आज सेहत पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूर है। मौसम में बदलाव के कारण आपको बुखार महसूस हो सकता है। वहीं गले की समस्या से परेशान रहेंगी। अपने अनुसार दवा न लें, डॉक्टर से मिलकर सलाह लेना उचित रहेगा। कुछ दिनों के लिए ठंडी तासीर वाले पदार्थों से परहेज रखें और गर्म पानी पीने से राहत मिलेगी। नियमित रूप से रोज सुबह उठकर सैर पर जाएं, यह एक्टिविटी आपकी सेहत को बनाए रखने में मदद करेगी। साथ ही अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने का प्रयास करें।
आज आपका कार्य संतुलित रहेगा परंतु आपको दूसरों की समस्याओं में घसीटा जा सकता है। दिन के दूसरे भाग में परिस्थितियों के व्यवस्थित होने की संभावना। अपनी कार्य सीमा को लेकर सचेत रहें। हालांकि, शुरूआत में कार्यस्थल पर लोगों को समझना थोड़ा मुश्किल होगा परंतु धीरे-धीरे सब कुछ रास्ते पर आ जाएगा। कार्य को समय अनुसार पूरा करने पर ध्यान केंद्रित रखने की कोशिश करें। लंबित कार्यों के कारण आने वाले दिनों में कार्य की गति धीमी हो सकती है।
घर से संबंधी किसी काम को पूरा करने के लिए परिवार के सदस्य आपको परेशान कर सकते हैं। ऐसे में इसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें, अन्यथा किसी ऐसे व्यक्ति को यह काम सौंपे जो इसे पूरा कर सके। पार्टनर आज सपोर्टिव रहने के साथ-साथ बहुत ज्यादा केयर दिखा सकते हैं। वहीं आज का दिन अपनी सभी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए उचित रहेगा। कमजोरी महसूस करने के कारण सामाजिक जीवन पर ध्यान नहीं दे पाएंगी। वही दिमाग को संतुलित रखने के लिए आज शाम अपनी मन पसंदीदा किताबें पढ़ते हुए बिता सकती हैं। यदि आप सिंगल हैं, तो डेटिंग ऐप के माध्यम से किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। हालांकि, शुरुआत में आपको कुछ सही नहीं लगेगा, परंतु उन्हें जानने समझने के बाद आप अपने विचार बदल सकती हैं।
गतिविधि टिप – कार्डियो व्यायाम जैसी गतिविधियों में भाग लेने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – अपने फैसलों पर भरोसा रखें।
यह भी पढ़ें: वजन कम करने के बारे में सोच रही हैं, तो वेट लिफ्टिंग से बनेगी बात