किसी भी चीज को लेकर अपने ऊपर अधिक बोझ डालने से बचें। खुद के लिए खाली समय निकालना मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। रचनात्मक कार्यों को करते हुए समय बिता सकती है, क्योंकि यह आपके मन को शांत रहने में मदद करेगा। दिन के समय मिल स्किप करने से बचें। शाम का समय किताबें पढ़ते हुए बिता सकती हैं। यह मानसिक तनाव को कम करने में मदद करेगा। साथ ही सोने से पहले मेडिटेशन का अभ्यास करना उचित रहेगा।
आज आपका कार्य संतुलित रहेगा। आप कार्य में बहुत कुछ नया करने की सोच सकती है। वहीं सहकर्मियों की भी मदद करेंगी। आज के दिन आपको कई गंभीर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। सहकर्मियों पर विश्वास बनाए रखें क्योंकि आज कई चीजें आपके पक्ष में नजर आएंगी। दिन के दूसरे भाग में पुराने क्लाइंटस आप से अधिक कार्य की उम्मीद कर सकते हैं। पेपर वर्क को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें। वहीं मीटिंग में देरी होने के कारण कार्यस्थल पर मनमुटाव का माहौल हो सकता हैं।
परिवार के कोई सदस्य अपने लिए गए निर्णय को लेकर भावनात्मक रूप से असहज रह सकते हैं। उनके साथ बातचीत करते हुए समय बिताने की कोशिश करें। किसी तरह की सलाह देने से पहले परिस्थिति को अच्छी तरह समझने की जरूरत है। पार्टनर के स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। वहीं कुछ समय पहले पार्टनर के साथ हुई गलतफहमी को सुलझाने के लिए उनके साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकती हैं। वहीं सामाजिक जीवन स्थिर रहेगा और आज सभी दोस्त अपने अपने दायित्वों में व्यस्त रहेंगे। यदि आप सिंगल हैं, तो आज किसी व्यक्ति से भावनात्मक रूप से जुड़ सकती हैं।
एक्टिविटी टिप – अपने कार्य संबंधी विचारों को स्पष्ट रखें।
कार्य के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – अधिक व्यवस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: कलरफुल कॉन्टेक्ट लेंस पहनने की हैं शौकीन? तो इन सेफ्टी टिप्स को न करें इग्नोर
हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें