आज शारीरिक गतिविधियों को करने से मदद मिलेगी। आज पेट की समस्याओं पर खास ध्यान देने की जरूरत है। इन समस्याओं को लेकर सावधान रहें, नहीं तो बाद में यह बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। अपनी खान पान की आदतों में आवश्यकतानुसार बदलाव कर सकती हैं। स्वस्थ शरीर के लिए रोज सुबह उठकर वर्कआउट करें। साथ में बुजुर्गों को सुबह खुले वातावरण में टहलने से मदद मिलेगी।
आज आपका कार्य संतुलित रहेगा परंतु अनावश्यक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। आपका संवेदनशील स्वभाव कार्यस्थल पर आपके विरुद्ध काम करेगा। आज आपकी सभी बातों को गलत समझा जा सकता है। आपके लिए बेहतर रहेगा कि आप अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें, और दूसरों को उनका काम करने दें। सहकर्मियों और खुद को किसी तरह का दोष देने से मदद नहीं मिलेगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज के दिन कई नए अवसर मिलेंगे।
कार्य के तनाव को घर से दूर रखने की कोशिश करें। ऐसा करने से पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। आज पारिवारिक दायित्वों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगी। इसे ठीक तरह से निभाने की जरूरत है वरना परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का समय निकालें। यह आप दोनों के मानसिक तनाव को दूर करने में मदद करेगा। अपने पार्टनर के संवेदनशील स्वभाव के लिए उन्हें दोस्त न दे। क्योंकि यह आप दोनों के बीच तनाव का माहौल पैदा कर सकता है। पारिवारिक दायित्वों के कारण सामाजिक जीवन पर ध्यान नहीं दे पाएंगी। यदि आप सिंगल हैं, तो आज अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें क्योंकि आप किसी निर्दोष व्यक्ति का अपमान कर सकती है।
एक्टिविटी टिप – गहरी सांस वाले व्यायाम का अभ्यास करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – बैंगनी
कर्म टिप – अपने फैसलों पर भरोसा रखें।
यह भी पढ़ें: इन संकेतों से पहचानिए, कहीं आपके ऑफिस का माहौल ही तो नहीं आपकी मेंटल हेल्थ का दुश्मन