वृषभ राशि के जातकों को फाइबर युक्त भोजन रखेगा स्वस्थ

खूब सारे फल और सब्जियों का सेवन करना उचित रहेगा। क्योंकि यह विटामिन, खनिज और फाइबर के अच्छे स्रोत होते है।

Aaj ka vrishabh rashi ka swasthya rashifal
आज का वृषभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 11 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

आज ग्रहों की दशा को देखते हुए आपकी ऊर्जाशक्ति में वृद्धि होने की संभावना है। आप जो कुछ भी करेंगे उसमें जीवन के लिए एक नए जोश का प्रभुत्व होगा। अपनी सक्षम क्षमताओं के दम पर आप कुछ भी आसानी से हासिल कर सकती हैं। बृहस्पति के प्रभाव से अपके स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल सकता है। आपके जीवन की सभी चिंताएं और समस्याएं हल होती नजर आएंगी। जिसके परिणामस्वरुप आप मानसिक रूप से संतुलित और शांत रह सकते हैं। परिस्थितियों को देखते हुए आपको धैर्य और शांति से काम लेने की आवश्यकता है। ऐसा करने से आप सही निर्णय लेने में समर्थ रहेंगे।सुबह ज्यादा से ज्यादा समय घर पर बिताएं। समय अनुसार आस-पड़ोस में लंबी सैर पर जा सकते हैं। अपने मनपसंदीदा खाद्य पदार्थों के सेवन से पहले अपनी सेहत का ध्यान करना न भूलें।

 

मंगल के प्रभाव से आज आपको व्यक्तिगत और कार्यस्थल की समस्याओं के समाधान मिलने की संभावना है। आज आपको कंधे के दर्द से परेशानी  महसूस हो सकती है। आपको अपने विचारों और क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। ऐसा करने से आपकी उत्पादकता बढ़ेगी, और आप काम में बहुत अधिक निपुण महसूस करेंगी। बृहस्पति के प्रभाव से आपको अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार देखने को मिल सकता है। आपका दिल और दिमाग नई संभावनाओं के साथ उजागर हो सकता है।

यह भी पढ़ें:   World Kidney Day : जानिए आप किडनी डिसऑर्डर के जोखिम से खुद को कैसे बचा सकती हैं

  • 100
लेखक के बारे में
शीतल शपारिया शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

स्वास्थ्य राशिफल

स्वस्थ जीवनशैली के लिए ज्योतिष विशेषज्ञों से जानिए अपना स्वास्थ्य राशिफल

सब्स्क्राइब
अगला लेख

हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें

ट्रैक करें