स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपनी सेहत को लेकर लापरवाह हो जाए। अपनी आहार योजना को अनुशासित रखने की जरूरत है। साथ ही मील स्किप करने से बचें। दिन के दूसरे भाग में पेट के निचले हिस्सों के संवेदनशील होने की संभावना है। यह समस्या गलत आसन और व्यायाम की गलत मुद्रा के कारण हो सकती है। इसलिए शारीरिक गतिविधियों को करते वक्त जागरूक रहने का प्रयास करें। रात को देर से सोने से नींद की कमी महसूस कर सकती हैं।
कार्यस्थल पर नई परियोजनाओं को लेकर काम में अत्यधिक व्यस्त रहेंगी। कार्य में समय सीमा होने के कारण आप परेशान रह सकती हैं। ऐसे में दूसरों पर दबाव डालने से बचें, क्योंकि यह आपके कार्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। ग्राहकों से जुड़े रहने का प्रयास करें। वहीं भविष्य की परियोजना और किसी महत्वपूर्ण मीटिंग को लेकर स्पष्टता मिल सकती है। साथ ही सहकर्मियों के विचार को भी कार्य में लागू करने का प्रयास करें। हाल ही में किए गए अनावश्यक खर्च के कारण वित्तीय कमजोर रहेगा। जिस वजह से आप मानसिक रूप से परेशान रह सकती हैं।
परिवार के अन्य लोगों के बीच चल रहे मनमुटाव के कारण पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। बेवजह आपको इस मामले में घसीटा जा सकता। वहीं इसे लेकर आप अधिक चिंतित रहेंगी। ऐसे में आपको परिस्थितियों में सुधार करने के लिए आगे आने की आवश्यकता है। इस समय लोगों की बात को व्यक्तिगत रूप से न लें। क्योंकि परिवारिक रिश्तो को संभालने के लिए आपको शांति और धैर्य के साथ काम लेने की जरूरत है। पार्टनर की परेशानियों को सुनते वक़्त एक बेहतर श्रोता बनने की आवश्यकता है। ऐसे में उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की योजना बना सकती हैं। सामाजिक जीवन पर ध्यान केंद्रित नहीं रह पाएंगी। यदि आप सिंगल है, तो अपने मनपसंदीदा व्यक्ति से जुड़ सकती हैं। लोगों को जज न करें। विनम्रता से जानने समझने का प्रयास करना उचित रहेगा।
एक्टिविटी टिप – योग और ध्यान का अभ्यास करने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – सहनशीलता को बढ़ाने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: बार-बार उंगलियां सोशल मीडिया स्क्रॉल करने लगती हैं? तो जानिए इस लत से निजात पाने के उपाय
हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें