आज आपका स्वास्थ्य संवेदनशील रहेगा। ऐसे में घरेलू उपचार की मदद ले सकती हैं। साथ ही शारीरिक शक्ति के निर्माण पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। एक बार में अधिक भोजन लेने से बचें अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ने की संभावना है। शारीरिक शक्ति को बनाए रखने के लिए शारीरिक गतिविधियों में भाग ले सकती हैं। वहीं दिन के दूसरे भाग में ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहेंगी। रात को समय पर सोने का प्रयास करें।
आज आपका कार्य व्यस्तता से भरा रहेगा। लोगों द्वारा कार्य में देरी हो सकती है। साथ ही आज किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का निर्णय आपके पक्ष में नजर आएगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगो को शुभ समाचार प्राप्त होने के संकेत हैं। वहीं आज अतीत में किए गए किसी कार्य को लेकर स्पष्ट निर्णय मिलने की संभावना है। अत्यधिक आत्मविश्वास के कारण आपका कार्य प्रभावित हो सकता है। ऐसे में धैर्य और समझदारी के साथ काम लेने की आवश्यकता है।
पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों के कारण आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। साथ ही पार्टनर की सेहत बिगड़ने पर कुछ योजनाओं में परिवर्तन करने की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, निराश होने की जगह परिस्थितियों को समझें और शांति से सुलझाने आने का प्रयास करें। साथ ही लोगों के साथ व्यवहारिकता बनाए रखें। साथ ही परिवार में किसी बड़े सदस्य की सेहत बिगड़ने की संभावना को देखते हुए उनकी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पार्टनर चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे, परंतु ऐसा कुछ भी न करें जो उन्हें और ज्यादा उत्तेजित कर दें। सामाजिक जीवन पीछे रह जाएगा। यदि आप सिंगल है, तो हाल ही में मिले किसी व्यक्ति से परेशान रहेंगी और उनसे दूरी बनाने पर विचार कर सकती हैं।
एक्टिविटी टिप – ड्राइंग और स्केचिंग जैसी गतिविधियों में भाग लेने से मदद मिलेगी।
कार्यों के लिए शुभ रंग – नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी
कर्म टिप – अपने निर्णय को लेकर स्पष्ट रहें।
यह भी पढ़ें: गर्मी में लू से बचना है तो जरूर खाएं कच्चे आम और पुदीने की चटनी, नोट कीजिए पारंपरिक रेसिपी