लॉग इन

आंखों के प्रति लापरवाही न करें वृषभ और धनु राशि के लोग, जानिए क्या कहते हैं 12 राशियों के सेहत के सितारें

हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट दोनों जरूरी हैं। भले ही आप कितनी भी बिज़ी हों, अच्छा और पौष्टिक भोजन करने के लिए समय जरूर निकालें।
यह है आपका 17 अगस्त का राशिफल यह है आपका 17 अगस्त का राशिफल
Tamanna C Published: 17 Aug 2022, 05:00 am IST
ऐप खोलें

मेष – सेहत के प्रति न बरतें लापरवाही

आज सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। साथ ही आपको जागने के बाद बहुत थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती हैं। काम स्थिर होने की संभावना है। साथ ही आज होने वाली मीटिंग योजना के अनुसार ही काम करेंगी। आज आपको कुछ जरूरी फैसले लेने और टीम के नए सदस्यों के साथ काम करने की स्वतंत्रता भी मिल सकती है। लेकिन रुके हुए काम को पूरा करने पर ध्यान देने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन परिवार के किसी बड़े सदस्य को आपकी केयर की जरूरत हो सकती है। सामाजिक जीवन पीछे छूटने की संभावना है।

लव टिप – पार्टनर अपने काम में व्यस्त होगा और आपको स्पेस देने की कोशिश करेगा।

एक्टिविटी टिप – अपने विचारों और भविष्य के कार्य से जुड़े लक्ष्यों को जर्नल करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – बरगंडी
कर्म टिप – दृढ़ बनी रहें

वृषभ – गर्दन और आंखों का रखें विशेष ध्यान

मानसिक रूप से बहुत ज्यादा काम होने के बाद भी शारीरिक रूप से आपके अंदर काम करने की ऊर्जा नहीं होगी। साथ ही आज गर्दन और आंखों में समस्या होने की संभावना है। काम स्थिर होने के साथ आपके सहकर्मी मददगार बने रहेंगे। आज आपको सभी कार्यो के परिणाम मिलेंगे, जिन पर आप ध्यान केंद्रित कर रही हैं। दिन के दूसरे भाग में क्लाइंट से कुछ अच्छा परिणाम आने की संभावना है। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा लेकिन आपके दोस्त के अजीब व्यवहार करने के कारण आपका सामाजिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। आपको आज टकराव करने से बचना होगा।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी को डेट करने से परहेज करें। अन्यथा परिणाम आपके विपरीत होने की संभावना है।

एक्टिविटी टिप – काम के बाद डांस करने से आपको अपने मूड को ठीक करने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज और भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – लोगों की समस्याओं से दूर रहें

मिथुन – बढ़ते ब्लड प्रेशर से रहना चाहिए सावधान

स्वास्थ्य संवेदनशील हो सकता है। आज आपके चिड़चिड़े होने के साथ ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। इसलिए अच्छा खाने और आराम करने की कोशिश करें। आज काम धीमा हो सकता है, लेकिन आप नए कार्य के आने और रुके हुए कार्य को पूरा करने के बीच अटक सकती है। इसके अलावा आपके पास काम की समय सीमा हो सकती है। लेकिन अपने फैसलों पर भरोसा रखने की कोशिश करें। परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ने से आपका पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। इसके साथ ही आपको तटस्थ बने रहने की जरूरत है। आज सामाजिक रूप से आप आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी।

लव टिप – पार्टनर अपने काम के तनाव के कारण भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। उन्हें खुश रखने के लिए समय निकालने की कोशिश करें।
एक्टिविटी टिप – रीडिंग करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – पेस्टल रंग
प्यार के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
कर्म टिप – कृतज्ञ बनी रहें

कर्क – ओवर ईटिंग सेहत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है

स्वास्थ्य स्थिर रहने के साथ काम के दौरान ज्यादा खाने से परहेज करें अन्यथा आप काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगी। आज काम व्यस्त लेकिन मानसिक रूप से डिमांडिंग रहेगा। काम पर लोगों को रिलेक्स करने के लिए आपको पुराने किसी निश्चित निर्णय की समीक्षा करने और अंतिम समय में परिवर्तन करने की आवश्यकता हो सकती है। अपने पेपर वर्क को लेकर जल्दबाजी में फैसले नहीं करें।

आज परिवार के सदस्य अपनी कार्या में व्यस्त रहेंगे, जिससे आपको अपने दोस्तों के साथ घुलने-मिलने का समय मिल पाएगा। साथ ही आज आप पुराने दोस्तों से मिलेंगी और उनसे काम से जुड़े विचारों पर भी चर्चा भी कर पाएंगी।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

लव टिप – पार्टनर अपने निजी तनाव में व्यस्त हो सकता है। साथ ही फाइनेंशियल या काम से जुड़ी किसी सलाह के लिए आप पर निर्भर भी हो सकता हैं।

एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच लंबी सैर पर जाने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – बेज रंग
कर्म टिप – चीजों को दूसरे के नजरिए से समझे

सिंह – फैमिली आज आपको खूब सहयोग करने वाली है

स्वास्थ्य स्थिर होने के साथ आप हेल्दी डाइट लेने और हल्का खाने पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगी। आज का दिन आपके लिए डिटॉक्स वाला दिन होगा जो बेहद अच्छा होने की संभावना है। आज काम में व्यस्तता भी हो सकती है, जिससे आपके पास बहुत ज्यादा जिम्मेदारी होगी। आज आपको सहकर्मी के कार्यो में भी भाग लेना पड़ेगा, क्योंकि वे इसे पूरी तरह से करने में सक्षम नहीं हो पाएंगे।

आज दिन के दूसरे भाग में सीनियर्स को खुश करने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी, लेकिन आखिर में चीजें बेहतर होती जाएंगी। आज आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार का कोई बड़ा सदस्य आपको फाइनेंस के जुड़ी कोई सलाह दे सकता है। सामाजिक जीवन धीमा रहेगा क्योंकि आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगी।

लव टिप – आपका पार्टनर आज आपको कुछ खास सरप्राइज दे सकता है

एक्टिविटी टिप – रात में जल्दी सोने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – समस्याओं को बढ़ने न दें

कन्या – फैमिली में किसी को चेस्ट से संबंधित समस्या हो सकती है

अगर आप कब्ज से ग्रस्त हैं, तो अपनी डाइट में पर्याप्त फाइबर शामिल करें। काम के दौरान स्क्रीन पर ज्यादा समय बीता कर अपनी आंखों पर दबाव नहीं डालें। दिन के पहले भाग के दौरान काम अस्त-व्यस्त हो सकता है, लेकिन दूसरे भाग तक पहले से बेहतर होगा। साथ ही आज किसी पुराने सहयोगी से मदद मिलने की संभावना है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रही हैं, तो आज स्पष्टता आने की संभावना है। परिवार के साथ काम में हुए बदलावों को लेकर बातचीत करें।

चेस्ट या दिल से जुड़ी समस्याओं के कारण परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आज आपका सामाजिक जीवन स्थिर होने की संभावना है।

लव टिप – पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बातों पर मनमुटाव करने से परहेज करें

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले नमक के पानी से स्नान करने से आपको मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
कर्म टिप – स्वीकार करने की कोशिश करें

तुला – कभी-कभी स्लो होना तन और मन दोनों के लिए अच्छा होता है

आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा, लेकिन आपको शारीरिक गतिविधि के दौरान ज्यादा परिश्रम करने से परहेज करना है। अन्य लोगों के देरी करने के कारण काम धीमा हो सकता है। अपने भविष्य को लेकर आप कंफ्यूज हो सकती हैं। लेकिन आपको खुद को दोष देने के बजाय चीजों को धीमा करने की जरूरत है। दिन के दूसरे भाग में कुछ स्पष्टता आने की संभावना है।

साथ ही किसी के नाराज होने के कारण पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। उनके साथ ज्यादा सहनशील बनने की कोशिश करें। क्योंकि आपको उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी जिससे वे नाराज और चिड़चिड़े नहीं रहें। आज आपका सामाजिक जीवन धीमा होगा, क्योंकि आप कुछ समय अकेले बिताने की कोशिश करेंगी।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं, तो जो लोग आपको अतीत से पसंद करते हैं, वो आपसे मिलने की योजना बना सकते हैं।
एक्टिविटी टिप – अपने कमरे को व्यवस्थित करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
कर्म टिप – अतीत को जाने दें

वृश्चिक – आज कमर दर्द कर सकता है परेशान

कमर के निचले हिस्से और पेट से जुड़ी समस्या के कारण स्वास्थ्य संवेदनशील होने की संभावना है। आपको अपने भोजन को लेकर ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है। देर से शुरू करने के कारण आज काम धीमा हो सकता है। साथ ही रुका हुआ पेपर वर्क चीजों को ज्यादा धीमा कर सकता है। दिन का दूसरा भाग व्यस्त हो सकता है। आज आप किसी मीटिंग को लिए उत्साहित हो सकती हैं।

आप अपने विचारों और विजन को शेयर करेंगी और अन्य सहकर्मियों का साथ भी प्राप्त कर पाएंगी। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन आपका कोई दोस्त आपसे मिलने और काम से जुड़े नए विचारों पर चर्चा करने के लिए अपना समय निकाल सकता है।

लव टिप – आज आपको अपने पार्टनर को स्पेस की जरूरत पड़ेगी
एक्टिविटी टिप – सोने से पहले नमक के पानी से नहाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – चीजों को दूसरे के नजरिए से समझे

धनु – आंखों पर ज्यादा बोझ न डालें, सौम्य रहें

आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा लेकिन आपको अपनी आंखों का ख्याल रखने की आवश्यकता है। इसलिए ज्यादा परिश्रम करने या तनाव लेने से परहेज करें। साथ ही समय पर सोने की कोशिश करें। आज काम की शुरुआत तो धीमी होगी, लेकिन दिन का दूसरा भाग व्यस्त रहेगा। आप किसी नए विचार को भी आगे बढाएंगी जिसमें आपकी रुचि काम से नजर आ सकती है।

अतीत के कुछ मुद्दों को लेकर आज पारिवारिक जीवन अस्थिर होने की संभावना है। क्योंकि अन्य लोगों के कारण गलतफहमी हो सकती है, जिसे आप हल करने के लिए जुटी रहेंगी। आज सामाजिक जीवन धीमा होने की संभावना है।

लव टिप – पार्टनर आपको भावनात्मक रूप से सहयोग करने की कोशिश करेगा, उनके समर्थन को इग्नोर नहीं करें।

एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच अपने विचारों और भावनाओं को लाने के लिए समय बिताने की कोशिश करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – विवेकपूर्ण बनी रहें

मकर – बिजी हैं तो भी मील स्किप न करें

चाहे आप कितनी भी व्यस्त हो, लेकिन भोजन छोड़ने से परहेज करें। स्वास्थ्य के देखते हुए आज दिन का दूसरा भाग काफी बेहतर रहेगा। साथ ही काम व्यस्त लेकिन प्रोडक्टिव रहेगा। आज आपको सही प्रकार के लोगों का सहयोग मिलने की संभावना है। पेपर वर्क को लेकर सहकर्मियों के साथ मनमुटाव करने से परहेज करें। साथ ही अगले कुछ दिनों के लिए अपना शेड्यूल व्यवस्थित करके रखें। पारिवारिक जीवन व्यस्त रहेगा क्योंकि आपकी परिवार के सदस्यों के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने की योजनाएं हो सकती हैं। काम और व्यस्त दिन के कारण पारिवारिक और सामाजिक जीवन पीछे छुट सकता है।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं तो अपने अतीत के लिए गुस्से और नाराजगी को छोड़ दें।

एक्टिविटी टिप – अपने रचनात्मक विचारों को प्रसारित करने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – अपने विश्वास के मुद्दे संतुलित करें

कुंभ – आज आपको एसिडिटी कर सकती है परेशान

स्वास्थ्य स्थिर होने के साथ आप जागने के बाद तरोताजा महसूस करेंगी। काम के दौरान भोजन छोड़ने की गलती नहीं करें, अन्यथा आपको एसिडिटी हो सकती हैं। शुरुआत में काम धीमा रहेगा लेकिन दिन के दूसरे भाग में तेज होता जाएगा। आज सहकर्मी परेशान हो सकते हैं। साथ ही दिन के दूसरे भाग में पुराने जानकारों से काम मिलने की संभावना है। किसी दोस्त को मदद की आवश्यकता होने के कारण पारिवारिक जीवन पीछे छुट सकता है। आप अपनी शाम किसी ऐसे दोस्त के साथ बिताएंगी, जो पहले से व्यक्तिगत समस्याओं से गुजर रहा होगा।

लव टिप – आज पार्टनर की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है।
एक्टिविटी टिप – कोई शारीरिक गतिविधि करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – ज्यादा संतुलित बनी रहें

मीन – वर्कआउट आपके लिए फायदेमंद है, आज जरूर करें

आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। साथ ही अगर आप सुबह काम से पहले स्ट्रेचिंग या वर्कआउट करेंगी तो आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगी। दिन भर काम में व्यस्तता होने की संभावना है। साथ ही कुछ फैसलों के लिए आपके आस-पास के सभी लोग आप निर्भर हो सकते हैं। लेकिन काम का दबाव अपने ऊपर नहीं आने दें। आज दिन के पहले भाग में परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। काम से जुड़े मामलों को लेकर कोई पुराने दोस्त आपसे मिल सकता है।

लव टिप – आज आपकी लव लाइफ पीछे छुटने की संभावना है।
एक्टिविटी टिप – नामजप करने या मेडिटेटिव संगीत सुनने में समय व्यतीत करने की कोशिश करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – सावधान बनी रहें

Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

अगला लेख