scorecardresearch

नियमित रूप से योग और स्ट्रेचिंग का अभ्यास करें कन्या राशि की लड़कियां

संतुलित सेहत के लिए योग और स्ट्रेचिंग का अभ्यास कर सकती हैं। साथ ही यह आपको कार्य पर ध्यान केंद्रित रखने में भी मदद करेगा।
Written by: Tamanna C
Published On: 10 Jun 2022, 12:00 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Aaj ka kanya rashi ka swasthya rashifal
आज का कन्या राशि का स्वास्थ्य राशिफल।

पेट संबंधित समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं आज किसी तरह के खास खाद्य पदार्थ से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में अपनी खानपान की आदतों पर ध्यान देने का प्रयास करें साथ ही इससे पहले की यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाए, डॉक्टर से मिलकर सलाह लेना उचित रहेगा। दिन के दूसरे भाग में भारी भोजन न लें। साथ ही समय अनुसार सोने की आदत आपको पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद करेगी।

आज आपका कार्य तेजी गति से आगे बढ़ेगा। वहीं सभी मीटिंगस एवं परियोजनाएं आपके अनुसार चलेंगी। यह मीटिंगस आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। दिन के दूसरे भाग में अतीत की बातों को लेकर सहकर्मियों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। वहीं कुछ सहकर्मी आज आपसे वित्तीय मदद की मांग कर सकते हैं। अटके हुए कार्यों की गति में तेजी आने की संभावना है।

परिवार में अन्य सदस्यों के व्यवहार के कारण आज आपका पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। वहीं परिवार में किसी बड़े सदस्य की स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना को देखते हुए उनकी सेहत के प्रति सचेत रहने का प्रयास करें। साथ ही पार्टनर के साथ मनमुटाव में पड़ने से बचें, अन्यथा आप के रिश्ते को कमजोर कर सकता है। अतीत के डर को वर्तमान से दूर रखने का प्रयास करें। साथ ही सामाजिक योजनाओं में भाग लेने से तनाव मुक्त रहने में मदद मिलेगी। वहीं आज कई करीबी दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। यदि आप सिंगल है, तो अतीत के किसी व्यक्ति से दोबारा से जुड़ने का सोच सकती हैं।

एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने से पहले थोड़ी देर मेंडिटेशन का अभ्यास करना उचित रहेगा।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए लकी रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – लोगों के साथ शांति से पेश आने का प्रयास करें।

यह भी पढ़ें:  इन 5 महिलाओं से जानिए उनके ‘ऑल टाइम फेवरेट’ पीरियड हैक्स के बारे में

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख