आज आपको अपनी शारीरिक गतिविधि में वापस आने में मदद मिलेगी। पेट और निचले हिस्से के पेट से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आपको अपने भोजन को लेकर ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है। जो चीजें आपके हाथ में नही उन चीजों पर ज्यादा जोर देने से आपको भावनात्मक तनाव हो सकता है। जिससे आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
काम के मोर्चे पर आपको एक समय पर एक चीज पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अत्यधिक वादे नही करें और उन्हे अधूरा भी नही छोड़े अन्यथा यह मतभेद का कारण बन सकता है। काम पर व्यस्त दिन के कारण दोपहर का भोजन छोड़ने की गलती नही करें। काम सकारात्मक रूप से व्यस्त हो सकता है। आज आपको परिस्थितियों को केवल लोगों पर छोड़ने के बजाय खुद संभालने की जरूरत है। आज किसी मीटिंग के कैंसिल या देरी होने की संभावना है। लेकिन इसे अपनी निराशा का कारण नही बनने दे।
पारिवारिक जीवन सुचारू रहेगा, परिवार के किसी सदस्य के बारे में कुछ सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है। आप परिवार के किसी ऐसे सदस्य की सहायक करेंगी जो अपने रिश्ते के मुद्दों की समस्या से गुजर रहा होगा। उनका पक्ष लेने के बजाय उन्हें सही सलाह देने की कोशिश करें। पार्टनर अपने काम के दायित्वों में व्यस्त हो सकता है जिससे आपको सोशल लाइफ के कार्यो के अलावा अपने दोस्तों से मिलने की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।अगर आप सिंगल हैं, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानना जारी रखेंगी जो पहले से आपके मन में है। लेकिन आसपास के लोगों से अपने प्रेम जीवन के बारे में कोई भी चर्चा करने से परहेज करें।
ऐक्टिविटी टिप – सोने से पहले संगीत सुनकर या किताब पढ़कर रिलेक्स करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – जाने देना
यह भी पढ़े – मेरे घर में 4 पीढ़ियों से आजमाए जा रहे हैं, बीमारियों से बचाने वाले ये 4 नुस्खे, आप भी कर सकते हैं ट्राई
ताज़ातरीन
यह भी देखें