शरीर और मांसपेशियों के दर्द के कारण स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। वहीं कमजोर मांसपेशियों की वजह से इस समय भारी शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने से बचें। साथ ही अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में फाइबर लें। मालिश या फिजियोथेरेपी की मदद से दर्द से राहत मिलेगी। इस समय खुदको डिटॉक्स करने के लिए बाहरी भोजन से परहेज रखना जरूरी है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में जूस और नारियल पानी पीना उचित रहेगा।
कार्यस्थल पर बेवजह लोगों की समस्याओं में पड़ने से बचें, अन्यथा यह आपके कार्य को प्रभावित कर सकता है। वही लोगों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में खुद को शांत रखने की कोशिश करें। साथ ही यह आज परियोजनाओं को लेकर स्पष्टता प्राप्त होने की संभावना है। ऐसे में अति आत्मविश्वास में न आए अन्यथा यह आपकी सफलता को सतह पर ले आएगा। वहीं परिवार और दोस्तों के साथ कार्य संबंधी विचारों पर चर्चा कर सकती हैं। वित्तीय संतुलित रहेगा, साथ ही आप निवेश करने की योजना भी बनाएंगी। हालांकि, ऐसा करने से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से महत्वपूर्ण जानकारी ले लेना उचित रहेगा।
परिवार में चल रहे आंतरिक कलह के कारण आज आप परेशान रहेंगी। ऐसे परिस्थिति में अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखने का प्रयास करें। साथ ही यह समझे कि कौन सी बात आपको ज्यादा परेशान कर रही है। पार्टनर पर अपनी निराशा और क्रोध न थोपें, क्योंकि वह खुद अपनी भावनात्मक उलझनों से गुजर रहे होंगे। छोटी छोटी बातों पर प्रतिक्रिया दिखाने के बजाय बातचीत से मामले को हल करना उचित रहेगा। वहीं थोड़ा समय अकेले व्यतीत करने की वजह से सामाजिक जीवन पर ध्यान नहीं दे पाएंगी। यदि आप सिंगल है, तो किसी ऐसे व्यक्ति का ध्यान आकर्षित कर सकती है, जिनसे आप कुछ दिनों पहले ही मिली हैं।
एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने से पहले गहरी सांस वाले व्यायाम का अभ्यास करने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
कर्म टिप – अधिक चौकन्ना रहें।
यह भी पढ़ें: मोती जैसे दांत पाना चाहती हैं तो जान लें क्लियर अलाइनर्स के बारे में ये 8 फैक्ट्स
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।