे पेट दर्द होने लगता है। हींग में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट में सूजन और गैस को कम करते हैं।
अगर आपको पेट में दर्द और सूजन की समस्या हो तो एक गिलास पानी में चुटकी भर हींग डालकर पी सकते हैं। इसे आप ताजे दही में डालकर खा सकते हैं। ऐसा करने (How to relieve stomach pain) से पेट को ठंडक भी मिलेगी और दर्द से भी आराम मिलेगा।
विक्रम कहते हैं कि जीरा और अजवाइन दोनों ही पेट के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इन दोनों में पेट की गैस को कम करने और पाचन को बेहतर बनाने के गुण होते हैं। जीरा और अजवाइन को थोड़ी देर पानी में उबालें और फिर इस पानी को दिन में दो-तीन बार पीने से पेट दर्द में राहत मिल सकती है। जीरा और आजवाईन हमारे पाचन को भी बेहतर बनाते हैं।
अगर पेट में दर्द हो रहा है, तो एक गर्म पानी की बोतल से पेट पर सेंकाई करना (How to relieve stomach pain) बहुत प्रभावी हो सकता है। यह आपके पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और सूजन को कम करता है। बस ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो ताकि आपकी स्किन पर कोई दिक्कत न हो।
तुलसी के पत्ते पेट के दर्द में राहत देने में बहुत असरदार होते हैं।तुलसी न सिर्फ सूजन कम करने में मददगार है, बल्कि पेट के अंदर के वो बैक्टीरिया जो पेट दर्द का अक्सर कारण बनते हैं, उनसे लड़ कर आपको पेट दर्द से राहत दिला सकता है।
आप तुलसी के ताजे पत्ते चबा सकते हैं या फिर तुलसी की चाय बना कर पी सकते हैं। यह उपाय (How to relieve stomach pain) तुरंत फायदे के लिए आजमाया जा सकता है अगर आपको पेट दर्द किसी गंभीर बीमारी की वजह से नहीं हो रहा हो।
नींबू और शहद का पानी पेट की कई समस्याओं में राहत दिलाने में मदद कर सकता है। नींबू में विटामिन C होता है जो पाचन तंत्र को सही रखता है। थेरेप्यूटिक गुड असोसिएशन नाम की एक संस्था की रिपोर्ट कहती है कि शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इस वजह से ये पेट के अंदर मौजूद वो दिक्कतें या वो बैक्टीरिया जिनकी वजह से पेट दर्द होता है, उन्हें खत्म कर सकता है। इसके अलावा शहद हमारे डाइजेशन सिस्टम के लिए भी बहुत काम का है। सुबह-सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से पेट दर्द और अपच जैसी समस्याओं में राहत (How to relieve stomach pain) मिलती है।
9. केला और दही
केला और दही पेट को ठंडक देने के लिए बहुत अच्छे होते हैं। अगर आपका पेट खराब हो तो आप केले के साथ दही खा सकते हैं। यह आपके पेट को ठंडक पहुंचाएगा और पाचन को भी सही रखेगा। इसके अलावा, दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद (How to relieve stomach pain) होते हैं। मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार दही न सिर्फ अपने प्रोबायोटिक्स की वजह से पेट दर्द में फायदेमंद है। बल्कि ये आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करती है जिसकी वजह से आपका शरीर नुकसानदायक बैक्टीरियाज से आसानी से लड़ पाता है।
विक्रम कहते हैं कि कभी-कभी पेट दर्द का कारण ज्यादा खाने या जल्दी-जल्दी खाने की आदत भी होती है। ऐसे में जब पेट में ऐंठन हो या दर्द हो तो सबसे अच्छा है कि आप आराम करें। लेट जाएं और पेट को आराम दें जिससे आपकी मांसपेशियां रिलेक्स हो जाएं और दर्द कम हो। आप अपनी पीठ के बल लेट कर थोड़ा पेट पर हलका दबाव डाल सकते हैं तो अपच की वजह से हुई गैस और सूजन कम हो सकती है।
न्यूट्रीशन थेरेपिस्ट विक्रम सिंह मीना ने हमें कुछ तरीके (How to relieve stomach pain) भी बताए जिनकी मदद से पेट दर्द जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। जैसे –
पेट दर्द से बचने के लिए खाने को अच्छी तरह चबाकर और धीरे-धीरे खाएं। इससे पेट पर प्रेशर कम पड़ेगा और पाचन बेहतर होगा।
पेट की समस्या से अगर बचना है तो मसाले वाला खाना छोड़ दें या कम कर दें। इसके अलावा पेट दर्द के दौरान भी अगर आप तला हुआ या मसालेदार खाना खाते हैं तो समस्या बढ़ सकती है। इसलिए हल्का और सादा खाना खाएं। इससे पेट की समस्याएं आपसे दूर रहेंगी।
पानी पेट के लिए बहुत जरूरी है। खासकर पाचन की प्रक्रिया के लिए। अगर आप पेट की समस्याएं जिसमें दर्द, एसिडिटी या कब्ज शामिल है, से बचना चाहते हैं तो दिन भर में कम से कम चार से पाँच लीटर पानी पियें।
ये भी पढ़ें – पेट दर्द और गैस की समस्या से बचने में सबसे ज्यादा मददगार हैं ये 3 आसन
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।