पेट और कमर के निचले हिस्से कि समस्याओं के कारण आज आपका स्वास्थ्य संवेदनशील रहेगा। आपको अपने खान पान की पैटर्न में बदलाव करने की जरूरत है। वहीं इस समय शारीरिक रूप से संतुलित रहने के लिए सेहत के प्रति सचेत रहने की कोशिश करें। आज आपका स्वास्थ्य पूरी तरह आपके हाथ में है। अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए आप संतुलित आहार में कैल्शियम और फाइबर युक्त भोजन को शामिल कर सकती है। यही नहीं, मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए मेडिटेशन और योग का अभ्यास करना उचित रहेगा।
आज कार्य में अत्यधिक व्यस्त रहेंगी। वहीं नए प्रोडक्ट्स को शुरू करने का सोच सकती है। ऐसे में ठीक तरह से सोच विचार कर लेना उचित रहेगा। वहीं आज आपको नए लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। आप उनसे बहुत कुछ नया सीख सकती हैं। अपने विचारों को लेकर पूरी तरह स्पष्ट रहने की जरूरत है। कागजी कार्यों को व्यवस्थित रखें और कार्य करते वक्त इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने से बचें। नहीं तो बाद में यह बड़ी मुसीबत का कारण बन सकता है। दिन के मध्य में सहकर्मियों के साथ छोटी मोटी अनबन होने की संभावना है। ऐसा करने से बचें क्योंकि यह आपको मानसिक रूप से परेशानी में डाल सकती है।
आज आपका पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। वहीं परिवार की तरफ से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्वों में व्यस्त रहने के कारण आज आपका सामाजिक जीवन पीछे रह जाएगा। हालांकि, आज परिवार में किसी भी की तबीयत बिगड़ने से आप थोड़ी चिंतित रह सकती हैं। वहीं आज आपके पार्टनर भावनात्मक रूप से संवेदनशील रह सकते हैं। ऐसे में उनके साथ विनम्रता से पेश आने का प्रयास करें। अपनी व्यस्त कार्यसूची से थोड़ा समय निकालकर उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत करने से वह बेहतर महसूस कर सकते हैं। यदि आप सिंगल हैं, तो आज परिवार और खुदके साथ समय बिताने की कोशिश करेंगी।
एक्टिविटी टिप – शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दें।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए लकी रंग – बेज
कर्म टिप – एक समय में एक ही चीज़ पर ध्यान केंद्रित रखें।
यह भी पढ़ें: Tips To Keep Your Brain Healthy : अपनी ब्रेन हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए अपनाएं ये आदतें