अस्वस्थ खानपान स्वास्थ्य पर पड़ सकता है भारी, जानिए क्या कहते हैं आज आपकी सेहत के सितारें

अत्यधिक खाना या बाहर का कुछ गलत खाना आपकी सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। जानिए किन बातों का रखें आज खास ख्याल।
यह है आपका 15 अगस्त का राशिफल
Tamanna C Published: 15 Aug 2022, 05:00 am IST
  • 122

पीठ दर्द से ग्रस्त रहेंगी मेष राशि की लड़कियां

स्वास्थ्य स्थिर होने के साथ के पीठ दर्द कारण आज आप परेशान हो सकती हैं। लेकिन स्ट्रेचिंग या मालिश करने से आपको मदद मिल सकती है। आज काम पर आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। नए विचार और अवसर मिलने पर फैसले लेने में जल्दबाजी नहीं करें। साथ ही आज का दिन आर्थिक रूप से आपके लिए लाभदायक हो सकता हैं। काम पर सीनियर्स की सलाह स्वीकार करने की कोशिश करें। आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नही है। आज आप अपनों के साथ एक अच्छी शाम बीता पाएंगी।

लव टिप – आपके पार्टनर शारीरिक रूप से थके हुए रहेंगे, लेकिन आखिरी समय में योजनाओं में बदलाव हो सकता है।

एक्टिविटी टिप – कृतज्ञ बनने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद रंग
प्यार के लिए शुभ रंग – नीला
कर्म टिप – दुसरों से अनुमोदन नहीं लें

अपने स्लीप पैटर्न पर ध्यान दें वृषभ राशि के जातक

आज आपको नींद में समस्या हो सकती है। साथ ही आपको शांत होने के लिए कोई गतिविधि शुरू करने की आवश्यकता है, जिससे आप बिना किसी तनाव के केवल अकेले रहने पर ध्यान केंद्रित कर पाएं। आज भोजन स्किप करने से परहेज करें। क्योंकि बहुत कम समय में आपको बहुत कुछ करना पड़ सकता है। साथ ही आपको अपने काम करने के तरीके भी बदलने की आवश्यकता है। आज सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा लेकिन साथ ही आपको अपनी मेहनत पर भी भरोसा रखने की आवश्यकता है। आज आपको पीठ और घुटनों पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। पार्टनर से मतभेद के कारण पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण होने की संभावना है। कई दायित्वों पर ध्यान देने के कारण आप सामाजिक रूप से आगे रह पाएंगी।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी किसी कार्यक्रम में समान विचारधारा वाले लोगों से मुलाकात होने की संभावना है।

एक्टिविटी टिप – अपनी स्लीप क्वालिटी में सुधार करने के लिए शांत संगीत सुनें
कार्य के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
प्यार के लिए शुभ रंग – बेज
कर्म टिप – समस्याओं को नहीं बढ़ाएं

आंखों की समस्या से ग्रस्त रहेंगी मिथुन राशि की महिलाएं

लंबे समय तक काम करने के कारण दिन के दूसरे भाग में आप आंखों की समस्या से ग्रस्त हो सकती हैं। साथ ही आई ड्रॉप के इस्तेमाल से आपको मदद मिल सकती है। आज आपके विश्वास के मुद्दे भी डगमगा सकते हैं, फिर चाहे वह काम पर हो या आपके निजी जीवन में। आपके पास करने के लिए बहुत कुछ होगा, लेकिन इसके आखिरी परिणाम को नियति पर छोड़ने की कोशिश करें। आज आपको बहुत ज्यादा फ्लेक्सिबल बनने की जरूरत है, अन्यथा आपको बाद में पछतावा हो सकता है।

लव टिप – आज पार्टनर की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है।

एक्टिविटी टिप – काम से पहले योग करने या गहरी सांस लेने के व्यायाम से आपको ज्यादा ध्यान केंद्रित करने में मदद करेंगे।
कार्य के लिए शुभ रंग – पीला
प्यार के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
कर्म टिप – क्षमाशील बनी रहें

बाहर के खाने से परहेज रखें कर्क राशि के जातक

दिन के दूसरे भाग में आपका पेट संवेदनशील होने की संभावना है। लेकिन दिन के पहले भाग में बाहर के खाने से परहेज रखने की कोशिश करें। दिन भर पर्याप्त फाइबर और तरल पदार्थ लेती रहें। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। साथ ही काम पर नए अवसर आएंगे और आज कुछ फैसले आपके जिंदगी बदलने में मदद कर सकते हैं।साथ ही आपको खुद के लिए फैसले लेने पड़ सकते हैं। अगर आप लोगों पर निर्भर हैं, तो आज बहुत सारे कार्य पूरे नही हो पाएंगे। आंखें और सिरदर्द के कारण आपको समस्या हो सकती है। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन आपका सामाजिक जीवन बहुत व्यस्त होगा। आप योजनाएं बनाएंगी जिनमें आखिरी मिनट पर आप बदलाव कर सकती हैं। सामाजिक दायित्वों में भाग लेने के लिए आपको खुद को आगे बढ़ाना पड़ सकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

लव टिप – अन्य कई सामाजिक कार्य होने के कारण आपको अपने पार्टनर के लिए समय नहीं मिल पाने की संभावना है।

एक्टिविटी टिप – समय पर सोएं
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें

आज सिंह राशि की लड़कियों को मिलेंगे मनचाहे परिणाम

स्वास्थ्य संवेदनशील हो सकता है, लेकिन आप अपना स्टेमिना बढ़ाने और स्वस्थ रहने के लिए कई उपचारों का पालन कर पाएंगी। अत्यधिक काम के साथ आज आपको मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। आज आप लोगों के साथ मतभेद के मुद्दे खत्म कर पाएंगी। इसलिए आपको एक अच्छी श्रोता बनने की आवश्यकता है। ज्यादा फ्लेक्सिबल बनने की कोशिश करें। आज आपका पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन काम के तनाव के कारण आप रिश्तों का आनंद नहीं ले पाएंगी। अपने काम के तनाव को अपने पर्सनल लाइफ में लेने के बजाय ऑफिस तक सीमित रखें।

लव टिप – काम पर एक व्यस्त दिन के बाद आप अपने पार्टनर को समय दे पाएंगी।

एक्टिविटी टिप – काम के बाद खारे पानी से नहाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – व्यवस्थित बनी रहें

अत्यधिक खाने से परहेज करें कन्या राशि के जातक

अत्यधिक खाने से परहेज करें अन्यथा इससे आप बीमार भी हो सकती हैं। आपको दिन के दौरान भोजन और तरल पदार्थ पर ज्यादा संतुलित होने की आवश्यकता है। इसके साथ ही आपको ज्यादा संतुलित बनना होगा। अपने दिल की सुनने की कोशिश करें, क्योंकि लोगों के बहकावे में आकर फैसला लेने से कुछ मदद नहीं मिलेगी। काम स्थिर रहेगा, लेकिन फिर भी आज आप ज्यादा मेहनत नहीं कर पाएंगी। खुद को कठोर होने से रोकने की कोशिश करें। आज पारिवारिक जीवन में धन का प्रवाह स्थिर रहेगा। साथ ही आपको अपनों के साथ डिनर और मूवी के लिए जाना पड़ सकता है। आज आपका सामाजिक जीवन पिछड़ छुटने की संभावना है।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं, तो आपको डेटिंग ऐप को इस्तेमाल करने की जरूरत होगी।

एक्टिविटी टिप – जप करें या मेडिटेटिव संगीत सुनने में समय व्यतीत करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी
कर्म टिप – लोगों की नीयत पर शक नहीं करें

ज्यादा धैर्यवान बनी रहें तुला राशि की लड़कियां

काम धीमा होगा क्योंकि आपकी कई कोशिशों के बाद भी लोग आपकी तरह कार्य नहीं कर पाएंगे। इसलिए आपको ज्यादा धैर्यवान बनने की आवश्यकता है। आज काम पर लोग आपके धैर्य का इम्तिहान लेने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन शाम तक मनमुटाव शांत होने की संभावना है। साथ ही आज सारी अधूरी पेमेंट क्लियर हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुचारू रूप से चलेगा, लेकिन आपका सामाजिक जीवन व्यस्त हो सकता है। आपको अपने मूड को भूलकर सामाजिक दायित्वों को पूरा करने के लिए बाहर निकलना पड़ सकता है।

लव टिप – पार्टनर के साथ अपने मुद्दों को लेकर संभलकर रहने की कोशिश करें

एक्टिविटी टिप – लंबी सैर पर जाएं या अपना माइंड क्लीयर करने के लिए रनिंग करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – निर्णायक बनी रहें

जल्दी सोने की आदत बनाएं वृश्चिक राशि की महिलाएं

अच्छे से आराम करने और जल्दी सोने से आपका स्वास्थ्य स्थिर होने की संभावना है। लेकिन आपको ज्यादा संतुलित होने की आवश्यकता है। किसी व्यक्ति का क्रोध दूसरे पर नहीं उतारें। अन्यथा आप किसी ऐसी स्थिति में आ जाओगे जिसे स्पष्ट करना भी मुश्किल हो जाएगा। काम स्थिर होने के साथ आज काम के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश करने वालों को आज कुछ स्पष्टता मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन सामाजिक रूप से आप पीछे हटना चाहेंगी।

लव टिप – अगर आप सिंगल है, तो आप अतीत के किसी व्यक्ति के साथ जुड़ सकती हैं।

एक्टिविटी टिप – अपने पर्सनल स्पेस को व्यवस्थित करने के लिए समय निकालें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – दृढ़ बनी रहें

थकावट से ग्रस्त रहेंगी धनुराशि की लड़कियां

आज सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। साथ ही आप जागने के बाद बहुत ज्यादा थकावट महसूस कर सकती हैं। इसलिए आपको समय पर सोने की जरूरत है। आपके दिमाग में कई मुद्दे होंगे, जिन्हें आपको क्लीयर करने की जरूरत है। आज काम में सुस्ती रहेगी, क्योंकि आज परिवार आपकी प्राथमिकता होगा। साथ ही घर के लोग मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आपके पास आ सकते हैं। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है।

लव टिप – मानसिक थकान के कारण पार्टनर के साथ मनमुटाव करने से परहेज करें।

एक्टिविटी टिप – काम करने से पहले कोई फिजिकल एक्टिविटी करने की कोशिश करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – प्राप्त करने के लिए खुले रहें

अपने इटिंग पैटर्न को संतुलित करें मकर राशि के जातक

काम स्थिर रहेगा, जैसा कि आप चाहती हैं। साथ ही आप परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम भी बीता पाएंगी। पिछले कुछ मुद्दों को लेकर खुलकर बातचीत करें। आप अपनों के साथ घर पर आराम से शाम बीता पाएंगी। आज अपने इटिंग पैटर्न को संतुलित करने की कोशिश करें।

लव टिप – आपका पार्टनर आपको स्पेशल फील कराने के लिए अपना समय निकलेगा।

एक्टिविटी टिप – कोई खेल खेलने के लिए समय निकालें जो आपको शांत होने में मदद करें
कार्य के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – विवेकपूर्ण बनी रहें

गर्दन की समस्या से ग्रस्त रहेंगी कुंभ राशि की महिलाएं

मानसिक रूप से करने के लिए आपके पास बहुत कार्य होंगे, लेकिन शारीरिक रूप से अपनी योजनाओं पर काम करने के लिए आपके पास पर्याप्त ऊर्जा नहीं होगी। गर्दन और आंखों में समस्या आने की संभावना है। आप जानेंगी कि आप क्या चाहती हैं लेकिन इसके कारण कोई शारीरिक कार्य नहीं हो पाएगा। आज किसी मीटिंग में देरी या स्पष्टता से काम धीमा हो सकता है। साथ ही सहकर्मियों से मतभेद होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा लेकिन किसी दोस्त के शांत व्यवहार के कारण आप सामाजिक जीवन से दूर हो सकती हैं।

लव टिप – आप अपने पार्टनर को उनकी समस्या का समाधान करने में मदद करने के लिए कोई फाइनेंशियल सलाह दें।

एक्टिविटी टिप – खुद को शांत करने के लिए काम के बाद मेडिटेशन करें
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – ज्यादा धैर्य बनाएं रखें

अपने ब्लड प्रेशर का ख्याल रखें मीन राशि के जातक

आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। साथ ही अगर आप ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, तो मानसिक तनाव के कारण इसमें उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। देरी होने के कारण काम धीमा हो सकता है। इसलिए फैसले करने के लिए लोगों पर ज्यादा निर्भर नहीं रहें। आपको अपनी जिम्मेदारी संभालने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन अस्थिर रहेगा क्योंकि हर कोई सदस्य अपने जीवन में व्यस्त हो सकता है। काम के कारण आप सामाजिक जीवन से पीछे हट सकती है।

लव टिप – आज आपकी लव लाइफ पीछे छुट सकती है

एक्टिविटी टिप – डांस करने से आपको रिलेक्स करने में मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – विलंब नहीं करें

  • 122
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख