आज स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। परंतु इसका मतलब यह नहीं कि आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने लगे। रात को समय अनुसार सोने की जरूरत है। क्योंकि आपकी सेहत के लिए शरीर को पर्याप्त आराम मिलना महत्वपूर्ण है। वहीं आज एलर्जी की समस्या से परेशान रह सकती हैं। ऐसे में घरेलू उपचार से मदद मिलेगी। बहरी खाने से परहेज रखने की जरूरत है, नहीं तो पूरे दिन असहज महसूस कर सकती हैं।
आज कार्यक्षेत्र में आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कई नई योजनाएं होने के कारण थोड़ी परेशान रहेंगी। सहकर्मी आपसे सलाह ले सकते हैं इसीलिए अपने कार्यों को लेकर स्पष्ट रहने की जरूरत है। वही दिन के दूसरे भाग में ठीक तरह से संचार न होने से कार्य में देरी हो सकती है। आज अपनी आंखों को अधिक तनाव देने से बचें। कोई पुराने क्लाइंट आज कार्य को संभालने में आपकी मदद कर सकते है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा संभल कर फैसला लेने की जरूरत है।
परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज कुछ आम समस्याएं सामने आ सकती हैं। किसी तरह की बड़ी दिक्कत से परेशानी की कोई बात नहीं है। आज परिवारिक वित्तीय मोर्चे पर कुछ छोटे-मोटे कार्यों को सुलझाने की जरूरत है। सामाजिक जीवन स्थिर रहेगा। वहीं अपने परिचित लोगों से कार्य संबंधी राय मशवरा ले सकती हैं। आज पार्टनर की बातों को व्यक्तिगत रूप से लेकर बेवजह बहस करने से बचें। भावनात्मक होने के लिए उन्हें दोष न दें, उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। यदि आप सिंगल हैं, तो आज कोई मित्र किसी व्यक्ति से आपकि मुलाकात करवा सकता हैं। जिसे जानने में दिलचस्पी दिखाएंगी।
एक्टिविटी टिप – मंत्र सुनने से आपके मन को स्पष्टता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – बेज/भूरा
कर्म टिप – क्षमाशील बने।
यह भी पढ़ें: ऑटिज़्म के साथ भी संभव है स्वस्थ रहना, एक्सपर्ट बता रहे हैं पेरेंट्स के लिए कुछ जरूरी टिप्स
हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें