स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। पीठ के निचले हिस्से में हल्की सी परेशानी हो सकती है, लेकिन इससे आपके शेड्यूल पर कोई फर्क नही पड़ेगा। दिन की व्यस्तता के कारण खान-पान में गड़बड़ी होने की संभावना है। दिन के दूसरे भाग में अधिक खाने से परहेज करें। साथ ही तैलीय भोजन से भी परहेज रखने की आवश्यकता है। अन्यथा अगले दिन आप एसिडिटी महसूस कर सकती है। आपकी शारीरिक गतिविधि के अनुरूप ढलने के लिए समय निकालने की कोशिश करें।
आज काम डिमांडिंग और अव्यवस्थित हो सकता है। लोग आपसे काम की बहुत ज्यादा डिमांड कर सकते है, लेकिन यह आपके लिए सकारात्मक साबित होगा। क्योंकि यह आपकी स्पीड को ज्यादा बड़ा सकता है। नया काम चुनौतीपूर्ण होगा और आपको सकारात्मक तरीके से काम में व्यस्त रखेगा। पुराने ग्राहक फैसला करने और उनके साथ किए गए कार्य के संबंध में सलाह के लिए आपके पास आ सकते है। आज नई साझेदारी/ सहयोग या नई भूमिका/ नौकरी के नए अवसरों पर भी बात होने की संभावना है। किसी भी चीज में जल्दबाजी करने की कोशिश नही करें।
परिवार के सदस्य असंवेदनशील और खुद तक सीमित व्यहवार के कारण परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते है। परिवार के किसी बड़े सदस्य का स्वास्थ्य संवेदनशील हो सकता हौ। आपको उनके साथ समय बिताने की जरूरत है, क्योंकि वे भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर रहे होंगे। रिश्ते की स्थिति के बारे में और स्पष्टता और भविष्य पर चर्चा करने के लिए पार्टनर आपसे बात कर सकता है। उनकी बात सुनकर उनकी चिंता समझने की कोशिश करें। सामाजिक जीवन स्थिर रहेगा। कोई दोस्त नए व्यावसायिक विचार के साथ आ सकता है। उनके साथ काम करना एक अच्छा जुड़ाव हो सकता है। जो लोग सिंगल हैं, वे हाल ही में मिले किसी व्यक्ति का ध्यान आकर्षित कर सकती है। उनके प्रति अधिक भरोसा रखने की कोशिश करें।
ऐक्टिविटी टिप – अपने कार्यक्षेत्र को व्यवस्थित करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए लकी रंग – बेज
कर्म टिप – संतुलित रहें
यह भी पढ़े – पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो नाश्ते में इस तरह खाएं दही-चूड़ा
ताज़ातरीन
यह भी देखें