अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने से मदद मिलेगी। आज आपका पेट संवेदनशील रह सकता है। इसीलिए अपने खानपान की आदतों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। भावनात्मक तनाव पैदा करने वाली परिस्थितियों से दूर रहने का प्रयास करें। मिल स्किप करने से बचें। यह आपको शारीरिक रूप से अस्वस्थ कर सकता है। साथ ही सेहत को भी नकारात्मक रूप से भी प्रभावित करेगा।
आज आपका कार्य संतुलित रहेगा परंतु आपको दूसरों की समस्याओं में घसीटा जा सकता है। दिन के दूसरे भाग में परिस्थितियों के व्यवस्थित होने की संभावना। अपनी कार्य सीमा को लेकर सचेत रहें। शुरूआत में कार्यस्थल पर लोगों को समझना थोड़ा मुश्किल होगा परंतु धीरे-धीरे सब कुछ रास्ते पर आ जाएगा। कार्य को समय अनुसार पूरा करने पर ध्यान केंद्रित रखने की कोशिश करें। लंबित कार्यों के कारण आने वाले दिनों में कार्य की गति धीमी हो सकती है।
परिवार के अन्य लोगों के बीच चल रहे मनमुटाव के कारण पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। बेवजह आपको इस मामले में घसीटा जा सकता। वहीं इसे लेकर आप अधिक चिंतित रहेंगी। ऐसे में आपको परिस्थितियों में सुधार करने के लिए आगे आने की आवश्यकता है। इस समय लोगों की बात को व्यक्तिगत रूप से न लें। क्योंकि परिवारिक रिश्तो को संभालने के लिए आपको शांति और धैर्य के साथ काम लेने की जरूरत है। आज पार्टनर का स्वास्थ्य संवेदनशील रह सकता है। ऐसे में उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की योजना बनाएं। सामाजिक जीवन पर ध्यान केंद्रित नहीं रह पाएंगी। यदि आप सिंगल है, तो लंबे समय तक काम करने के बाद किसी नए व्यक्ति से मिलने जुलने के मूड में नहीं रहेंगी।
एक्टिविटी टिप – समय पर सोने का प्रयास करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – पीला
कर्म टिप – एक बेहतर श्रोता बने।
यह भी पढ़ें: International Dance Day 2022 : वेट लॉस करना है या हेल्दी रखना है हार्ट, तो नाच मेरी रानी नाच