छाती और गले से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आप संक्रमण या रक्त संकुलन से ग्रस्त हो सकती हैं। खुद को गर्म रखने और हर कुछ घंटों के बाद भाप लेने से राहत मिल सकती है। अनावश्यक दवाइयां लेने से परहेज करने की जरूरत है। गर्म पानी या हर्बल चाय की चुस्की लेने से गले को आराम मिल सकता है। तैलीय भोजन से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा आप और ज्यादा बीमार भी हो सकती हैं।
काम व्यस्त रहेगा लेकिन काम पर दिन स्थिर हो सकता है। मीटिंग कैंसिल या उसमें थोड़ी देरी होने की संभावना है, लेकिन निराश न हों क्योंकि इससे आपको तैयारी और योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। आप अपनी प्रस्तुति या योजना में बदलाव कर सकती है। सहकर्मियों के साथ सहनशील बने रहने की आवश्यकता है।
परिवार के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य के कारण पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। आपको उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने की जरूरत है। साथ ही भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। पार्टनर कुछ ऐसे झगड़ो को लेकर चिंतित हो सकता है जो आपके साथ उनके अतित में रहे हो और हो सकता है कि वह कुछ चीजों पर आपसे बात करना चाहता हो। परेशान होने पर उन्हें दोष देने की कोशिश नही करें इसके बजाय उनसे दिल खोल कर बात करें और उन्हे बताए कि आप क्या महसूस करती हैं। सामाजिक जीवन स्थिर रहेगा। जबकि आपके पास कई सारे निमंत्रण हो सकते है, लेकिन समय पर सोने के लिए आप उनसे पीछे हट सकती हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो आप खुद के लिए कुछ समय निकाल सकती है।
ऐक्टिविटी टिप – स्विमिंग या पानी के आसपास समय बिताने से आपको मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – मूडी नही बने
यह भी पढ़े – कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकती है चेहरे की सूजन, जानिए इससे कैसे निपटना है