वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से राहत मिलने की संभावना है। आपकी सहनशक्ति में बृद्धि होने की संभावना है। अधिक भोजन के कारण आपको मोटापे की समस्या हो सकती है। यह आपको कई अन्य तरह की बीमारियों से ग्रसित कर सकता है। वृषभ राशि के जातक गले मे बार-बार जमाव का अनुभव कर सकते हैं। अस्थमा, गण्डमाला और गले में संक्रमण से परेशान रह सकते हैं। आपको गर्दन के दर्द से बचने की जरूरत है।
नियमित रूप से व्यायाम का अभ्यास और स्वस्थ आहार का सेवन तंदुरुस्त रहने के लिए आवश्यक है। यदि व्यायाम करने में आपको आलस आता है तो बागवानी करें और आउटडोर खेल एक अच्छा विकल्प रहेगा। वृषभ राशि के लोग काम में धीमे और सुस्त होते हैं। इसका परिणाम मोटापा हो सकता है। जननांगों, गर्भ, गुर्दे और यकृत में समस्या उत्तपन हो सकती है। आपको उचित, स्वस्थ आहार लेना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करें। बादाम और अन्य नट्स का उपभोग स्वस्थ रहने में मदद करेगा। सुबह और शाम को टहलने के साथ साथ व्यायाम की सलाह दी जाती है। अपने कमरे और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की सलाह है।
यह भी पढ़ें: लेजर हेयर रिमूवल की सोच रहीं हैं? तो इन बातों का रखें खास ख्याल