आज आप एसिडिटी, डिहाइड्रेशन और कब्ज की समस्या से परेशान रहेंगी। इन समस्यायों से दूर रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने का प्रयास करें। स्व-दवा लेने से बचें। डॉक्टर से मिलकर इसपर सलाह लेना उचित रहेगा। अधिक कार्यभार होने के कारण आप थकान महसूस कर सकती हैं। शारीरिक गतिविधियों में भाग लेती रहें, यह आपको लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद करता है। आज आप कार्य मे अधिक व्यस्त रह सकती हैं। वहीं आज आप सभी के लिए ध्यान का केंद्र बनी रहेंगी। लोग आपसे समर्थन और सलाह की उम्मीद करेंगे। इस समय किसी तरह के महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।
कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ बतझक होने की संभावना है। अधिक मूडी होने से बचें। खुले वातावरण में सांस का अभ्यास करना आपके लिए अनिवार्य है। आज का दिन संतुलित रहेगा। पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों को पूरा करने में व्यस्त रह सकती हैं। पारिवारिक मोर्चो पर आज आप पूरी तरह खड़े उतरेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का प्रयास करें। वहीं पुराने दोस्तों से मिलने की योजनाएं बना सकती हैं। आज आपका निजी जीवन ध्यान का केंद्र बना रहेगा। अपने पार्टनर से बातचीत करते रहें, उन्हें आज आपकि जरूरत हो सकती है। यदि आप सिंगल है तो लंबे समय तक काम करने के कारण आज आप किसीसे मिलने के मूड में नही रहेंगी।
गतिविधि युक्ति – अपनी रुचि की पुस्तक पढ़ने से आपको, मन को शांत करने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – लिंक नीला
प्यार के लिए लकी रंग – ग्रे
कर्म टिप – लोगों की सहायता करें।
यह भी पढ़ें: ‘बिंज ईटिंग’ और ‘बिंज वॉचिंग’ सिर्फ शरीर ही नहीं, आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी है हानिकारक, जानिए कैसे
हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें